sikandarpur ballia

अचानक खुशी के आंगन में मातमी सन्नाटा पसरा

कहते हैं कि होनी को कौन टाल सकता है,जो होना है होकर रहेगा. ऐसा ही एक हृदय विदारक वाकया देखने को मिला मनियर क्षेत्र के एक आस्था केन्द्र के पास. खुशी और आस्था की राह में सोमवार की रात इस कदर मौत नाची की हर कोई देख सुन दंग रह गया. सहसा किसी को विश्वास नहीं हो रहा था.

वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने दर्जनों वाहनों का काटा चालान

मनियर मार्ग के मैनापुर मोड़ पर पुलिस द्वारा दोपहिया वाहनों का गहन चेकिंग के दौरान दर्जनों वाहनों का चालान काटा गया.

युवाओं को नशा से होने वाली बीमारियों से अवगत करायेंगे डाक्टर

उ0प्र0 नर्सिंग होम एसोसिएशन शाखा बलिया के डाक्टरों ने रविवार को देर शाम स्थानीय एक होटल में नशा उन्मूलन का संकल्प लिया.

शिक्षा प्रेरकों के मानदेय भुगतान एकमुुश्त कराने की मांग

बलिया। साक्षर भारत योजना के तहत जनपद के शिक्षा क्षेत्रों में कार्यरत शिक्षा प्रेरकों का 24 माह का मानदेय बकाया है. इसको लेकर प्रेरक संगठन प्रधानमंत्री, मानव संसाधन विकास मंत्री एवं मुख्यमंत्री को पत्र …

सिकंदरपुर में पत्रकारिता के विविध आयामों पर मंथन

विश्व पत्रकारिता दिवस के अवसर पर गांधी आश्रम प्रांगण में आयोजित विचार गोष्ठी में तहसील क्षेत्र के पत्रकारों ने पत्रकारिता के आयाम पर चर्चा करते हुए इसे उच्च स्थान दिया तथा समाज की सच्चाइयों को लोगों के सामने बेबाकी से प्रस्तुत करने में पत्रकारों की भूमिका की भूरि-भूरि सराहना की.

मंत्री उपेंद्र तिवारी का आगमन 9 मई को

बलिया। प्रदेश के भूमि विकास एवं जल संसाधन मंत्री उपेंद्र तिवारी 9 मई को बलिया आएंगे. वे यहां स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेंगे.

DM_Hanumanganj_1_700

जिलाधिकारी ने हनुमानगंज ब्लॉक का किया औचक निरीक्षण

ब्लॉक परिसर में दो साल पहले पेड़ों की कटाई की शिकायत मिलने पर जिलाधिकारी ने जांच कराने का निर्देश दिया.
सोमवार को जिलाधिकारी मासिक समीक्षा बैठक करने के बाद सीडीओ संग अचानक हनुमानगंज विकास खण्ड मुख्यालय पर जा धमके.

DM_Monthly_Review

जिलाधकारी ने की मासिक समीक्षा बैठक

समाजवादी पेंशन की जांच पहले ग्राम स्तर पर सचिवों द्वारा होगी. सत्यापन के बाद मिली सूची में से 25 प्रतिशत की जांच न्याय पंचायत स्तर पर बनाये गये नोडल अधिकारी करेंगे

Rewati_Pran-Pratishtha._1

वैदिक मन्त्रोच्चार व विविध अनुष्ठानों के साथ हुयी लगभग डेढ दर्जन मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा

रेवती(बलिया)। नगर के उत्तर टोला स्थित दुर्गा मंदिर प्रांगण में चल रहे नौ दिवसीय शिवशक्ति प्राण प्रतिष्ठात्मक महायज्ञ के सातवें दिन बिहार मीरगंज से पधारे बाल व्यास अरविंद दुबे ने भगवान भोलेनाथ के चरित्र का वर्णन किया.”एक दिन वह भोले भंडारी बन करके ब्रज नारी,

ट्रैक्टर की चपेट में आई नौ साल की मासूम, हालत गंभीर

मुंडन संस्कार में शामिल नौ साल की मासूम रूपा पासवान पुत्री कैलाश पासवान गंगा नहा कर लौटते वक्त ट्रैक्टर की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल

इधर दुकानदार ऊंघा, उधर  बाक्स साफ

सिकन्दरपुर(बलिया)। नगर के मनीयर मार्ग पर गल्ला की दुकान से रविवार को देर शाम को उचक्कों ने उस समय कैश बाक्स में रखा नकदी उड़ा दिया जब दुकान का मालिक उंध रहा था. दुकान मालिक ने इस बारे में पुलिस को तहरीर दे दिया है. शाम को दुकान मालिक सुभाष प्रसाद अपनी दुकान पर बैठ कर उंध रहे थे उसी दौरान

शास्त्री व आचार्य की वार्षिक परीक्षा 15 मई से

सिकन्दरपुर(बलिया)। स्थानीय ओम शंकर जी संस्कृत स्नातकोत्तर महाविद्यालय के शास्त्री आचार्य संस्थागत एवं व्यक्तिगत छात्र छात्राओं की वार्षिक परीक्षा 15 मई से शुरु होगी. प्रवेश पत्र का वितरण 13 व 14 मई को होगा. यह जानकारी महाविद्यालय के प्रबंधक नंदू यादव ने दिया है.

मंडप मे नशे मे लम्पटयी कर रहे दूल्हे से दूल्हन ने किया शादी से इन्कार

बैरिया(बलिया)। स्थानीय थाना क्षेत्र के नेकाराय के टोला निवासी योगेन्द्र सिंह पुत्री की शादी रेवती थाना क्षेत्र के कुसौरी गांव निवासी अरविन्द सिंह के पुत्र अभिषेक सिंह के साथ कुछ माह पूर्व तय हुई. जो तय तिथि के अनुसार बरात लेकर अरविन्द सिंह शनिवार की शाम नेका राय के टोला पहुंचे.

शास्त्री व आचार्य परीक्षा के लिये प्रवेश पत्र वितरण 13 मई से

बैरिया(बलिया)। सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्व विद्यालय वाराणसी द्वारा संचालित शास्त्री-आचार्य परीक्षा 15 मई से शुरू हो रहा है. उक्त आशय की जानकारी देते हुये द्वाबा संस्कृत प्रचार समिति महाविद्यालय बैरिया के प्राचार्य डा अरविन्द कुमार राय ने बताया कि परीक्षा के लिये प्रवेश पत्र का वितरण 13 मई को महाविद्यालय के कार्यालय से होगा.

पुलिस अधीक्षक सुजाता सिंह ने किया बैरिया थाने का विजिट

बैरिया(बलिया)। पुलिस अधीक्षक सुजाता सिंह ने रविवार की देर शाम बैरिया कोतवाली का औचक विजिट किया. रजिस्टर नम्बर 4 व 8 के अलावा हिस्ट्रीशीटरों पर कार्रवाई से सम्बन्धित पूछताछ की. निर्देशित किया कि थाने में आने वाले फरियादियों से बेहतर तरीके से पेश आएं और उनको त्वरित न्याय दिलाएं.

मऊ, गाजीपुर, बलिया व रसड़ा के तहसीलदार 10 को दिव्यांगों की फरियाद सुनेंगे

भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव अरविन्द राजभर ने कहा कि प्रदेश सरकार सबका साथ सबका विकास के एजेण्डे पर सुचारू रूप से काम कर रही है.

मुड़ेरा, धमरजा, सरदिलपुर, बस्ती, रोहना गावों में बिजली चेकिंग अभियान

विद्युत विभाग ने उप खण्ड अधिकारी आरपीएस यादव के नेतृत्व में क्षेत्र के आधे दर्जन गांवों में सघन चेकिंग अभियान चलाया. दर्जनों अवैध कनेक्शन धारियों का बत्ती गुल की गई तथा अनेक लोगो को नये कनेक्शन भी दिये गये.

रसड़ा में सड़क हादसों में नौ घायल, युवक ने मऊ में दम तोड़ा

कोतवाली क्षेत्र में अलग अलग सड़क दुर्घटना में नौ लोग घायल हो गए. सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया. जिसमे चार की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिये रेफर कर दिया. जिसमे एक युवक की मऊ में इलाज के दौरान मौत हो गई.

हो पूत कपूत भले ही माता नहीं होती कुमाता

रेवती(बलिया)। पुत्र कपूत सकता है, परन्तु माता कभी कुमाता नहीं हो सकती है. उक्त बातें बिहार मीरगंज से पधारे बाल व्यास श्री अरविंद दुबे ने स्थानीय नगर के उत्तर टोला स्थित नवनिर्मित मां दुर्गा प्रांगण में चल रहे नौ दिवसीय शिव शक्ति प्राण प्रतिष्ठात्मक महायज्ञ के छठे दिन प्रवचन मे बोले.