बैरिया विधानसभा चुनाव में इस बार सभी प्रमुख पार्टियों ने शिक्षकों को ही मैदान में उतारा है. सपा-कांग्रेस गठबंधन हो या भाजपा और बसपा. तीनों दलों ने शिक्षक उम्मीदवार ही मैदान में भेजे हैं.
बैरिया थानांतर्गत रानीगंज बाजार में शुक्रवार को अहल ए सुबह इंटर कॉलेज जमालपुर के लिपिक राजू सिंह के मकान पर किसी ने दूर से गोली चलाई. बेसिन में हाथ धोकर गुजर रहे राजू सिंह बाल बाल बचे.
भारत निर्वाचन आयोग द्वारा बलिया के सात विधानसभा क्षेत्रों के लिए नियुक्त प्रेक्षक जिले में आ चुके हैं. विधानसभावार प्रेक्षकों से सम्बन्धित विधानसभा से जुड़ी समस्या या शिकायत उनके नम्बरों पर की जा सकती है. इसके अलावा इनके निवास स्थान पर मिलकर भी समस्या या शिकायत कर सकते हैं.
अन्तिम समय में लोकनायक जय प्रकाश नारायण के गांव व कोडरहा नौबरार ग्राम पंचायत की प्रधान रूबी सिंह ने बैरिया विधानसभा के चुनावी समर में निर्दल प्रत्याशी के तौर पर उतारने का इरादा बदल दिया है. ऐसा उन्होंने अपने पति समाजसेवी सूर्यभान सिंह के सुझाव पर किया है.
363 बैरिया विधानसभा क्षेत्र की सियासत ने सोमवार को यू टर्न लिया. तमाम कयासों बाजियो पर विराम लगा और निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रामधीर सिंह की पुत्र वधू आशनी सिंह व सपा से बागी बने मनोज सिंह ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप मे अपना पर्चा दाखिल किया.
शोभा छपरा निवासी मनीष कुमार वर्मा कारपोरेशन बैंक कर्णछपरा का खाताधारी हैं. उनका खाता नंबर-332XXXXXXXXX582 है. उनके मोबाइल पर 11 फरवरी को 9709591434 नंबर से एक फोन आया, जिसमें यह कहा गया कि आप अपना आधार नंबर बताएं, अन्यथा आपका खाता बंद कर दिया जाएगा
363 बैरिया विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के टिकट पाने से वंचित रहे मनोज सिंह निर्दल प्रत्याशी के रूप में बैरिया विधान सभा क्षेत्र से ताल ठोक दिए हैं.
बलिया सांसद भरत सिंह अपने पैतृक आवास नवका टोला में चौपाल लगाया. कहा 70 वर्षों के बाद प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ऐसी सरकार बनी है जो गांव गरीब और किसान सब को ध्यान में रखकर काम कर रही है.
भाजपा से बैरिया विधानसभा सीट से टिकट पाने से वंचित रहे वरिष्ठ भाजपा नेता मुक्तेश्वर सिंह के जमालपुर स्थित आवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं सेक्टर व बूथ प्रमुखों की रविवार को बैठक हुई.
यूपी के आखिरी छोर पर बसे बलिया में विधान सभा चुनाव का रंग हर रोज बदल रहा है. महीनों की मेहनत के बाद भी दिल्ली – लखनऊ से बेटिकट लौटे नेताओं की बेरुखी ने सियासत की गली में हलचल बढ़ा दी है.
बलिया के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष एवं जनता मजदूर संघ के केंद्रीय अध्यक्ष रामधीर सिंह की पुत्र वधू आशनी सिंह बैरिया विधानसभा क्षेत्र से चुनावी समर में उतरने की तैयारी में हैं.
363 बैरिया विधानसभा क्षेत्र में गंगापार नौरंगा गांव विधानसभा चुनाव बहिष्कार के लिए अड़ा हुआ है. यहां के लोगों ने सपा के लिए जन संपर्क करने आए लोगों को गांव के बाहर से ही वापस लौटा दिया. वहीं अगले दिन भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्र सिंह को भी कोई लिफ्ट नहीं दिया.
रेवती (बलिया)। जल विद्युत केन्द्र रेवती के टाऊन फीडर की ट्रॉली जलने से पूरे 24 घंटे से नगर क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई है. टाऊन फीडर के अलावे हडियाकला, बैरिया, सहतवार फीडर …
बलिया विधायक एवं 363 बैरिया विधानसभा से सपा प्रत्याशी जयप्रकाश अंचल ने शुक्रवार को कोटवा, मधुबनी, मुरारपट्टी आदि गांवो में चौपाल लगाकर समाजवादी पार्टी को भारी मतों से जीत सुनिश्चित कराने की अपील की.
हेमन्तपुर गांव में शुक्रवार की भोर पांच बजे अज्ञात कारणों से आग लग गयी. आग में एक 70 वर्षीय महिला गम्भीर रूप से झुलस गयी है, जिसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा से जिला अस्पताल रेफर किया गया है.
मठ योगेंद्र गिरी स्थित शिव मंदिर पर चढ़ाए गए 250 रुपये एक व्यक्ति द्वारा उठा लिया गया. रुपये उठाने का विरोध करने पर शिव मंदिर के पुजारी बजरंग दास की पिटाई कर दी गई.
error: Content is protected !!
बलिया लाइव पर अपना विज्ञापन देने के लिए यह FORM भर कर भेज दें. हम आपसे संपर्क कर लेंगे.