Tag: बलिया
रसड़ा (बलिया)। स्थानीय सन फ्लावर पब्लिक स्कूल में ग्रीष्मावकाश चार दिवसीय समर कैम्प का आयोजन किया गया है. उक्त आशय की जानकारी स्कूल के प्रधानाचार्य राम प्रताप सिंह ने बताया की समर कैम्प 15 मई से 19 मई को आयोजित की जायेगी. जिसमे फिटनेस , क्रिया कलाप ,संगीत, नृत्य , खेल आदि से सम्बंधित कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे.
बैरिया(बलिया)। स्थानीय ब्लाक क्षेत्र में भूमि समतली के लिए मेंटनेंस खर्च दिखा कर करोड़ो रूपये के घपलेबाजी की चर्चा आम हो रही है.महात्मा गांधी ग्रामीण रोजगार गारन्टी योजना मनरेगा में र्वष 2016-17 में कुल 31 ग्राम पचांयतो में से 26 ग्राम पचायतों से प्रधानो के गैर जानकारी में ब्लाक के अधिकारी कर्मचारियो के मिली भगत से करोड़ों रुयया हजम कर लेने का मामला प्रकाश में आया है.
