सड़क निर्माण में मानक के उल्लंघन की शिकायत, मौके पर पहुँचे विधायक

एनएच 31 पर स्थित गंजहवा बाबा के स्थान से प्रसाद छपरा तक जाने वाली सड़क का निर्माण कार्य मानक के अनुसार न किये जाने की शिकायत ग्रामीणों ने बैरिया विधायक सुरेन्द्र सिंह से की, जिस पर विधायक ने तुरन्त मौके पर आकर सड़क का पैदल चलकर निरीक्षण किया

वर्कशॉप में आग, पाँच मोटरसाइकिल सहित सामान जल कर खाक

क़स्बा के इलाहाबाद बैंक शाखा के सामने मोटरसाइकिल वर्कशॉप में अज्ञात कारण से लगी आग मे 5 मोटरसाइकिलें जल कर खाक हो गईं.

एक सप्ताह से अव्यवस्थित है बीएसएनएल सेवा, फूंका टीडीएम का पुतला

लगातार एक सप्ताह से इलाके मे बीएसएनएल संचार सेवा अस्त व्यस्त हो गयी है. बृहस्पतिवार को आजिज़ आये रानीगंज बाजार के व्यापारियों व छात्र नेताओं ने बीएसएनल के टीडीएम का पुतला फूंका.

डीएम बलिया का ताबड़तोड़ जांच अभियान, कलेक्ट्रेट-ट्रेजरी में हड़कंप

जिलाधिकारी बलिया का बृहस्पतिवार को सुबह से ही ताबड़तोड़ जांच अभियान जारी है. कलेक्ट्रेट, ट्रेजरी के बाद पुरानी तहसील स्थित कार्यालयों मे जांच कर सब जगह की उपस्थिति पंजिका साथ ले गए.

जाधव को सजा सुनाए जाने के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन

जेल में बंद भारतीय नौसेना अधिकारी कुलभूषण जाधव को सजा सुनाए जाने को लेकर यहां के लोग भी पाकिस्तान के खिलाफ मुखर होने लगे हैं.

अदालती मामलों में प्रति शपथ पत्र लगाने का निर्देश

मुख्य विकास अधिकारी संन्तोष कुमार ने जनपद के समस्त विभागाध्यक्षों से कहा है कि कोर्ट केस इन्फारमेशन सिस्टम से सम्बन्धित यूजर आईडी पासवर्ड न्याय विभाग से प्राप्त कर अपने विभाग से सम्बन्धित रिट याचिकाओं में प्रतिशपथ पत्र दाखिल किए जाए

चुनावी रंजिश में बंद कर दिया राशन सप्लाई!

मुरलीछपरा ब्लाक के चांददियर ग्राम पंचायत के ठेकहा गाँव निवासी विजय बहादुर सिंह ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर ठेकहा गाँव मे सार्वजनिक वितरण व्यवस्था में कोटेदार द्वारा अनियमितता बरतने की शिकायत करते हुए जांच व कार्रवाई की मांग की है.

अध्यापकों संग विद्यार्थी भी सम्मानित

कोटवारी स्थित प्राथमिक विद्यालय के प्रांगण में बुधवार को शिक्षा उन्नयन गोष्ठी एवं विदाई समारोह आयोजित किया गया. इस अवसर पर अध्यापकों समेत छात्रों को सम्मानित भी किया गया.

रसड़ा में बाइक सवारों की शामत, वृद्ध पहुंचा जिला अस्पताल

रसड़ा कोतवाली क्षेत्र में तीन अलग अलग सड़क दुर्घटनाओं में पांच लोग घायल हो गए. सभी घायलों सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया, जहां एक वृद्ध की हालत गम्भीर होने पर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया.

सोनाडीह मोड़ के पास बाइक की चपेट में आए छात्र की हालत गंभीर, मऊ रेफऱ

सोनाडीह मोड़ के समीप बुधवार को सेन्टजेवियर्स स्कूल से पढ़कर घर लौट रहे साइकिल सवार कक्षा 7 के छात्र मो0 अमान पुत्र मो तारिक निवासी बीठूआ को बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दिया.

कोठिया मोड़ के पास खाई में पलटा ट्रक, ट्रेनी ड्राइवर की हालत गंभीर

नगरा बिल्थरारोड मार्ग पर डेंजर जोन कोठिया मोड़ के समीप बुधवार को भोर में तेज रफ्तार की ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गया. इसमें ट्रक चलाना सीख रहा खलासी राम मोबिन (34) निवासी जंगल कौडिया थाना पीपीगंज जिला गोरखपुर गंभीर रूप से घायल हो गया

बोलेरो की चपेट में आई छात्रा ने दम तोड़ा, बाइक चालक गंभीर

बलिया-नगरा मार्ग पर इसारी सलेमपुर गांव के सामने बोलेरो की चपेट में आने से बाइक सवार छात्रा प्रीति खरवार (21) निवासी हजौली थाना गड़वार की मौत हो गई.

प्रधान रूबी सिंह अपने निजी खर्चे से ग्राम पंचायत में लगवा रही 200 हाइलोजन लैम्प पोस्ट

मुरली छपरा ब्लॉक अंतर्गत कोडरहा नौबरार (जयप्रकाशनगर) ग्राम पंचायत की महिला प्रधान रूबी सिंह अपने ग्राम पंचायत में प्रकाश की व्यवस्था सुनिश्चित कराने में जोर-शोर से लग गई है.

सांसद भरत सिंह से मिले शिक्षामित्र, सौंपे पत्रक

शिक्षा मित्र सगंठन के नेताओं ने बुधवार को सांसद भरत सिंह को पत्रक देकर मांग किया है कि 26 अप्रैल को सर्वोच्च न्यायालय में विचाराधीन मामले में केन्द्र सरकार उनके लिए मजबूत पैरवी करे.

सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आऩे से युवक की मौत

सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन मालगोदाम के पास बुधवार को करीब 40 वर्षीय एक युवक की ट्रेन से कट कर मौत हो गयी. लोगों की माने तो मालगाड़ी से सुबह करीब आठ बजे ये हादसा हुआ.

कुसौरा गांव के पास रेलवे ट्रैक पर मिले दो सगे भाइयों के शव

बलिया-छपरा रेलखंड पर स्थित बांसडीहरोड थाना क्षेत्र अंतर्गत कुसौरा गांव के समीप रेलवे ट्रैक पर सगे भाइयों का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी.

पैसे की लेन देन में आलू व्यवसायी संग मारपीट, छीनताई

सब्जी मण्डी में मंगलवार की सुबह दबंगों ने पैसा की लेन देन में दुकानदार की पिटाई कर पैसा एवं सोने का चेन छीन लिया. पीड़ित की तहरीर पर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है.

नगपुरा में रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता 20 से

नगपुरा स्थित श्रीनाथ बाबा क्रिकेट क्लब के मैदान में रात्रि कालीन क्रिकेट प्रतियोगिता 20 अप्रैल से आयोजित किया गया. इस प्रतियोगिता में जनपद समेत गाजीपुर, मऊ, आजमगढ़, देवरिया, गोरखपुर, वाराणसी समेतं बिहार की टीमें भाग लेंगी.

कताई मिल चालू किए जाने के लिए ज्ञापन सौंपा

राष्ट्रीय मजदूर युवा कांग्रेस के सदस्यों ने मंगलवार को कताई मिल चालू करने के लिए उपजिलाधिकारी के द्वारा मुख्यमंत्री के सम्बोधित ज्ञापन सौपा.

जब ‘बलिया लाइव’ बना माध्यम वर्षों से बिछड़े बेटे को उसके मां-बाप से मिलवाने में

करीब एक दशक पूर्व गुम हुआ बालक, आज जवान हो गया है. ‘बलिया लाइव’ उस खोए युवक उसके परिजनों से मिलाने का माध्यम बना. गायघाट निवासी बुधन साहनी का एक दशक पूर्व लापता बेटा मंगलवार की दोपहर जब अपने घर पहुंचा तो परिजनों से लेकर मुहल्ले के लोग देखते ही अपने लाल को पहचान गए.