स्टेशन रोड स्थित आजाद नगर कॉलोनी में शनिवार की रात चोरों ने घर में ताला तोड़कर घर में रखे सोने का जेवर, कीमती कपड़े, बर्तन लगभग दो लाख रुपये के समान उठा ले गए. पीड़ित व्यक्ति ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध कोतवाली में तहरीर दिया है.
रसड़ा – कोटवारी मार्ग स्थित कालीजी मंदिर के समीप रविवार की सुबह 9 बजे एक मकान के बरजा खोलते समय हाईटेंशन तार की जद में आने से एक मजदूर झुलस गया. आनन फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र लाया गया. जहा उसका इलाज चल रहा है.
रसड़ा – मऊ मार्ग स्थित गढ़िया गांव के समीप शनिवार की शाम कुत्ते को बचाने में बाइक सवार दो लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए. दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र लाया गया. इसमें महिला की हालत गम्भीर होने पर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिये रेफर कर दिया
लाइफ इंश्योरेंस एजेन्ट्स फेडरेशन आफ इण्डिया के अभिकर्ताओं ने आफिस गेट के सामने शुक्रवार को अपनी नौ सूत्री मांगो के समर्थन में दो दिवसीय धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया. अपनी मागों के समर्थन में कामकाज ठप करने के शाखा प्रबंधक की हिटलर शाही पर जमकर नारेबाजी किया.
कोटवारी स्थित प्राथमिक विद्यालय पर सोशल आडिट टीम ने बृहस्पतिवार को गांव की खुली बैठक में पिछले वर्ष नरेगा से कराये गये कार्यों एवं बनाये गये आवास की समीक्षा की.
कोतवाली क्षेत्र के चांदपुर गांव बृहस्पतिवार की शाम बंटवारे को लेकर दो भाई आपस में भिड़ गए. इस विवाद में पति-पत्नी घायल हो गए. आस पास के लोगों ने दोनों घायलो को सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र पहुंचाया.
जाम गांव स्थित रामलीला मैदान में आयोजित रामलीला के अन्तिम दिन बृहस्पतिवार को रावण वध किया गया. हजारों की संख्या में उपस्थित दर्शकों ने राम रावण का युद्ध देखा. रावण का पुतला दहन होते ही पूरा मैदान ही राममय हो गया.
जिलाधिकारी गोविन्द राजू एनएस ने बताया कि राजस्व परिषद् द्वारा जनपद में पूर्व स्वीकृत 25 पदों के अतिरिक्त 30 और राजस्व निरीक्षकों के पद की स्वीकृति प्रदान की गयी है.
जिला कोटेदार संघ के पूर्व संरक्षक व सलाहकार सत्यदेव सिंह त्यागी ने कोटेदारों द्वारा कार्डधारकों के हित एवं नौ सूत्री मांगों के समर्थन चलाये जा रहे आंदोलन मांगे न पूरी न होने तक जारी रहेगी.
उत्तर प्रदेश पॉवर कारपोरेशन के तत्वावधान में कोतवाली गेट के समीप बृहस्पतिवार को विद्युत उपभोक्ता सेवा शिविर के द्वारा बकाया वसूली तथा नए कनेक्शन भी दिए गए
रसड़ा नगर में झांसा देकर अज्ञात युवक ने एटीएम कार्ड बदल लिया और खाते से पच्चीस हजार उड़ा दिया. नगर में इस तरह की घटना घटित होना अब आम बात हो गयी है. पीड़ित व्यक्ति ने कोतवाली में तहरीर देकर जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है.
सरकारी गोदाम पर उत्तर प्रदेश फेयर प्राइज शॉप डीलर एसोसिएशन के आह्वान पर 9 सूत्री मांगो के समर्थन में तहसील अध्यक्ष दिलीप कुमार सिंह के नेतृत्व में कोटेदारों का धरना प्रदर्शन छठवें दिन भी जारी रहा.
मथुरा महाविद्यालय छात्र संघ चुनाव बुधवार को काफी गहमा गहमी के बीच चुनाव सकुशल सम्पन्न हुआ. जिसमे अध्यक्ष पद पर प्रकाश ने रितेश यादव को 28 मतों से वही महामंत्री पद पर मनभरन यादव ने रोहित कुमार वर्मा 129 मतों से पराजित किया.
मण्डलायुक्त नीलम अहलावत ने जिले की तीन विधानसभा क्षेत्रों में भ्रमण कर दर्जनों बूथों का जायजा लिया. इस दौरान बीएलओ द्वारा किये जा रहे मतदाता पुनरीक्षण कार्यों की जांच की.
मथुरा महाविद्यालय के छात्र संघ चुनाव के मद्देनजर मंगलवार को पुलिस कप्तान वैभव कृष्ण ने कैंपस का स्थलीय निरीक्षण किया. मतदान एवं मतगणना स्थलों का भी जायजा लिया. साथ ही आवश्यक निर्देश भी दिए.