बांसडीह: टेंपो और मोटरसाइकिल की जोरदार भिड़ंत में छह बच्चों सहित 12 घायल

चीख पुकार सुनकर आसपास के लोगों ने घायलों को बांसडीह सीएचसी पहुंचाया. गम्भीरवस्था में घायलों को जिला अस्पताल भेज दिया गया.

बांसडीह क्षेत्र के कई जगहों पर अब भी लगे हैं तिरंगे झंडे

बांसडीह, बलिया. पूरे देश में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है. सरकार के निर्देश पर हर घर तिरंगा लहराया. इसके लिए जागरूकता अभियान भी छेड़ा गया. लेकिन तिरंगा को कब तक लगाना …

बांसडीह के एसडीएम राजेश गुप्ता ने पदभार संभाला

जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने दो एसडीएम का चार्ज बदला है. जिसमें बेल्थरारोड तहसील से राजेश कुमार गुप्ता ने बांसडीह का पदभार सोमवार को संभाले. तो वहीं बांसडीह से दीपशिखा सिंह बेल्थरारोड पहुंच गईं.

बांसडीह उप डाकघर में पिछले बीस दिनों से लिंक खराबी के चलते लेन देन प्रभावित, ग्राहक परेशान

एक तरफ बेहतर सेवा देने की दम्भ भरने तथा डाकघर को बैंकों से भी अच्छी सुविधा ग्राहकों को देने बात की जा रही रही है. वहीं दूसरी तरफ उप डाकघर बांसडीह में विगत बीस दिनों से लिंक खराबी के चलते यहां का लेन देन पूरी तरह प्रभावित हो गया है. जिससे रोजाना सैकड़ो ग्राहकों को बैरंग वापस जाना पड़ रहा है.

भारत माता की जय से गूंज उठा कस्बा, हजारों स्टूडेंट्ड ने तिरंगा के साथ लगाये नारे

देश भर में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है. वहीं बांसडीह इंटर कॉलेज के छात्र व छात्राओं ने हजारों की संख्या में तिरंगा के साथ बांसडीह कस्बा का भ्रमण किया.

saryu river

सरयू नदी ने किया खतरा बिंदु पार , लोगों में दहशत

सुबह को डीएसपी हेड पर 64.05 जलस्तर का मापन हुआ. जब कि खतरा बिंदु 64.01 है. वहीं उच्चत्तम खतरा बिंदु 66.00 है. चांदपुर में 57.38 हैं वहां भी खतरा बिंदु 60.24 है. जबकि शाम चार बजे जलस्तर 64.050 डीएसपी हेड पर मापा गया.

बांसडीह में सरकारी बस अड्डा की मांग को लेकर युवा नेता ने सौंपा पत्रक , मिला भरोसा

बुधवार को युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव अभिजीत तिवारी सत्यम ने लखनऊ स्थित परिवहन विभाग कार्यालय में पहुंचकर अपर प्रबंध निदेशक ( IAS) अन्नपूर्णा गर्ग को पत्रक सौंपा ताकि सरकारी बस अड्डा बांसडीह में बन सके. फोन पर लखनऊ से अभिजीत ने बताया कि जिले के बांसडीह तहसील का एक अलग स्थान है. आजादी की लड़ाई से लेकर वर्तमान तक राजनीतिक, सामाजिक क्षेत्रों में बांसडीह ने प्रदेश तथा देश स्तर पर एक पहचान रखा है, लेकिन दुर्भाग्य है कि परिवहन के क्षेत्रों में बांसडीह के साथ सौतेला व्यवहार हुआ है. जबकि बांसडीह केंद्र बिंदु है.

छितेश्वर नाथ मंदिर : खुदाई के दौरान ऊपर की जगह नीचे जाता रहा शिवलिंग

तपस्वी को एक दिन सपने में भोलेनाथ ने( सीता अवनी) छितौनी में होने का संकेत दिया. और कहा कि इतनी दूर मत जाओ मैं यही हुं , फिर आस पास के ग्रामीणों के सहयोग से उक्त स्थान पर खुदाई की गई . खुदाई के उपरांत छितौनी में ही इस शिवलिंग का विग्रह प्राप्त हुआ. इस शिव लिंग को ऊपर लाने का बहुत प्रयास किया गया. जब जब शिवलिग को ऊपर लाने का प्रयास होता तब तब शिवलिंग उतना ही नीचे चला जाता. तभी भगवान भोलेनाथ महात्मा के रूप में प्रकट होकर गाँव के लोगों को दर्शन देकर इसी तरह शिवलिंग की पूजा अर्चना करने की सलाह दी और इस शिवलिंग को छितेश्वर नाथ महादेव का नाम देकर अंतर्ध्यान हो गए.

बेल्थरा रोड: लावारिस ब्रीफकेस मिलने से मचा हड़कंप

बेल्थरारोड के बस डिपो के सामने एक व्यक्ति ने रविवार की प्रातः एक दुकान के सामने एक अटैची रख कर गायब हो गया. पड़ोस के दुकानदार ने मना किया तो उसने कहा कि मैं अभी बस डिपो से आ रहा हूं. यह कह कर वह अटैची छोड़ चला गया. उस व्यक्ति के कुछ देर बाद भी उसके वापस न आने पर तरह तरह की चर्चा होने लगी. लोग आशंकित होकर भयभीत होने लगे.

कुंवर विजय सिंह ‘पप्पू’ ने कार्यकर्ताओं से चुनाव संबंधी सहमति और अनुमति मांगी

चेयरमैन पद के कर्तव्य की चर्चा करते हुए कुंवर विजय सिंह ने कहा कि मैं किसी की शिकायत नहीं करता हूं, लेकिन चेयरमैन की यह जिम्मेदारी होती है कि वह नगर का विकास करे, शिक्षा, पेयजल नाली की समस्या का निदान करें .  जो लोग चेयरमैन बने उन लोगों ने अपने कर्तव्य के प्रति ध्यान नहीं दिया. उनका कर्तव्य बनता है कि नगर पंचायत का विकास करें .

आगामी चुनाव को देखते हुए बीएलओ के साथ हुई महत्वपूर्ण बैठक

तहसीलदार प्रवीण सिंह ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग का ऐसा निर्देश प्राप्त हुआ है कि समस्त इच्छुक मतदाता अपना वोटर कार्ड आधार से लिंक करा सकते हैं।ऐसा भारत निर्वाचन आयोग का निर्देश हैं। लेकिन आधार स्वैच्छिक है। जो इच्छुक मतदाता है अपना वोटर कार्ड आधार से लिंक करना चाहते है। ऐसे में समस्त बीएलओ 1 अगस्त से घर घर जाकर यह कार्य करेंगे. इससे कई जगह एक ही मतदाता का नाम आने से गड़बड़ी होती हैं रोकथाम लगेगी.

सड़क समस्या को लेकर दिग्विजय सिंह छोटू ने दी आमरण अनशन करने की चेतावनी

समाजसेवी दिग्विजय सिंह ने पत्रक के माध्यम से अवगत कराया है कि सड़क की मरम्मत को लेकर कई बार शिकायती पत्र दिया गया पर इस समस्या को लेकर जिम्मेदार लोग लापरवाह बने हुए है. हालात यह है कि मरम्मत न होने के कारण आये दिन नगरवासी चोटिल हो रहे है.

बांसडीह: सड़क की जर्जर हालत बनी दुर्घटना का कारण, आक्रोशित महिलाओं व लोगों ने किया विरोध स्वरूप प्रतीकात्मक भिक्षाटन

नगर पंचायत में शासन से नामित सभासद प्रतुल कुमार ओझा ने बताया कि कई बार बोर्ड की बैठक में उक्त सड़क को बनाये जाने हेतु प्रस्ताव दिया गया लेकिन नगर पंचायत प्रशासन अब तक इस सड़क का निर्माण नहीं करा पाया है जबकि प्रदेश में चल रही योगी सरकार द्वारा सड़क निर्माण हेतु बड़ी बजट दिया गया है.  इससे नगर पंचायत प्रशासन सरकार की छवि धूमिल हो रही है.

news update ballia live headlines

नगर पंचायत के सभासदों ने उप जिलाधिकारी को बोर्ड मीटिंग संबंधित पत्रक सौंपा

उप जिलाधिकारी बांसडीह को दिये गये पत्रक में बताया गया है कि नगर पचायत बोर्ड की बैठक न होने के कारण विशेष रूप से नगर पंचायत की समस्याओं पर चर्चा के साथ ही शासन द्वारा चलाये जा रहे प्लास्टिक पर प्रतिबंध अभियान और नगर पंचायत में लगने वाले जलजमाव के समाधान का हल निकालना है जिसकी चर्चा आवश्यक है लेकिन बोर्ड की बैठक न होने के कारण यह सम्भव नहीं हो पा रहा है

बाबा सैदनाथ: ऐसा पौराणिक शिव मंदिर जहां शिवलिंग का स्थान बदलने की कोशिश करने पर बहने लगी खून की धारा, यहां दर्शनों से पूरी होती है मनोकामना

ग्रामीणों के मुताबिक बांसडीह के राजा रहे शुभ नारायण पांडे जंगल में स्थित किसी चीज की खुदाई करा रहे थे कि इसी बीच उनको खम्भे के आकार का एक शिवलिंग दिखाई दिया. शुभ नारायण पांडे इस शिवलिंग को बांसडीह नगर में लाकर स्थापित करना चाहते थे. लेकिन खुदाई के बाद भी शिवलिंग जमीन से बाहर नहीं आ सका और वहां खून की धारा बहने लगी.

वसूली करने गई बिजली कर्मचारियों की हुई पिटाई, थाना में दी गई तहरीर

बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के गंगभेव गांव में बिजली कर्मचारी बिल वसूली में गए तो उनके साथ मारपीट की गई. बांसडीह थाना में तहरीर दे दी गई है.

बड़ी बाजार में मंदिर के सामने हो रहे अवैध निर्माण पर हो रहा विवाद सुलझा

नगर पंचायत बांसडीह बड़ी बाजार स्थित भूतेश्वर नाथ बाबा मंदिर प्रांगण के सामने हो रहे अवैध निर्माण पर कई दिनों से बाद विवाद का पटाक्षेप सोमवार को गणमान्य व्यक्तियों, राजस्व लेखपाल, पुलिस प्रशासन के सानिध्य में मामला सुलझा लिया गया.

नाली से निकासी न होने से सड़क पर भरा जलजमाव का गंदा पानी, संक्रामक बीमारियां होने का डर

नगर पंचायत के वार्ड 12 में स्थित कठबन्धवा के मुख्य मार्ग पर बने नाली के निकास ना होने के कारण सड़क पर लगे जलजमाव का गंदा पानी लोगों के घरों में जा रहा है. साथ ही सड़क पर लगे गंदे पानी के कारण बच्चों को संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा बढ़ गया है

राष्ट्रपुरुष चन्द्रशेखर के पथ पर चलकर ही सबकी रक्षा सम्भव – रामगोविंद चौधरी

राष्ट्रपुरुष चन्द्रशेखर की पुण्यतिथि के अवसर पर शुक्रवार को आयोजित श्रद्धांजलि सभा पर आयोजित विचारगोष्ठी में श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए पूर्व नेता प्रतिपक्ष, उत्तर प्रदेश रामगोविंद चौधरी ने कहा है कि पहले सरकार का मतलब होता था जनकल्याण और राहत. वर्तमान सरकार का मतलब है, उत्पीड़न और झूठ. यह उत्पीड़न और झूठ सभी हदें पार कर चुका है. अब इसका सीधा टारगेट है पब्लिक सेक्टर, सद्भाव और लोकतन्त्र जिसकी रक्षा हम सभी की जिम्मेदारी है.

किशोरी के साथ छेड़छाड़ व घर में घुसने का मामला दर्ज

बांसडीह रोड थाना क्षेत्र के रोहुआ चौकी क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार को दिनदहाड़े घर में किशोरी को अकेला पाकर एक युवक ने छेड़खानी व दुराचार का प्रयास किया.