उच्च न्यायालय के आदेश पर डीएम ने किया समाजशास्त्र विभागाध्यक्ष को सेवा से बर्खास्त, वेतन रिकवरी का आदेश

नियुक्ति के बाद उच्च न्यायालय के स्थगन आदेश के बाद दो दशक से अधिक समय से डा. सुधाकर तिवारी ने महाविद्यालय में शिक्षण कार्य किया.

News Shorts: बलिया जनपद के 10 प्रमुख समाचार संक्षिप्त में

एक नामी कंपनी की शुगर चेक करने की नकली स्ट्रिप बेचने की शिकायत पर आजमगढ़ मंडल के सभी जनपदों के औषधि निरीक्षकों की एक टीम ने संयुक्त रुप से शहर के भारत मेडिकल स्टोर पर छापेमारी की और काफी संख्या में स्ट्रिप को सीज कर दिया. टीम ने स्ट्रिप के नमूने भी लिये जिसे जांच के लिए लैब भेज दिया गया.

news update ballia live headlines

संक्षिप्त समाचार: राज्य महिला आयोग की सदस्या निर्मला द्विवेदी आज करेंगी महिला जनसुनवाई

खण्ड शिक्षा अधिकारी के रूप में राकेश कुमार सिंह ने दूसरी बार मंगलवार को पद भार ग्रहण किया. इस दौरान शिक्षकों ने उनका फूल मालाओं के साथ गर्म जोशी से स्वागत किया.

घर के सामान खरीदने गई 6 वर्षीय बालिका की वाहन की चपेट में आने से हुई मौत

बैरिया, बलिया. घर से सामान लाने चट्टी पर जा रही एक 6 वर्षीय बालिका अज्ञात वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गयी. जिसे पास पड़ोस के लोगों ने किसी दूसरे …

सेमरिया के डेरा पुरवा में लगी आग, 12 झोपड़िया जलकर राख

सोमवार के दोपहर के बाद दोकटी थाना क्षेत्र के शिवपुर कपूर दियर पंचायत के सेमरिया के डेरा पुरवा निवासी चुन्नू गोड पुत्र बूढ़ा गोड के घर अज्ञात कारण से आग लग गई भीषण गर्मी व बहते पछुआ हवा के कारण देखते ही देखते आग विकराल रूप धारण कर राजन गोड,बच्चा गोड,तेजन गोड,नथुनी शाह,रामायण गोड,संतोष गोड,पारस गोड,मनोज गोड,सरोज गोड,रवि गोड,पार्वती देवी,कमलेश गोड,हीरालाल गोड,जवाहर गोड,मुन्ना गोड व छट्ठू गोड के मडहे को आग ने अपने आगोस में ले लिया और मडहे सहित उसमे रखा दैनिक उपभोग की चीजों के साथ अनाज व भूषा जलकर राख हो गया.

बैरिया ब्लॉक के पशु अस्पतालों में डॉक्टर की तैनाती नहीं

क्षेत्र के सबसे बड़े पशु अस्पताल में शुमार सोनबरसा पशु अस्पताल अब वीरान हो गया है. कभी यहां पशु चिकित्सक समेत 10 से 15 कर्मचारी तैनात रहते थे और यहां गर्भाधान केंद्र भी है लेकिन वर्तमान में यह अस्पताल एक फार्मासिस्ट श्रीप्रकाश, ड्रेसर सतीश सिंह व एक चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी मोहन यादव के भरोसे संचालित हो रहा है. यही नहीं करमानपुर, बैरिया व मूनछपरा पशु अस्पताल पर भी चिकित्सक नहीं हैं.

पैट्रोल पंप कर्मी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों को साजिश की आशंका

पम्प संचालक ने बताया कि रमेश वर्मा पिछले 2 वर्ष से इस पेट्रोल पंप पर नोजल मैन का काम करता था. रविवार की रात लगभग 10 बजे काम करने के बाद वह कार्यालय में ही सो गया. सुबह पांच बजे के करीब पम्प के दूसरे कर्मचारी उसे जगाने लगे तो वह नहीं जगा. लोगों ने देखा कि वह बेजान पड़ा हुआ है. पेट्रोल पंप संचालक और मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दी गई. घर वाले आनन फानन में लोग वहां पहुंचे. पुलिस ने कार्यालय की चाभी और सीसीटीवी कैमरे का फुटेज देखने के लिए अपने कब्जे में ले लिया है.

एसडीएम ने मारा छापा, प्रधानाध्यापक के घर से मध्याह्न भोजन योजना का खाद्यान्न बरामद

दो दिन पूर्व किसी ने ट्वीट कर अधिकारियों को जानकारी दी थी कि प्राथमिक विद्यालय इस्लामिया बैरिया के प्रधानाध्यापक विजेन्द्र सिंह बच्चों का एमडीएम का खाद्यान्न ठेला पर लादकर अपने घर ले जा रहे हैं. और उसका वीडियो बनाकर ट्वीटर पर डाल दिया था. ट्वीट का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी ने तत्काल उप जिलाधिकारी को इस प्रकरण पर उचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया.

सांकेतिक चित्र

मांझी रेल पुल पर ट्रेन से कटकर एक युवती और युवक की मौत

बकुल्हा स्टेशन मास्टर पी0आर0 पटेल ने बताया कि अप सद्भावना एक्सप्रेस लगभग डेढ़ बजे माझी की तरफ से आई है. संभवत उसी ट्रेन से दोनों युवक, युवती कट गए हैं. जबकि एसएचओ शिव शंकर सिंह ने बताया कि दोनों के पास तलाशी लेने पर पहचान का कोई प्रमाण पत्र उनके जेब से नहीं मिला है. इससे लगता है कि दोनों ने आत्महत्या कर ली है.

चांददियर: अज्ञात कारणों से लगी आग, पांच साल के बच्चे की मौत, 4 लोग झुलसे, तीन दर्जन आशियाने जलकर हुए खाक

अग्निकांड में एक 5 वर्ष का बालक जिंदा जलकर मर गया. वही चार लोग बच्चे को बचाने के प्रयास में बुरी तरह से झुलस गए. सभी घायलों को एंबुलेंस से इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा पहुंचाया गया है.

चौकी प्रभारी सहित चार लोगों के खिलाफ बैरिया थाना में केस दर्ज

बैरिया पुलिस से अपेक्षित सहयोग नहीं मिलने पर सुनील ने डीजीपी सहित अन्य अधिकारियों को पत्रक देकर न्याय की गुहार लगाई थी. अपने ही थाना में चौकी प्रभारी की खिलाफ मुकदमा पंजीकृत होने से क्षेत्र में चर्चा जोरों पर है.

बैरिया विधायक जय प्रकाश अंचल ने निर्माणकार्य में मानक की अनदेखी का लगाया आरोप

राष्ट्रीय राज मार्ग 31 और रेवती-सिकंदरपुर मार्ग के मरम्मत कार्य पर बैरिया विधायक जय प्रकाश अंचल ने निर्माण में मानक के अनदेखी का आरोप लगाते हुए जांचोपरान्त कार्यवाही की मांग की है. बगैर पीच उखाड़े पीच पर पीच करने को गलत बताया है. श्री अचंल गुरुवार को बैरिया डाक बंगला मे पत्रकारों से रूबरू थे.

बच्चों ने प्रभात फेरी कर स्कूल चलो अभियान की जगाई अलख

बच्चों ने कई आकर्षक नारे जैसे “हम भी स्कूल जाएंगे पापा का मान बढ़ाएंगे” “दीप से दीप जलाएंगे साक्षर देश बनाएंगे”, “बहुत हुआ चूल्हा चौका बेटियों को दो पढ़ने का मौका”, “अनपढ़ होना है अभिशाप अब न रहेंगे अंगूठा छाप” इस तरह के कई नारा लगा कर लोगों को जागरूक किया.

भाजपा नेता की मतदान केन्द्र पर एक सिपाही से कहासुनी, सांसद के कहने पर पुलिस ने छोड़ा

बैरिया, बलिया. क्षेत्र के दलनछपरा गांव से क्षेत्र पंचायत सदस्य मुरलीछपरा के उपप्रमुख भाजपा नेता सुशील पाण्डेय की मुरलीछपरा ब्लाक पर अवस्थित मतदान केन्द्र पर एक सिपाही से कहासुनी के बाद पुलिस ने उन्हें …

पत्रकार की गिरफ्तारी के विरोध में ताली-थाली बजाकर किया प्रदर्शन

पेपरलीक मामले में फर्जी आरोपों के तहत गिरफ्तार तीनो पत्रकारों को तत्काल रिहा करने,दर्ज मुकदमे वापस लेने व दोषी व जिम्मेवार अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई,डीएम व एसपी को तत्काल निलंबित करने की मांग को लेकर बैरिया क्षेत्र के पत्रकारों ने बाह पर काला पट्टी बांधकर,और हांथ में तख्तियां लेकर बैरिया डांक बंगला से तहसील मुख्यालय तक पैदल मार्च किया.

स्कूल की छत से चार सोलर पैनल चोरी

प्रधानाध्यापक सन्तोष कुमार वर्मा ने बताया कि सुबह विद्यालय आने पर छत पर लगे सोलर पैनल गायब मिले, सूचना पर 112 नम्बर की पुलिस मौके पर पहुचकर मुआयना किया. रेवती थाना व खण्ड शिक्षा अधिकारी रेवती को लिखित तहरीर दी गयी है.

पत्रकारों की रिहाई और पेपर लीक मामले की सीबीआई जांच कराने का सौंपा पत्रक

बैरिया, बलिया. बलिया के बहुचर्चित पेपर लीक कांड में बेकसूर फसाये गये पत्रकारों की रिहाई को लेकर आमजन की आवाज अब चारों ओर दिखाई देने लगी है गुरुवार को अमरनाथ मिश्र पी.जी. कालेज दुबेछपरा …

[NEWS SHORTS] डीएम ने कहा- स्मार्टफोन आवश्यक है लेकिन दुरूपयोग से बचें

जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने महाविद्यालय के बी ए तृतीय वर्ष के 338 छात्र छात्राओं को स्मार्टफोन दिया मोबाइल फोन मिलते ही छात्र छात्राओं के चेहरे खिल उठे.

100 दिन में सोनबरसा में 100 बेड के अस्पताल का निर्माण कार्य पूरा कराने का निर्देश

इलाज के लिए इस क्षेत्र के लोग बलिया,वाराणसी न जाय इस लिए यहां 100 बेड का अस्पताल जल्द से जल्द शुरू कराने की योजना है. इस अस्पताल में लगाने के लिए लगभग चार करोड़ रुपये की तमाम जांच मशीनें आ गयी है. वेंटिलेटर से लेकर डाइलेसिस मशीन,आप्रेशन के औजार व एसी मशीनें सामिल है.