Tag: बैरिया
पुलिस अधीक्षक वैभव कृष्ण साल के पहले दिन दयाछपरा गांव में होंगे. वहां वह नए साल का उत्सव गरीब मजलूम महिलाओं के साथ मनाएंगे. इस अवसर पर एक तरफ जहां पुलिस अधीक्षक द्वारा कुछ चिन्हित गरीब महिलाओं में कंबल का वितरण करेंगे, वहीं उनके जीविका के संसाधनों की व्यवस्था के लिए महिलाओं को हुनर सिखाए जाने का श्रीगणेश भी करेंगे.
रेवती बैरिया मार्ग पर चौबेछपरा ढाला के समीप बुधवार को करीब 11.30 बजे दो बाइकों की आमने -सामने हुई टक्कर में एक अधेड़ की मौत हो गई. वहीं तीन घायल हो गए. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे एसआई अवधेश यादव ने पुलिस जीप से घायलों को सीएचसी रेवती पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने एक को मृत घोषित कर दिया तथा गम्भीर रूप से घायल दूसरे को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया.
समाजवादी पार्टी के महासचिव मनोज सिंह के नेतृत्व में रविवार 25 दिसम्बर को सोनबरसा अस्पताल परिसर में लगने वाले निःशुल्क चिकित्सा शिविर में भाग लेने के लिए गंगा राम हॉस्पिटल नई दिल्ली के सर्जिकल विभाग के प्रधान डॉ. प्रवीण भाटिया के नेतृत्व में उक्त हॉस्पिटल के आधा दर्जन चिकित्सक शनिवार को ही यहां पहुंच गए हैं.
