अमृतपाली में रेल ट्रैक पर मिला विक्षिप्त महिला का शव

बलिया में रेलवे ट्रैक पर मिला विक्षिप्त महिला का शव, शाहपुर-बभनौली गांव की रहने वाली थी महिला, सदर कोतवाली के अमृत पाली के पास मिला शव. जीआरपी ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा

सुखपुरा में एसबीआई ग्राहक चौथे दिन भी खाली हाथ लौटे

सुखपुरा स्थित भारतीय स्टेट बैंक में ग्राहकों को नगद भुगतान शनिवार को भी नहीं मिला. बुधवार को दोपहर के बाद से ही पैसा के लिए ग्राहक परेशान हैं. नोटबन्दी की मार झेल रहे भारतीय स्टेट बैक के ग्राहक अब भी राहत नहीं महसूस कर रहे हैं.

जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा आज

जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा रविवार को होगी. इस सम्बन्ध में सभी केंद्र अध्यक्षो की बैठक जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर हुई.

मुबारकपुर के ग्राम प्रधान सुदर्शन राय नहीं रहे

क्षेत्र पंचायत हनुमानगंज स्थित सरफुद्दीन पुर उर्फ़ मुबारकपुर के ग्राम प्रधान सुदर्शन राय (60) की शनिवार के दिन वाराणसी में इलाज के दौरान मौत हो गयी.

पुण्यतिथि पर ब्रह्मचारी जी का भावपूर्ण स्मरण

श्री बजरंग कॉलेज के संस्थापक श्रीराम सिंहासन दास ब्रह्मचारी की पुण्यतिथि पर महाविद्यालय प्रांगण में आयोजित सर्वदलीय सभा में उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई.

सिकंदरपुर विद्युत उपकेंद्र प्रांगण में मेगा शिविर

विद्युत उपकेंद्र के प्रांगण में पावर कारपोरेशन की तरफ से शनिवार को मेगा शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें करीब एक लाख रुपये के बकाया की वसूली की गई. साथ ही 22 नलकूपों का ओटीएफ किया गया.

स्कूल बंद मिले, एक्शन में आए बीएसए                         

बीएसए डॉ. राकेश सिंह ने शुक्रवार को पांच स्कूलों का निरीक्षण किया, लेकिन सभी स्कूल बंद मिले. बीएसए ने बंद स्कूलों के सभी शिक्षकों का एक दिन का वेतन अग्रिम आदेश तक रोक दिया है.

बसपा प्रत्याशी भिड़ गए बलिया ट्रैफिक पुलिस से

नगर पालिका प्रशासन की ओर से प्रचार संबंधी होर्डिंगों को उतारने का काम शुरू हो चुका है. बलिया शहर के हर चौराहों से लेकर बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन और कलेक्ट्रेट परिसर से सभी होर्डिंग को उतारने का काम जा रहा है.

ठंड कहर बरपा रही, बैरिया में प्रशासन कागज पर ही अलाव जला रहा

इस भीषण ठंड मे बैरिया तहसील प्रशासन कागज पर ही अलाव जलाने मे जुटा है. पिछले साल की तुलना इलाके मे ठंड का कहर ज्यादा है और सरकारी अलाव की व्यवस्था एकदम नहीं के बराबर.

दयाछपरा में दो बाइकों की भिड़ंत, युवक की हालत गंभीर

बैरिया थाना क्षेत्र कें एनएच 31 पर दयाछपरा चिमनी ढाला पर आमने सामने दो बाइकों की टक्कर में बैरिया निवासी पंकज केशरी (18) घायल हो गया, जबकि दूसरा बाइक सवार बाइक लेकर फरार हो गया.

जल निकासी का विवाद पहुंचा डीएम दरबार

बैरिया थाना क्षेत्र के गोन्हिया छपरा के ग्रामीण जिलाधिकारी से मिलकर गांव में कतिपय लोग द्वारा आम सरकारी रास्ते को रोककर जल निकास को भी अवरुद्ध करने की साजिश करने की शिकायत की है.

गंगा पार नौरंगा में फूंका चुनाव बहिष्कार का बिगुल

गंगा पार लगभग 30 हजार आबादी वाले बैरिया विकास खंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत नौरंगा के नौरंगा, भुवालछपरा, चक्कीनौरंगा, उदईछपरा के डेरा के रहवासी विधान सभा चुनाव 2017 के लिए आचार संहिता लागू होते ही अपने गांव की उपेक्षा से त्रस्त आंदोलन की अंगड़ाई लेने लगे हैं.

फिरोजपुर गांव में आग की भेंट चढ़ी गृहस्थी

कोतवाली क्षेत्र के फिरोजपुर गांव में बृहस्पतिवार को देर शाम को पंथी राजभर की झोपडी में अचानक लग जाने के चलते घर गृहस्थी के सभी समान जल कर राख हो गए.

मनस्थली के 35 मेधावियों को भेंट किए गए लैपटॉप

मनस्थली एजुकेशन सेंटर में 35 मेघावी छात्र -छात्राओं को शासन द्वारा दिया गया लैपटॉप विद्यालय प्रबंधक डॉ. अरुण प्रकाश तिवारी ने वितरित किया. 10 वीं कक्षा के मेधावी अनीस कुमार, रूकैया खातून, कुन्दन किशोर, आकाशदीप चौरसिया, 12 वीं की सरिता सिंह सहित 35 छात्र-छात्राओं को लैपटॉप दिया गया.

प्रख्यात अभिनेता ओमपुरी के निधन से रंगकर्मी मर्माहत

मशहूर अभिनेता ओमपुरी के आकस्मिक निधन पर जिले के रंगकर्मी मर्माहत है. रंगमंच से लेकर फिल्म जगत तक अपने दमदार अभिनय से अलग पहचान बनाने वाले महान अभिनेता ओमपुरी का निधन 6 जनवरी को हार्ट अटैक से हो गया.

आखिरी ओवर में गेंद बाउंड्री पार, कप बैजनाथ छपरा के हवाले

एक माह से चल रहे लोकनाय‍क जयप्रकाश नारायण क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच शुक्रवार को जेपी ट्रस्‍ट के जेपी नारायण ग्रामीण प्रौद्योगिकी केंद्र के मैदान में खेला गया. फाइनल में सिताबदियारा और बैजनाथछपरा की टीमें आमने सामने थी.

लक्ष्मीबाई पुरस्कार विजेता दुर्गावती का सम्मान

पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन ने शुक्रवार को टाउन हाल चौराहे पर स्थित एक होटल के सभागार में सम्मान समारोह का आयोजन किया. संगठन ने गड़वार विकास खंड के आसन ग्राम प्रधान दुर्गावती देवी को स्मृति चिन्ह व बुके देकर सम्मानित किया.