ओवरटेक के चक्कर में पलटी जीप, आधा दर्जन चुटहिल

रसड़ा टिकादेवरी मार्ग स्थित कोटवारी चट्टी के समीप सोमवार की बाइक से ओवरटेक के प्रयास में एक दूधिया वाले साइकिल से टकराकर जीप पलट गई. जीप पलटते ही सवार यात्री चीखने चिल्लाने लगे. इस हादसे में आधा दर्जन से अधिक सवार घायल हो गए.

जन्मदिन पर उमाशंकर सिंह को जमकर मिलीं बधाइयां

विधायक उमाशंकर सिंह के जन्मदिन पर नगर सहित ग्रामीण अंचलो में केक काटकर समर्थकों ने उनकी लम्बी उम्र की कामना की. विधायक श्री सिंह के जन्मदिन पर पार्टी कार्यकर्ताओं एवं शुभचिन्तकों द्वारा सुबह से ही बधाई देने का तांता लगा रहा, जो देर शाम तक जारी रहा.

लोक आस्था का महापर्व छठ पर उमड़ा जनसैलाब 

लोक आस्था का महापर्व छठ. न कोई पंडित ना यजमान. मंत्रोच्चार की भी जरूरत नहीं, सिर्फ आस्था और शुचिता यानि शुद्धता तन की मन की. राजा रंक का कोई भेदभाव नहीं, आम वो खास का भी कोई वितंडा नहीं, सम्प्रदाय का कोई बंधन नहीं, प्राकृतिक उपादानों से सूर्योपासना का त्योहार यानि प्रकृति से सीधा संबंध.

छठ व्रतियों की सेवा में मुस्तैद दिखे राजनेता

डाला छठ पर्व पर नगर सहित ग्रामीण अंचलो में व्रती महिलाओं ने डूबते सूर्य को अर्ध्य दिया. नगर सहित ग्रामीण अंचलों में भी घाटों की साफ़ सफाई के साथ प्रकाश की भी व्यवस्था की गयी थी.

अनियंत्रित बोलेरो ने ली अरदली की जान

रसड़ा कासिमाबाद मार्ग स्थित नगहर गेट के समीप रविवार को बोलेरो स्कूटी सवार अधेड़ को रौंदते हुए भाग निकला. अधेड़ की घटना स्थल पर मौत हो गई. बोलेरो धक्का मारकर भागने में तो सफल रहा, परन्तु ग्रामीणों ने उसका नम्बर नोट कर लिया था.

छठ गीत प्रस्तुत कर छात्र छात्राओं ने लूटी वाह वाही

सन फ्लावर पब्लिक स्कूल के प्रांगण में शनिवार को राष्ट्रीय एकता दिवस एवम छठ पर्व पर छात्र छात्राओ ने विविध प्रकार के कार्यक्रम प्रस्तुत किए.

परिवर्तन रैली के लिए भाजपाइयों ने कसी कमर

रामलीला मैदान में शनिवार को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओ की बैठक सम्पन्न हुई. बैठक में नौ नवम्बर को बलिया से शुरू होने वाली चौथी एवं अंतिम परिवर्तन यात्रा की सफलता की रणनीति तैयार की गयी.

विषाक्त पदार्थ के सेवन से विवाहिता गंभीर

कोतवाली क्षेत्र के नसीरपुर गांव में शुक्रवार की शाम रिंकू पाण्डेय (24) पत्नी प्रिन्स पाण्डेय ने किसी कारण वश विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया.

पिकअप ने ली महिला की जान, विरोध में सड़क जाम

बलिया – रसड़ा मार्ग स्थित अमहर पट्टी के समीप शुक्रवार की दोपहर में पिकअप की धक्के से एक महिला गम्भीर रूप से घायल हो गई. आस पास के लोगों ने घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र पहुंचाया, जहां महिला की हालत गम्भीर होने पर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिये रेफर कर दिया. हालांकि महिला ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

जमीन के विवाद में भिड़े दो पट्टीदार, पांच जख्मी

कोतवाली क्षेत्र के शाह मुहम्मदपुर गांव में गुरुवार की देर शाम जमीन विवाद को लेकर दो पट्टीदार आपस में भिड़ गए. इस संघर्ष में पांच लोग घायल हो गए. सभी घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र पर करवाया गया.

पर्व और त्योहार से बढ़ता है भाईचारा – उमाशंकर

रसड़ा विधान सभा क्षेत्र के गड़वार थानान्तर्गत कुरेजी ग्राम सभा के बबलू सिंह के दरवाजे पर माता लक्ष्मी पूजनोत्सव के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में विधायक उमाशंकर सिंह अपने दल बल के साथ पहुंचे.

चंद्रशेखर उद्यान में चौकीदार अधिकार मोर्चा की बैठक

ग्रामीण चौकीदार अधिकार मोर्चा उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में ग्रामीण चौकीदारों की बैठक 5 नवम्बर को जनपद स्थित चंद्रशेखर उद्यान में होगी.

रसड़ा में शो पीस बन कर रह गया 4जी जियो

रसड़ा क्षेत्र में 4जी जियो सिम शो पीस बनकर रह गया है. काफी जद्दोजहद के बाद जियो सिम लेने वाले लोग अपने आप को ठगा सा महसूस कर रहे हैं. दूर संचार कम्पनी रिलायंस ग्रुप ने जियो डिजिटल लाइफ मार्केट में लाकर धूम मचा दी.

दो पट्टीदारों के बीच जमकर चटकीं लाठियां, बाइकें फूंकी

कोतवाली क्षेत्र के जाम गांव में मंगलवार की रात बाउंड्रीवाल को लेकर दो पट्टीदार आपस में भिड़ गए. इस दौरान दोनों पक्षो में जमकर लाठी-डण्डे व ईंट-पत्थर चले, जिसमें आठ लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए. सभी घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र में करवाया गया.

ट्रक ने साइकिल सवार ड्राइवर को रौंदा

रसड़ा – मऊ मार्ग स्थित हिताकापुरा गांव के समीप मंगलवार की रात 10 बजे ट्रक ने साइकिल सवार को रौंद दिया. इस हादसे में साइकिल सवार ने घटना स्थल पर ही दम तोड़ दिया. आस पास के लोगों ने उसे स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. वहां चिकित्सकों ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया.

जिला नहीं, नेशन है, मगर हैप्पी बर्थ डे कब है बागी बलिया का

लगभग 80 वर्षों तक गाजीपुर की एक तहसील बने रहने के बाद बलिया को जनपद का दर्जा एक नवम्बर 1879 को मिल था. 1857-58 में बलिया सर्वाधिक हलचल ग्रस्त रहा. यहां की व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त करने के लिए तथा विपरीत परिस्थितियों पर कड़ी नजर रखने के लिए जिला मुख्यालय बनाने का फैसला किया गया, जिसके फलस्वरुप गाजीपुर तथा आजमगढ़ के कुछ अंश जोड़कर 1 नवंबर 1879 ई. को बलिया जनपद की स्थापना हुई.

अनूप अध्यक्ष बनाए गए और रूबी सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष

जूनियर स्कूल के प्रांगण में आदर्श समायोजित शिक्षक एवं शिक्षा मित्र वेल्फेयर एसोशियसन ब्लाक इकाई की बैठक मंगलवार को सम्पन्न हुई. बैठक में ब्लाक इकाई का गठन किया गया

लखनऊ की हुंकार रैली के लिए रणनीति बनाई

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् की बैठक सोमवार को नगर अध्यक्ष कौशल गुप्ता के आवास पर सम्पन्न हुई. बैठक में लखनऊ में 23 नवम्बर को आयोजित हुंकार रैली की सफलता रणनीति तैयार की गई.