बैरिया शहीद स्मारक कप रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता की तैयारी जोरों पर

बाबा लक्ष्मण दास द्वाबा राष्ट्रीय इण्टर कालेज के मैदान पर होने वाले 11वें द्वाबा शहीद स्मारक कप क्रिकेट प्रतियोगिता की तैयारी जोर शोर से चल रही है.

सावधान! बैरिया तहसील जाना हो तो ‘मैदान’ होकर जाएं

जी हां, अगर आपको किसी काम से बैरिया तहसील में जाना हो तो शौच से निपट कर ही जाएं. अगर आप सचेत नहीं है और ऐसी स्थिति आपके लिए बन सकती है कि आप को बेशर्म बनना पड़ेगा या फिर शर्मिंदा होना पड़ सकता है.

चल कबड्डी आस लाल, मर गए प्रकाश लाल, मेरा मूंछ लाल-लाल-लाल-लाल

आज सारा जमाना क्रिकेट पर फिदा है. बच्‍चे-बच्‍चे की जुबान पर क्रिकेट छाया हुआ है, किंतु जेपी के गांव सिताबदियारा के लाला टोला में आज भी कबड्डी खेल की वह पुरानी परंपरा आज भी कायम है.

जिला जज, डीएम व एसपी ने जेल का निरीक्षण किया

मंगलवार को जिला जज के साथ जिलाधिकारी गोविंद राजू एनएस व एसपी रामप्रताप सिंह ने जिला जेल का निरीक्षण किया. जेल की हर गतिविधियों पर नजर रखते हुए साफ सफाई व्यवस्था बेहतर बनाने पर विशेष जोर दिया.

आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ा पर्चा आउट करने वाला माफिया

यूपी बोर्ड परीक्षा प्रारम्भ होने के साथ ही प्रश्न-पत्र आउट होने एवं उसकी फोटो स्टेट कापियां कई केन्द्रों पर बटने की खबरों को लेकर जिला प्रशासन एवं शिक्षा विभाग परेशान था.

चैत्र शुक्ल प्रतिपदा की पूर्व संध्या पर विराट पथ संचलन

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नेतृत्व में भारतीय नव वर्ष 2074वीं चैत्र शुक्ल प्रतिपदा की पूर्व संध्या पर एक विराट पथ संचलन का आयोजन हुआ.

भृगु आश्रम के दालपट्टी में आग से तबाही

जापलिनगंज चौकी क्षेत्र अंतर्गत भृगु आश्रम के दालपट्टी में सोमवार को सुबह करीब सात बजे शार्ट सर्किट से आग लग गई. आवासीय इस क्षेत्र में आग की खबर मिलते ही मुहल्ले में अफरा-तफरी मच गयी.

चढ़वा बरवां गांव के एक दर्जन लोगों पर बिजली चोरी की रिपोर्ट

पावर कारपोरेशन की तरफ से स्थानीय विद्युत उपकेंद्र पर आयोजित शिविर में उपभोक्ताओं की काफी भीड़ रही. शिविर में बकायेदारों से जहां लाखों रुपए जमा कराया गया, वहीं डेढ़ दर्जन नए कनेक्शन देने के साथ ही दर्जनों उपभोक्ताओं के बिल में सुधार किया गया.

पुलिस के हस्तक्षेप से वृद्ध को मिला न्याय

उम्र के अंतिम पड़ाव पर खड़े 70 वर्षीय बुजुर्ग अपने पुत्र के साथ हुए विवाद में न्याय मांगने थाने गया तो उप निरीक्षक ने यह कह कर भगा दिया कि तुम्हें इस उम्र में मकान की क्या जरूरत है.

सहकर्मी की मृत्यु पर सफाईकर्मियों ने जताया शोक

विकास खंड बेलहरी के सोनवानी स्थित ड्वाकरा हाल में मंगलवार को सफाईकर्मियों ने साथी सफाई कर्मी की आकस्मिक मृत्यु पर एक शोक सभा सहायक विकास अधिकारी की अध्यक्षता में किया.

जिलाधिकारी ने की सांसद आदर्श ग्राम योजना की प्रगति की समीक्षा

जिलाधिकारी गोविन्द राजू एनएस ने विकास भवन सभाकक्ष में सांसद आदर्श ग्राम योजना की प्रगति की समीक्षा किया.

नववर्ष की पूर्व संध्या पर स्कूली बच्चों ने किया नगर भ्रमण

चैत शुक्ल एकम सम्बत 2074 हिन्दू नव वर्ष की पूर्व संध्या पर स्वामी विवेकानन्द शिक्षण संस्थान सहतवार के प्रांगण से स्कूली बच्चों एवं स्वयं सेवक संघ के सदस्यों द्वारा नगर भ्रमण के कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

नवरात्र के मद्देनजर शांति समिति की रेवती में बैठक

मंगलवार को नवरात्र के मद्देनजर शांति समिति की बैठक स्थानीय थाना प्रांगण में मंगलवार को एसआई सर्वेन्द्र राय की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई.

खड़े ट्रक से भिड़ा डीसीएम, बनारस के ड्राइवर की हालत गंभीर

रसड़ा – कासिमाबाद मार्ग पर सरदासपुर गांव स्थित बीज गोदाम के समीप सोमवार की देर रात मालवाहक डीसीएम खड़े ट्रक से जा भिड़ा. इस हादसे में डीसीएम चालक गम्भीर रूप से घायल हो गया. उसका इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर कराया गया.

रेवती सब्जी मंडी में आग से चार दुकानदार तबाह

रेवती नगर के सब्जी मंडी में सोमवार की रात अज्ञात कारणों से लगी आग में चार सब्जी दुकानदारों की झोपड़ियों में रखी नगदी सहित हजारों रुपये की सब्जियां व अन्य सामान जल कर नष्ट हो गया

डीजीसी क्रिमिनल श्याम नारायन यादव को सम्मान चिन्ह

जिलाधिकारी गोविन्द राजू एनएस ने मंगलवार को प्रभारी जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी (डीजीसी क्रिमिनल) श्याम नारायन यादव को सम्मान चिन्ह भेंट किया.

1977 में पहली बार जनता पार्टी के टिकट पर चिलकहर से विधायक चुने गए थे रामगोविंद

उत्तर प्रदेश के सदन के वरिष्ठतम सदस्यों में से एक बांसडीह के समाजवादी पार्टी के विधायक व पूर्व मंत्री रामगोविंद चौधरी को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने नेता प्रतिपक्ष बनाया है.

14वें वित्त के तहत मिली धनराशि के अनुमोदन संबंधी हुई बैठक

जिलाधिकारी गोविन्द राजू एनएस ने कलेक्ट्रेट सभागार में नगरपालिका व नगर पंचायत के ईओ व चेयरमैन के साथ बैठक की. इसमें 14वें वित्त में आवंटित धन के अनुमोदन पर चर्चा हुई.

जिलाधिकारी ने की साफ-सफाई, लोगों को भी किया प्रेरित

स्वच्छता अभियान में तेजी इस कदर आ गयी है कि प्रदेश से लेकर जनपद तक के उच्चाधिकारियों के हाथों में भी झाड़ू आदि सफाई सामग्री दिखने लगी है. कलेक्ट्रेट परिसर में भी जिलाधिकारी गोविंद राजू एनएस के नेतृत्व में सफाई अभियान चला.