बिहार ले जाने को रखी 230 पेटी शराब की बड़ी खेफ बांसडीह से बरामद

बांसडीह एसडीएम सीमा पांडेय और सीओ प्रीति त्रिपाठी प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार मिश्र प्राप्त सूचना के आधार पर सुल्तानपुर स्थित देशी शराब की दुकान पर अचानक सोमवार को जा धमकी. फिर अधिकारी द्वारा इसकी सूचना जिलाधिकारी इंद्र बिक्रम सिंह और पुलिस अधीक्षक राजकरण नैयर को दी गई. उसके बाद आबकारी निरीक्षक अशोक कुमार को भी मौके पर बुलवाया गया. जहां बिहार ले जाने के लिए कुल 230 पेटी अवैध रूप से कई दुकानों से शराब मंगा कर रखा गया था. जिसमे 44 पेटी गोठाई से,56 पेटी नावानगर ,53 पेटी डुमरिया से शराब बंटी बबली एवम पावर हाउस ब्रांड की शराब थी.

बाइक की टेम्पो से हुयी टक्कर, बाइक सवार दो युवक एक महिला घायल और मासूम बच्ची की हुई मौत

बकंवा गांव निवासी 28 वर्षीय बबलू राजभर एवं 21 वर्षीय शिवचंद राजभर गंभीर रूप से घायल हैं. बाइक सवार बेरुआरबारी की तरफ से बांसडीह की ओर जा रहे थे वहीं विपरीत दिशा से आ रही टेम्पो से टक्कर हो गई. बताया जा रहा है कि बाइक पर एक 6 माह की बच्ची को लेकर महिला भी बैठी थी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि  मासूम बच्ची बाइक के पीछे के चक्के में फंस गई, आस-पास के लोगों ने बाइक का टायर खोलकर बच्ची को गंभीर रूप से घायल स्थिति में बाहर निकाला, जिसकी बाद में मौत हो गई.

बांसडीह विधानसभा में सरयू नदी पार के तीन बूथों का अधिकारियों ने लिया जायजा

जिले में सात विधानसभा हैं जिसमें बांसडीह विधानसभा की बात करें तो कुल 446 बूथ हैं. जिसमें तीन बूथ सरयू नदी पार है. जिले में 3 मार्च को मतदान होगा. नाव के सहारे नही बल्कि छपरा ,सिवान बिहार के रास्ते सड़क मार्ग से जाकर महिला अधिकारी द्वय नेता चकविलियम मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया.

news update ballia live headlines

बांसडीह: ट्रैक्टर की टक्कर से स्कूटी सवार 27 वर्षीय युवक की मौत

बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के दादर मिश्रौलिया गांव निवासी अवनीश मिश्रा बिट्टू उम्र 27पुत्र गिरिश चंद्र मिश्रा अपने दोस्त अंकुर सिंह के साथ शनिवार को स्कूटी से बलिया आ रहे ‌थे. जैसे ही वह बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के टकरसन गांव के समीप पहुंचे कि सामने से आ रहे ट्रैक्टर ने स्कूटी में टक्कर मार दिया. जिसमें स्कूटी चला रहे अवनीश मिश्रा गंभीर रूप से घायल हो गए.आस-पास के लोगों के सहयोग से उसके साथी अंकुर ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मरा हुआ घोषित कर दिया.

सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति का दो थानों के बीच फंसा मामला, एफ आई आर दर्ज नहीं

चिकित्सकों ने स्थिति को गंभीर देखते हुए वाराणसी के लिए रेफर कर दिया. इसके बाद मामला पेचिदा हो गया है. बांसडीह थाना कह रहा है कि मामला बांसडीह रोड का है और बांसडीह रोड की पुलिस कह रही है कि हम जांच करेंगे. जिला अस्पताल ने बी एच यू ट्रामा सेंटर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया है. प्रार्थी को समक्ष नहीं आ रहा है कि वो प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए थाने का चक्कर काटे या अपने मरीज को देखे जिसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है.

उत्तर प्रदेश में आए दिन हो रहा महिलाओं का अपमान- अजीत कुमार धूसिया

बैठक के मुख्य अतिथि विश्वजीत सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष एवं प्रभारी ने कहा कि केंद्र और प्रदेश के सरकार तानाशाह के रूप में सरकार चला रही है. उन्होंने कहा उत्तर प्रदेश में किसान, युवा महिलाएं, महंगाई और बेरोजगारी की मार झेल रही हैं. उन्होंने कांग्रेस पार्टी की घोषणा पत्र को आम जनमानस के समक्ष रखा. बैठक में काफी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं. साथ ही नारे लगे- मैं लड़की हूं मैं लड़ सकती हूं.

युवाओं ने देश की दिशा और दशा को बदला -अनुप गुप्ता

मुख्य अतिथि अनुप गुप्ता ने बुधवार को युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि युवा भविष्य के धरोहर ही नहीं वर्तमान की तकदीर बदलने वाले युवा ही हैं. कहा कि प्राचीन काल से युवाओं ने देश की दिशा और दशा को बदला है.

Death

युवक का शव मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी

विपणन गोदाम के पास रेलवे ट्रैक के समीप लोगों ने युवक का शव देखा. युवक का चेहरा रेलवे के बोल्डर से ढका हुआ था. सूचना मिलते ही तत्काल पुलिस मौके पर पहुंच गई. युवक की शिनाख्त नवनीत दुबे (18 साल) पुत्र संजय दूबे निवासी ओझवलिया थाना दुबहर के रूप में हुई.

बांसडीह में कार्यकर्ता सम्मान समारोह में उमड़ा जनसैलाब

बांसडीह इंटर कालेज बांसडीह के मैदान में सपा और सुभासपा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यकर्ता सम्मान समारोह में दोनों दलों के गठबंधन का अनोखा अंदाज दिखा. जैसे ही सुभासपा के अरविंद राजभर मंच पर पहुंचे नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी ने उन्हें लाल टोपी पहनाई.

बांसडीह की द्वारिका प्रसाद सिन्हा महिला पीजी कॉलेज की छात्राओं ने निकाली तिरंगा यात्रा

रैली महाविद्यालय से प्रारंभ होकर सब्जी मंडी स्थित गाँधी प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए सप्तर्षि द्वार होते हुए अम्बेडकर तिराहे पर पहुंची जहां डॉ अम्बेडकर की स्मृति को नमन किया गया पुनः रैली स्टेट बैंक मार्ग से होते हुए महाविद्यालय पहुंची जहां छात्राओं को जलपान कराया गया.

जेवर सफाई के नाम पर लोगों ठगी कर रहे दो अभियुक्तों को पुलिस ने धर दबोचा

जेवर का सफाई करते हुए महिलाओं को चकमा देकर गहना लेकर फरार हो जा रहे हैं. ऐसे में बांसडीह पुलिस ने दो अभियुक्तों को धर दबोचा है. जिसमें एक पटना और एक बेगूसराय जिला का निवासी है. सी ओ प्रीति त्रिपाठी ने इस तरह के लोगों से सतर्क रहने की अपील की है. ताकि धोखा न हो सके.

पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य मेला शिविर का आयोजन

पशु आरोग्य मेला व शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें दर्जनों गांव के पशुपालक अपने सैकड़ों पशुओं के साथ उपस्थित रहे। डॉक्टरों द्वारा पशुओं की जांच कर नि:शुल्क पशुओं में टीकाकरण एवं दवा का वितरण किया गया.

ओमिक्रान से सतर्क रहने की जरूरत, विदेश से आने वाले 160 से अधिक व्यक्तियों की जांच – सभी निगेटिव

कार्यवाहक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ० सुधीर कुमार तिवारी ने दी. उन्होंने बताया कि प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग कोरोना की संभावित तीसरी लहर से निपटने की हर जरूरी तैयारियों में लगा हुआ है. कोरोना के नए वैरिएंट ओमीक्रान को लेकर विभाग ने जिले में रेलवे स्टेशन व बस अड्डे पर जांच को और बढ़ा दिया है. एक दिन में लगभग 2500 से अधिक लोगों का कोरोना टेस्ट किया जा रहा है.

पान की दुकान पर चोरों ने हजारों के सामान पर किया हाथ साफ

राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित दुकान पिछले हिस्से का पटरा उखाड़ कर चोरों ने अंदर प्रवेश किया. गल्ले में रखे हुए लगभग 600 से 700 रुपये के बीच की राशि एक एंड्रॉयड फोन लगभग 2000 रुपये के पान मसाला एवं सिगरेट को लेकर चले गए.

बेल्थरारोड में ग्राम चौकिया से तेंदुआ तक राजमार्ग के तत्काल पूर्ण निर्माण की मांग को लेकर पूर्व विधायक के नेतृत्व में निकला जुलूस

ज्ञापन में ग्राम चौकिया से तेन्दुआ राजमार्ग संग सीयर-सोनाड़ीह मार्ग व सोनड़ीह रेलवे ढाला से बहोरवा ग्राम तक की सड़क निर्माण की मांग शामिल थी. ज्ञापन के माध्यम से 19 दिसंबर तक पिचिंग कार्य पूर्ण करने की चेतावनी भी दी गयी है.

विधान सभा निर्वाचन चुनाव की तैयारियों के सम्बंध नोडल अधिकारियों के साथ हुई बैठक

युवा कार्यक्रम व खेल मंत्रालय, भारत सरकार के विभाग नेहरू युवा केंद्र द्वारा श्री मुरली मनोहर टाउन डिग्री कॉलेज में जिला युवा अधिकारी अतुल शर्मा के निर्देशन में जनपद स्तरीय भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया.

अनेक बलिदानों के बाद स्वाधीनता की हवा में सांस लेने का मिला मौका -विनय सिंह

सर्वप्रथम मुख्य अतिथि गोरक्षप्रान्त के सह प्रान्त कार्यवाह विनय सिंह , कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे शोकहरण पाण्डेय, विशिष्ट अतिथिगण कुंवर सिंह स्नातकोत्तर महाविद्यालय बलिया में अर्थशास्त्र के विभागाध्यक्ष डॉ रामकृष्ण उपाध्याय, जिला सेवा प्रमुख डॉ सन्तोष तिवारी, नगर संयोजक धर्मजागरण वीरेंद्र सिंह व उपस्थित लोगों द्वारा भारत माता के चित्र पर पुष्पांजलि व दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया.

breaking news update

Front Page: न्यूज अपडेट, ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग

बलिया लाइव Front Page में पेश है – न्यूज अपडेट, ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग सहित जिला जवार से लेकर बलिया के आस पास और बहरवासुओं के मतलब की खास खास खबरें.

डिप्टी सीएम ने साढ़े आठ करोड़ की परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास

डिप्टी डीएम डॉ दिनेश शर्मा ने 7.51 करोड़ की लागत से 9 परियोजनाओं का लोकार्पण व 1.09 करोड़ की दो परियोजनाओं का शिलान्यास किया. उन्होंने 7.09 करोड़ की लागत से बनी आईटीआई बांसडीह की बडी सौगात क्षेत्रीय लोगों को दिया.

निपनिया में संयुक्त किसान मोर्चा के तत्वाधान में किसान मजदूर महा पंचायत सम्पन्न, किसानों की समस्यायों पर हुई चर्चा

मुख्य वक्ता वरिष्ठ किसान नेता योगेन्द्र यादव ने अपने वर्चुअल सम्बोधन में कहा, एक वर्ष से चल रहा किसान आंदोलन आज समापन की परिणति की स्थिति में है. इस आंदोलन से देश के किसानों को संगठित व मजबूत किया है. किसानों के आत्मसम्मान को बढ़ाया है.