जरूरत व मानक के मुताबिक डॉक्टरों की तैनाती भी तो होनी चाहिए

डॉक्टरों के प्राइवेट प्रैक्टिस पर योगी सरकार के रोक के बाद से ही स्थानीय सीएचसी में ओपीडी में मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है. पूर्व में इलाज कराने आने वाले मरीजों की संख्या जहां 100 के आसपास थी.

जेसीबी चालक की बाइक चोरी

कोतवाली क्षेत्र के केवरा के समीप जयराम सिंह के भट्ठे पर कार्य कर रहे मजदूर की एक नई अपाची मोटरसाइकल लेकर बदमाश भग गए. जानकारी के मुताबिक वीआईपी ईंट भट्ठे के जेसीबी जयराम सिंह के भट्ठे पर कार्य कर रही थी, और उसके ड्राइबर संजय कुमार पुत्र फूलचंद प्रसाद अपनी मोटर साइकिल यूपी 60 एटी 0319 खड़ी कर जेसीबी चलाने लगा.

प्रभारी मंत्री करेंगे विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक

प्रदेश के उर्जा मंत्री व जनपद के प्रभारी मंत्री श्रीकांत शर्मा 11 मई को 10:00 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक करेंगे. इसके बाद 12:15 बजे पार्टी पदाधिकारियों साथ भेंटवार्ता करेंगे.

Power_grid_700

विद्युत विभाग पर सीडीओ ने तरेरी आंखें

मंत्री उपेंद्र तिवारी के निरीक्षण के बाद विद्युत विभाग की व्यवस्था सुधारने के प्रयास जारी हो गए हैं. विद्युत भंडार खण्ड की व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए विभाग के मंडलीय अधिकारी को भी आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए है.

पीएचसी कोटवा को युवा समाज सेवियों ने लिया गोद

युवा समाजसेवी रवींद्र सिंह गुड्डू, मंगल सिंह, सन्तोष सिंह, वीर बहादुर सिंह, रवि सिंह आदि जाकर वहां के एमओआईसी डा.देवनीति से मिले.

ब्लॉक प्रोजेक्ट मैनेजरों को नही मिली राहत, डीएम से लेकर सीएम तक लगा चुके है गुहार

एक सेवा प्रदाता कंपनी जनता सेवा शिक्षण संस्थान द्वारा नियुक्त ये ब्लॉक प्रोजेक्ट मैनेजर करीब आठ महीने से अपने काम की तनख्वाह का बाट खोज रहे हैं. इनका कहना है कि विभाग से पैसे मिलने के बावजूद सेवा प्रदाता कम्पनी कई महीनों से तनख्वाह नही दे रही है.

Bairiya_Behind-School

स्कूल के पीछे जमीन मे गडा युवक का शव मिलने से सनसनी

दोकटी थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव में शिवानंद गिरि पूर्व माध्यमिक विद्यालय के पीछे जमीन में गाडे गए एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है. भगवानपुर गांव के ही परमेश्वर गिरी द्वारा सूचना दिए जाने पर उप जिलाधिकारी बैरिया अवधेश कुमार मिश्र, क्षेत्राधिकारी बैरिया त्र्यंबक नाथ दुबे, थानाध्यक्ष दोकटी, बैरिया, हल्दी, रेवती आदि सदलबल घटनास्थल पर पहुंचे.

मंत्री के निरीक्षण का असर, 14 कर्मचारियों का रुका वेतन

मंगलवार को मंत्री उपेंद्र तिवारी ने सीएचसी नरही व सोहांव ब्लॉक पर अचानक जा धमके थे, तो काफी कर्मी गायब मिले थे. इसी क्रम में सीडीओ ने विकास खंड सोहाव के वरिष्ठ सहायक सुरेंद्र सिंह कुशवाहा, सहायक लेखाकार अश्विनी उपाध्याय, राम आशीष राम, मनीष राय, एपीओ मनरेगा राजेश यादव का उस दिन का वेतन रोक दिया है.

पहले किया पौधारोपण, फिर हुआ जयमाल

शादी के दिन जब बरात दरवाजे पर पहुंचती है तो द्वारपूजा के बाद आजकल दूसरा रस्‍म जयमाल का ही होता है, किंतु जयप्रकाशनगर के भवन टोला में कुछ अलग ही रस्‍म अदायगी कर दुल्‍हा-दुल्‍हन की जोड़ी ने सभी को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया.

अनाज और बालू लदे वाहनों को नरही पुलिस ने किया सीज

भरौली बॉडर पर नरही पुलिस ने अनाज माफियाओं को निशाना बनाते हुए चार डीसीएम एवं एक पिकअप अनाज से भरी वाहनों को पकड़ कर सीज कर दिया.

सीओ के हस्तेक्षप के बाद दर्ज हुई मारपीट की रिपोर्ट

सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के बस स्टैण्ड चौराहा से 100 मीटर दूर बालुपुर रोड में विगत दिनों हुई मारपीट की घटना के एक सप्ताह बाद क्षेत्राधिकारी सिकन्दरपुर के हस्तक्षेप के बाद सिकंदरपुर थाने में दर्ज हुआ मुकदमा.

बढ़ रही अशांति का मुख्य कारण प्रकृति के नियमों का उल्लंघन

जिस तेजी से नदी पहाड़ व जंगलों का अस्तित्व समाप्त होता जा रहा है उसे यदि रोका नहीं गया तो आने वाला समय काफी भयावह होगा. यह विचार है स्वामी ईश्वरदास ब्रह्मचारी का वह क्षेत्र के श्री बनखंडी नाथ मठ के प्रांगण में चल रहे अद्वैत शिव शक्ति महायज्ञ एवं सर्वधर्म सम्मेलन के तहत भक्तों के बीच प्रवचन कर रहे थे

बाइक की चपेट में आई बच्ची घायल, विवाहिता की मौत

बेल्थरा मार्ग पर हॉस्पिटल मोड़ के समीप सड़क पार करते समय बाइक के धक्का से साधना (9) घायल हो गई. साथ ही बाइक सवार अनिल ओझा (25) भी घायल हो गया.

नर्तकियों को धमकाने वाला युवक तमंचा समेत ग्रामीणों के हत्थे चढ़ा

कोटवारी गांव में सोमवार की रात नर्तकियों को धमकाने पर तमंचे के साथ एक युवक को ग्रामीणों ने धर दबोचा. शेष दो भाग निकले. सूचना पर पहुंची पुलिस को ग्रामीणों ने युवक को सौपा.

आठ महीने से बिना तनख्वाह काम कर रहे ब्लाक प्रोजक्ट मैनेजर

कहते हैं कि जब किसी की रोजी-रोटी पर संकट आ जाता है तो आदमी दर-दर भटकने को मजबूर हो जाता है. कुछ ऐसा ही हाल है एनएचएम के तहत काम करने वाले ब्लॉक प्रोजेक्ट मैनेजरों का.

सुखपुरा स्टेट बैंक से मंगल को खाली हाथ बैरंग लौटे ग्राहक

भारतीय स्टेट बैंक की स्थानीय शाखा द्वारा मंगलवार को खाता धारकों को बैरंग लौटा दिया गया. सुबह से शाम तक बलिया चेस्ट से बैंक को नकदी नहीं मिली.

सिकन्दरपुर में सुबह-शाम हो रहा तरकुलारिष्ट का सेवन

आजकल जम के ताड़ी का सेवन किया जा रहा है. सड़क के किनारे लगे ताड़ के पेंड़ो के नीचे सुबह-दोपहर-शाम काफी संख्या में ताड़ी बाजों को देखा जा सकता है. कुछ तो यह कहने से भी नहीं चूक रहे हैं कि गर्मी का सबसे बड़ा इलाज ताड़ी है.

Aandhi_Barish_1_700

आंधी व बारिश से हुआ दिन की शुरुआत,बिजली के खम्भे व तार लटके

मंगलवार को भोर में तेज आंधी और पानी से रानीगंज बाजार व बीवी टोला में कई जगह विद्युत खम्भे उखड़ गए. कई जगह विद्युत तार काफी नीचे तक लटक गए हैं .

प्रधान ने खुली बैठक मे नियमों का उल्लंघन करने का लगा आरोप, उपजिलाधिकारी को सौंपा पत्र

ग्राम पयांयत में कोटेदार मैनेजर सिंह की दुकान निरस्त है. वह मामला न्यायालय मे विचाराधिन है. जनता की सुविधा के लिए नई दुकान प्रस्ताव की खुली बैठक हुई. जिसमे मारपीट भगदड़ हो गयी.