दिव्यांगों को प्रशिक्षण देकर सशक्त बनाएंगे

सिंगही में पूर्वांचल ग्रामीण चेतना समिति के तत्वावधान में शुक्रवार को दिव्यांगों का प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन हुआ. इस प्रशिक्षण केंद्र में दिव्यांगों को प्रशिक्षण देकर सशक्त बनाया जाएगा. उद्घाटन नाबार्ड के डीडीएम अखिलेश कुमार झा एवं संस्था के निदेशक फादर ज्ञानप्रकाश ने फीता काटकर किया.

नेपाल से कानपुर ले जाई जा रही 44 सौ किलो सुपारी समेत ट्रक जब्त

नेपाल से कानपुर जा रही तस्करी की 44 सौ किलो सुपारी लदे ट्रक को मोतिहारी कस्टम टीम ने सीवान मलमलिया से पीछा कर जब्त किया. इसके अलावे छह सौ किलो धान व मक्का भी जब्त कर बलिया के चालक लालू प्रसाद व सह चालक कन्हैया को हिरासत में लिया गया है.

पिकअप और जीप की भिड़ंत में दर्जन भर घायल

रसड़ा – बलिया मार्ग पर अमहर चट्टी के समीप शुक्रवार की दोपहर पिकअप एवं जीप की आमने सामने की टक्कर में एक दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. सभी घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर कराया गया. जिसमें चार की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया.

टाउन हॉल बलिया में खादी प्रदर्शनी में उमड़ रही भीड

टाउन हॉल बलिया में प्रारंभ 10 दिवसीय खादी और ग्रामोद्योग प्रदर्शनी में विभिन्न प्रकार के उत्पाद बलिया वासियों को आकर्षित कर रहे हैं. खादी वस्तुओं पर 30 फीसदी की भारी छूट होने के कारण खादी के जयपुरी रजाई, गद्दा, कंबल, शॉल, सदरी, शर्ट एवं रंग-बिरंगे कपड़े युवाओं को बहुत पसंद आ रहे हैं.

सुखपुरा – गलन व शीतलहरी में एसबीआई ग्राहकों की शामत

सुखपुरा स्थित भारतीय स्टेट बैंक में ग्राहकों को भुगतान नहीं मिल रहा है. बुधवार को दोपहर बाद से ही भुगतान के लिए ग्राहक परेशान हैं. नोटबन्दी की मार झेल रहे एसबीआई ग्राहक अब भी राहत नहीं महसूस कर रहे हैं.

शिद्दत से याद किए गए डॉ. सीताराम गुप्त

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी डॉ. सीताराम गुप्त की पुण्यतिथि के अवसर पर श्री बनखंडी नाथ मठ डूंहा के प्रांगण में शुक्रवार को आयोजित सर्वदलीय सभा में उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई.

बलिया व सिकंदरपुर में भी हुई चप्पे चप्पे की तलाशी

पुलिस अधीक्षक रामप्रताप सिंह के निर्देश पर सीओ सिटी केसी सिंह की अगुवाई में स्टेशन के सामने ओक्डेनगंज चौकी इंचार्ज सत्येन्द्र राय ने अपने दल बल के साथ सघन चेकिंग अभियान चलाया, जिसमे दर्जनों गाड़ियों की काली फिल्म और पार्टी के झंडा निकलवाया. उधर, सिकंदरपुर में भी पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान.

बांसडीह में पुलिस व पैरा मिलिट्री फ़ोर्स का फ्लैग मार्च 

बांसडीह (बलिया)। चुनाव आयोग द्वारा आचार सहिता लागू किए जाने के बाद बांसडीह व आस पास के क्षेत्रों मे  संयुक्त रूप से पुलिस व पैरा मिलिट्री फ़ोर्स के जवानों ने फ़्लैग मार्च निकाला. अचानक …

संग्राम सिंह यादव का जोरदार स्वागत

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा घोषित फेफना विधानसभा सीट के सपा उम्मीदवार संग्राम सिंह के प्रथम जनपद आगमन पर सपा कार्यकताओं ने जोरदार स्वागत किया.

छपरा और बलिया से भी नजदीक हुआ सिताबदियारा से आरा

सिताबदियारा ग्राम से महज तीन किलोमीटर की दूरी पर बिहार के आरा भोजपुर की सीमा की ही एक पंचायत है खवासपुर. यह आरा के बड़हरा प्रखंड का हिस्‍सा है. इसी के सीध में गंगा नदी के उपर पिछले वर्ष की भांति बन रहा पीपा पुल इस वर्ष मकर संक्रांति के दिन से चालू हो जाएगा. वर्ष में आठ माह चलने वाला यह पीपा पुल क्षेत्रीय लोगों के लिए वरदान स्‍वरूप है.

बलिया रेलवे स्टेशन का डीआरएम ने लिया जायजा

बलिया रेलवे स्टेशन का निरीक्षण गुरुवार की दोपहर डीआरएम (वाराणसी मंडल) एसके कश्यप ने किया. निरीक्षण के दौरान टिकट काउण्टर, गेस्ट हाउस एवं हो रहे नये निर्माण कार्यों की गहन चेकिंग किया. कहा कि उनके आने का मुख्य उद्देश्य निर्माण कार्यो को देखना था.

एलआईसी एजेंटों ने बीमा धारकों के लिए अलग काउंटर की मांग की

भारतीय जीवन बीमा अभिकर्ता भवन में अभिकर्ताओं की बैठक बृहस्पतिवार को सम्पन्न हुई. बैठक में अभिकर्ताओं की समस्याओ एवं संगठन के विस्तार पर विचार विमर्श किया गया.

गुरगुजपुर प्राथमिक विद्यालय के नए कक्ष का लोकार्पण

शिक्षा क्षेत्र चिलकहर के गुरगुजपुर गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय अतिरिक्त कक्षा कक्ष का लोकार्पण बृहस्पतिवार को बतौर मुख्य अतिथि जिला समन्वयक भवन प्रभारी सतेन्द्र राय ने किया गया.

गमछा से मुंह ढके युवक ने युवती को चाकू घोंपा

सिकंदरपुर नगर के मुहल्ला मिल्की में गुरुवार को अज्ञात कारणों से युवक ने चाकू से हमला कर 18 वर्षीय युवती को गंभीर रूप से घायल कर दिया. युवती का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है.

शीतलहरी व गलन के चलते अब 7 तक बंद रहेंगे स्कूल

शीतलहरी एवं भीषण ठण्ड के चलते बीएसए डॉ. राकेश सिंह ने 07 जनवरी तक जनपद के सभी परिषदीय, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों को बन्द रखने का आदेश दिया है. हालांकि डीएम व बीएसए के इस आदेश की सिकंदरपुर में कुछ विद्यालय प्रबंधक धज्जियां उड़ा रहे हैं.

गभीराढ़ घाट पर घाघरा नदी में डूबा युवक

गुरुवार की सुबह करीब 10 बजे के अपने दोस्त के साथ घाघरा नदी में पानी लाने गया युवक डूब गया. सूचना पर मौके पर पहुंची सहतवार पुलिस ने शव को काफ़ी देर तक खोजने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली.

छेडखानी के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा

चितबड़ागांव थाना क्षेत्र में छेड़खानी का मामला प्रकाश में आया है. पीड़िता के पिता की तहरीर पर चितबड़ागांव थाना प्रभारी ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को मंगलवार को दोपहर बाद पकड़कर जेल भेज दिया.

लव, सेक्स और धोखा, नरही पुलिस जांच में जुटी

नरही थाना क्षेत्र निवासी एक युवती ने पड़ोसी गांव भिखारीपुर निवासी शीतल पांडेय पुत्र चंद्रशेखर पांडेय पर बलात्कार का आरोप लगाया है.

सुरहिया गांव के पास पिकप ने बाइक सवार को रौंदा

सहतवार थाना क्षेत्र के सुरहिया गांव के समीप गुरुवार को पुलिया के पास मोटर साइकिल और पिकप में भिड़ंत के दौरान मोटर साइकिल चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक पिकप लेकर फरार हो गया. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बलिया भेज दिया.