दो दिनों से बिजली न होने से जनजीवन अस्त-व्यस्त

क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. दो दिनोंं से बिजली की सप्लाई ठप होने से लोगों को काफी परेशानी हो रही रही है.

सबको था नाव मिलने का इंतजार

तहसील क्षेत्र के दुबेछपरा एनएच 31 पर आश्रय लेनेवाले गोपालपुर, उदई छपरा और दुबेछपरा के पीड़ितों की रात बारिश में भींगते गुजरी. यहां रुक-रुक कर रात भर बारिश होती रही.

UP में अलग अलग घटनाओं में 14 लोगों की मौत, CM ने की मदद की घोषणा

कल मंगलवार को बलिया में दो, मिर्जापुर, अंबेडकरनगर और कानपुर में एक-एक व्यक्ति की मौत सर्प दंश से हुई थी, जबकि सोनभद्र और जौनपुर में एक-एक व्यक्ति की मौत बिजली गिरने से हुई है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विभिन्न जनपदों में ऐसी घटनाओं में 14 लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है.

बवंडर संग बारिश ने किया बत्ती गुल, सड़क पर उतरे लोग

शुक्रवार की देर शाम मौसम बिगड़ने के बाद 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आई आंधी और बारिश के दौरान कई स्थानों पर पेड़ गिर गए. दो दर्जन से अधिक कच्चे मकान गिर गए और झोपड़ियां तहस नहस हो गईं. नेशनल हाईवे पर विशाल पेड़ की डाल गिरने से जाम लग गया.16 घंटे तक ट्रकों की कतार लगी रही.

बलिया-बनारस समते यूपी के 39 जिलों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी

यूपी के गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया, संतकबीरनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, बस्ती, अंबेडकरनगर, आजमगढ़, गाजीपुर, बलिया, जौनपुर, प्रतापगढ़, संतरविदासनगर, सुल्तानपुर, सीतापुर, पीलीभीत, प्रयागराज, चंदौली, वाराणसी, कौशांबी, मऊनाथभंजन, फैजाबाद, रायबरेली, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, खीरी, रामपुर, मुरादाबाद, बिजनौर, बांदा, चित्रकूट, फतेहपुर, हमीरपुर, जालौन और झांसी जिले में भारी से भारी बारिश की चेतावनी है

सिकिया एकईल मार्ग पर बारिश में जल जमाव, आवाजाही ठप

तहसील क्षेत्र के सिकिया एकईल मार्ग पर निकासी के अभाव में कई गांव के समीप काफी मात्रा में बरसाती पानी भर गया है, जिससे इस मार्ग पर आवागमन ठप पड़ जाने से दर्जनों गांव के नागरिक आवागमन की कठिनाई झेलने को विवश हैं

नगरा बाजार में हल्की बारिश भी बन जाती है मुसीबत का सबब

थोड़ी सी बारिस में भी नगरा बाजार में चलना मुश्किल हो गया है. बरसात से बाजार के हनुमान चौक से दुर्गा चौक तक लबालब पानी घुटनों तक भर जाता है.

पलानी के नीचे दब कर पत्नी की मौत, पति गम्भीर 

थाना क्षेत्र के मूज के डेरा इब्राहिमाबाद गांव में बीती रात तेज बारिश में पलानी गिर जाने से उसमे सो रही शांति देवी (55) की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी.

कीचड़ की वजह से नारकीय हो गया है बस स्टेशन डाकबंगला मार्ग 

बस स्टेशन से डाक बंगला तक जाने वाला खस्ताहाल नहर मार्ग बारिश के चलते कीचड़ युक्त हो गया है. जिससे उस पर आवागमन ठप पड़ जाने से लोगों को काफी कठिनाई झेलनी पड़ रही है.

लगातार बारिश से जन जीवन अस्त-व्यस्त, भरभरा कर गिरी दीवार

मंगलवार रात से ही हो रही रिमझिम बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो कर रह गया है. लोगों का घर से निकलना मुश्किल था और बाजार में खरीदारी करने वालों की भीड़ कम थी.

कहीं रूक रूक कर, कहीं लगातार हो रही बारिश, किसानों के चेहरे खिले

सिकंदरपुर में बुधवार को सुबह 8 घंटे तक हो रही अनवरत रिमझिम बारिश ने लोगों को जहां गर्मी से राहत प्रदान किया है. वही ग्रामीण अंचलों में खेती के कार्य में अचानक तेजी आ गई है.

पहली ही बारिश ने आदर्श नगर पालिका की कलई खोल कर रख दी

सीजन की पहली बारिश ने ही आदर्श नगर पालिका की कलई खोल कर रख दी. नगर के प्रमुख स्थानों समेत लोगों के घरों में पानी घुस गया.

मुड़ेरा गांव में सोए लोगों पर गिरी दीवाल समेत मड़ई, तीन घायल

कोतवाली क्षेत्र के मुड़ेरा ग़ांव में रविवार की रात मड़ई की दीवार गिरने से उसमें सोये तीन लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए. सभी घायलो को 108 एम्बुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया.

सीएचसी सिकंदरपुर के गेट के सामने हल्की बारिश में भी फजीहत

हल्की बारिश आने पर भी स्थानीय सीएचसी के सामने पानी लग जाने से इलाज हेतु अस्पताल आने जाने वाले मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

जमीन जल चुकी है, आसमान बाकी है, किसानों का अभी इम्तहान बाकी है

मौसम की बेरुखी से किसानों की माथे पर चिंता की लकीरें खिंच दी है. विगत कई वर्षों से सूखा की मार झेल रहे इस वर्ष भी बरसात न होने से  किसानों प्रकृति की दोहरी मार झेलने पर विवश हैं. रसड़ा क्षेत्र स्थित नहरों में भी पानी नदारद है.

झमाझम बारिश से जुड़ाए धरती पुत्र, धान किसानों की आस जगी

रविवार के अपराह्न बाद झमाझम बारिश से किसानों के चेहरे पर मुस्कान आ गयी. धान की बेहन डालकर महंगे दामों पर डीजल खरीदकर ट्यूबवेल द्वारा पानी चलाकर अपनी खेती को किसी तरह जिला रहे किसानों के चेहरे रविवार को इंद्रदेव की कृपा होते ही खिल उठे.

आंधी-पानी का जरा भी झोंका नहीं झेल पाती है ‘बिल्थरारोड की बिजली’

स्थानीय तहसील क्षेत्र में आए दिन आंधी पानी आने पर पूरे तहसील क्षेत्र की बिजली व्यवस्था ध्वस्त हो जा रही है. इसका मुख्य कारण बिल्थरारोड में 132 केवीए का सबस्टेशन का न होना माना जा रहा है.