स्टेयरिंग फेल होने पर जीप पलटी, महिला की मौत, आधा दर्जन जख्मी

बिहार के खावसपुर चौकी आरा के जानकी बाजार से शनिवार को सवारी से भरी जीप धनुष यज्ञ मेला जाते समय बाजार के पश्चिम सड़क पर पलट गयी. इस हादसे में एक महिला की मौत हो गयी.

बैजनाथपुर गांव के पास ट्रेन से कट कर अज्ञात युवती की मौत

सुरेमनपुर व बकुल्हा रेलवे स्टेशन के बीच बैजनाथपुर गांव के सामने शुक्रवार को भोर में ट्रेन से कट कर लगभग 36 वर्षीय एक महिला की मौत हो गयी.

कोहरे के चलते नहीं दिखा ट्रांसफॉर्मर, सीधे हाईँटेंशन तार से चिपक कर दम तोड़ दिया

दोकटी थाना क्षेत्र के लक्ष्मण छपरा गांव निवासी संतोष साह के 18 वर्षीय पुत्र दीपक साह के हाईटेंशन विद्युत तार की चपेट में आ जाने से बृहस्पतिवार को मौके पर ही मौत हो गई.

सोनबरसा अस्पताल में लगेगा निःशुल्क चिकित्सा शिविर

समाजवादी पार्टी के महासचिव मनोज सिंह के नेतृत्व में सोनबरसा अस्पताल में 25 दिसम्बर रविवार को निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया है.

टोला रिसाल राय के अभिषेक का आईएईएस में चयन, 167वां रैंक  

टोला रिसाल राय निवासी अभिषेक कुमार सिंह का चयन आईएईएस परीक्षा 2016 में हुआ है. इस सूचना से परिवार व गांव के गदगद हैं.

सुदिष्ट बाबा का धनुष यज्ञ मेला – ब्रेक डांस, चरखी झूला, मौत का कुआं मुख्य आकर्षण

संत सुदिष्ट बाबा के आश्रम पर लगने वाला धनुष यज्ञ मेला इन दिनों अपने पूरे शबाब पर है. रोज ही हजारों की संख्या में मेला प्रेमी मेले में पहुंचकर संत सुदिष्ट बाबा के दर्शन के उपरांत मेले का लुत्फ उठा रहे हैं. मेले में कश्मीर से आए हुए व्यवसायी मोहम्मद अब्दुल्ला की दुकान खास आकर्षण का केंद्र है.

टेंडर निकला न बजट आया, बैरिया के लोगों संग धोखा – पीआर सिंह

परमार्थ सोसाइटी के चेयरमैन पीआर सिंह ने कहा कि बैरिया नगर पंचायत के नाम पर बैरिया विधान सभा क्षेत्रवासियों के साथ धोखा किया जा रहा है. स्ट्रीट लाइट वगैरह का शिलान्यास तो किया गया. उस पर शिलान्यास करने वाले विधायक जी का नाम व शिलान्यास उनके पुत्र करते हैं.

सांसद की चौपाल में  फुटपाथी दुकानदारों ने  सुनाई अपनी पीड़ा

बैरिया डाक बंगले पर मंगलवार को लगी भाजपा सांसद भरत सिंह की चौपाल में बैरिया बाजार के व्यापारियों ने अतिक्रमण हटाने के नाम पर बैरिया पुलिस चौकी के सिपाहियों द्वारा गाली गलौज करने और वसूली करने की शिकायत की.

बैरिया तिराहे पर स्ट्रीट लाइट व सोलर लाइटों के लिए शिलान्यास

नगर पंचायत के लिए विधायक जयप्रकाश अंचल के पुत्र विनय प्रकाश अंचल ने सोमवार को बैरिया तिराहे पर स्ट्रीट लाइट व सोलर लाइटों के अधीष्ठापत्र का शिलान्यास किया. साथ ही डाक बंगला के प्रांगण में अस्थायी रैन बसेरा का उद्घाटन किया.

श्रीकृष्ण यादव पंचतत्व में विलीन, अंतिम दर्शन को उमड़ा युवाओं का रेला

शुक्रवार की रात गोली मारकर हत्या किए गए सपा नेता श्रीकृष्ण यादव उर्फ मास्टर साहब की शव यात्रा में शामिल होने के लिए युवाओं का सैलाब उमड़ पड़ा. रविवार को सुबह आठ बजे से परमहंस दास की मठिया से उनकी शव यात्रा निकाली गईं.

श्रीकृष्ण यादव हत्याकांड में नामजद आरोपी पुलिस हिरासत में

श्रीकृष्ण यादव की हत्या के बाद तहरीर में नामजद आरोपी बाबा लक्ष्मण दास द्वाबा राष्ट्रीय इंटर कॉलेज के शिक्षक भरत छपरा निवासी गोपाल सिंह को पुलिस ने स्कूल में ही हिरासत में ले लिया.

भांजे की माने तो रंजिशन की गई श्रीकृष्ण यादव की हत्या

श्रीकृष्ण यादव के भांजे चंद्रमा यादव की तहरीर पर दो नामजद व 3-4 अज्ञात के खिलाफ बैरिया पुलिस ने भारतीय दंड विधान धारा 302, 506, 542 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर तहक़ीक़ात में जुट गई है. चंद्रमा यादव द्वारा दी गई तहरीर में हत्या की वजह पुरानी रंजिश बतलाई गई है.

श्रीकृष्ण यादव हत्याकांड – रात साढ़े नौ बजे के करीब धमाके की आवाज हुई थी

बचपन से ही श्रीकृष्ण यादव परमहंस दास की मठिया और भरत छपरा में रहे और यही पढ़ाई लिखाई पूरी किए. वर्ष 1995 से वह लगातार कोटवा ग्राम पंचायत से प्रधान पद के प्रत्याशी रहे, लेकिन कभी चुनाव नहीं जीत सके. उनके दो विवाह हुए थे, जिसमें पहली पत्नी को छोड़ दिए थे. दूसरी पत्नी सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन से कटकर मर गई. इस मामले में श्री कृष्ण यादव पर मुकदमा भी हुआ था.

बैरिया के भरत छपरा गांव में गोली मार कर हत्या

बैरिया थाना क्षेत्र के भरत छपरा गांव से प्रधान जी के मुखिया तक जाने वाले मार्ग पर शुक्रवार व शनिवार की दरम्यानी रात श्रीकृष्ण यादव उर्फ मास्टर साहब की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. मौके पर पुलिस पहुंच चुकी है. घटनास्थल पर पुलिस को चार प्रयोग में लाए कारतूस के खोखे मिले हैं.

राम का नाम ही कलयुग में भव पार करने के लिए पर्याप्त

संत सुदिष्ट बाबा के धनुष यज्ञ मेले में एक सप्ताह तक चले श्री राम कथा के अंतिम दिन शुक्रवार को प्रवचन सुनने पहुंचे धर्मानुरागी नर-नारियों को संबोधित करते हुए पंडित विजय नारायण शरण जी ने कहा कि भगवान श्री राम का नाम इस कलयुग में भव पार करने के लिए पर्याप्त हैं.

कस्टमर सर्विस के मामले में सेंट्रल बैंक रानीगंज बाजार का जवाब नहीं

नोट बंदी के इस आपाधापी में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया शाखा रानीगंज बाजार अपने ग्राहकों को बेहतर सुविधा देने में पूरे इलाके में अव्वल रहा. अगर बीएसएनएल द्वारा लिंक में आई गड़बड़ियों को छोड़ दिया जाए तो इस शाखा ने इलाके के कुल 16 बैंक शाखाओं में सबसे बेहतर सुविधा दिया है. जबकि इस शाखा में शाखा प्रबंधक सहित कर्मचारी कुल जमा तीन ही हैं.

ढिबरी फाउंडेशन ने जलाई उम्मीद की लौ

सोनबरसा गांव निवासी पंडित स्वर्गीय लक्ष्मी नारायण उपाध्याय के प्रथम पुण्यतिथि पर शुक्रवार को ढिबरी फाउंडेशन का शुभारंभ हुआ. इस अवसर पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. प्रसिद्ध संत रामबालक दास जी महाराज द्वारा मंच पर ढिबरी जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया.

युवा बोले, हफ्ते भर में सड़क पुनर्निर्माण नहीं शुरू हुआ तो ‘हम’ शुरू हो जाएंगे

बैरिया सुरेमनपुर शहीद स्मारक मार्ग के शीघ्र निर्माण की मांग को लेकर युवाओं ने बृहस्पतिवार को बैरिया तहसील पर जाकर जिलाधिकारी के नाम तहसीलदार मिश्री सिह चौहान के हाथों ज्ञापन सौंपा.

सर चढ़ बोला कलाकारों का जादू, नाचे, गाए, जमकर थिरके

बाबा लक्ष्मण दास द्बाबा राष्ट्रीय इंटर कॉलेज के मैदान पर जनसंवाद पदयात्रा के समापन समारोह में ठंड के भीषण के मौसम के बावजूद भी उमड़े युवाओं के अपार जनसमूह को देख आए भोजपुरी जगत के गायक और कलाकार उत्साहित हो होकर अपना अपना कार्यक्रम प्रस्तुत किए.

मौका मिला तो बैरिया में होगा सैफई जैसा विकास – मनोज सिंह

जिला समाजवादी पार्टी के महासचिव मनोज सिंह द्वारा बैरिया विधानसभा क्षेत्र में आठ दिन तक चलाई गई जनसंवाद पदयात्रा का समापन सोमवार को बाबा लक्ष्मण दास द्वाबा राष्ट्रीय इंटर कॉलेज बैरिया के विशाल मैदान पर सांस्कृतिक समारोह से किया गया. भोजपुरी जगत के प्रसिद्ध गायकों और अभिनेता अभिनेत्रियों ने यहां उमड़ी अपार भीड़ को देखकर उत्साहित होकर अपना कार्यक्रम प्रस्तुत किया.