2017 के चुनाव में क्या होगा बलिया का मुद्दा

स्वतंत्रता संग्राम हो या सियासत, देश में बलिया को ऊंचा मुकाम हासिल है. मगर उद्योग के नाम पर उसके खाते में आए सिर्फ दो कारखाने – एक चीनी मिल और एक कताई मिल. जो यहां के जनप्रतिनिधियों के उदासीनता के चलते कई सालों से बंद पड़े है. जिससे लोगो को रोजगार के लिए दूसरे प्रान्तों के महानगरों के तरफ पलायन करना पड़ रहा है. रही सही कसर पूरी कर देती हैं यहां की जर्जर सड़कें, विकास में सबसे बड़ी बाधा तो वहीं हैं.

बलिया नगर और बैरिया के प्रभारी बनाए गए उपेंद्र तिवारी

भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद शंकर दुबे ने फेफना विधायक उपेंद्र तिवारी को बलिया नगर और बैरिया विधानसभा क्षेत्र का प्रभारी नियुक्त किया है. जिला कार्यालय पर हुई बैठक में पार्टी को मजबूत व गतिशील बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए. श्री दुबे के मुताबिक मोदी सरकार की योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने के लिए और मिशन 2017 की कामयाबी के लिए जिला भाजपा इकाई कमर कस चुकी है. अब विरोधी पार्टियों के खिलाफ पार्टी मोर्चा खोलेगी.