गौरी भैया की 19वीं पुण्य तिथि पर श्रद्धांजलि सभा 28 को 

उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री गौरी भैया की 19वीं पुण्य तिथि 28 मई को सागरपाली स्थित उनके पैतृक आवास पर मनाई जाएगी. यह जानकारी उनके पुत्र भैया सिद्धार्थ शंकर सिंह गोलू ने दी.

आकाशीय बिजली से कुसौरी में दो परिवारों की भारी क्षति 

कुसौरी गांव में बीती रात दो अलग-अलग मकानों के छज्जे पर आकाशीय बिजली गिरने तथा आग लगने से लाखों की संपत्ति जल कर नष्ट हो गई. यह संयोग ही रहा कि मकान के अंदर सो रहे लोगों को कोई क्षति नहीं पहुंची.

पत्रकारों का जिला सम्मेलन स्थगित

जिला ग्रामीण संवाददाता संघ द्वारा 28 मई को आयोजित किया जाने वाला जिला संवाददाता सम्मेलन अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिया गया है.

पूर्ति निरीक्षक व जिलापूर्ति अधिकारी के लिये वसूली करने वाले को विधायक सुरेन्द्र ने रंगे हाथ पकड़ा

बैरिया(बलिया)। स्थानीय तहसील के पूर्ति निरीक्षक कार्यालय में शनिवार को विधायक सुरेन्द्र सिंह ने अचानक पहुच कर जिलापूर्ति अधिकारी व पूर्ति निरीक्षक के लिये कोटेदारो से वसूली करने वाले व्यक्ति को फाइल व नकद सुविधा शुल्क के साथ पकडा.

फेफना के गौरा गांव में गाजीपुर के युवक ने खाया ‘जहर’, हालत गंभीर

फेफना थाना अन्तर्गत गौरा गांव में शुक्रवार की दोपहर एक युवक ने कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया. उसकी हालत बिगड़ने पर परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाए

रास्ते में पड़े गंभीर रूप से अस्वस्थ वृद्ध को देर रात पहुंचाया अस्पताल

रसड़ा – चिन्तामणिपुर मार्ग स्थित सरया गांव के सड़क किनारे अचेता अवस्था में पड़े 80 वर्षीय एक बुजुर्ग को भारत नौजवान क्रान्ति सभा के सदस्यों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराके इलाज करवाया.

फेफना के पास हादसे में मझौंवा के युवक की मौत

बलिया-भरौली राष्ट्रीय राजमार्ग पर फेफना से पास गुरुवार की देर रात को अज्ञात वाहन के धक्के से बाइक सवार प्रदीप ठाकुर (25) निवासी मझौवा की मौत हो गई.

सड़कों को चमकाने के लिए पैसे तो आते हैं, मगर जाते कहां हैं…..

अच्छी सड़कें ना केवल सुगम आवागमन के साधन हैं, बल्कि यह सामाजिक सद्भाव के प्रगाढ़ और विकास को बल प्रदान करने में सहायक हैं. यही कारण है की सरकारों द्वारा नई सड़कों के निर्माण और पुरानी सड़कों को चमकाने हेतु भारी धन खर्च किया जाता है.

रुद्रवार गांव में पंडित दीनदयाल जन्म शताब्दी महा संपर्क अभियान

पंडित दीनदयाल जन्म शताब्दी महा संपर्क अभियान के तहत क्षेत्र के रुद्रवार गांव में भाजपा के तत्वावधान में गोष्ठी का आयोजन किया गया.

बालूपुर नहर मार्ग पर पलटी बाइक, राजागांव खरौनी के युवक की मौत

बालूपुर नहर मार्ग पर गुरुवार की रात में हरदिया गांव के समीप विद्युत पोल से टकराकर बाइक पलट गई, जिससे उस पर सवार बांसडीह थाना क्षेत्र के राजा गांव खरौनी निवासी रिंकू वर्मा (35) की मौत हो गई.

आंधी में सैकड़ों छप्पर उड़े, भारी क्षति

गुरुवार की रात में आई आंधी से क्षेत्र में संपत्ति को भारी क्षति पहुंची है. तेज आंधी के कारण सैकड़ों झोपड़ियां व टीन शेड ध्वस्त हो गए. दर्जनों पेड़ व उनकी डालियां हवा के दबाव के कारण टूट कर गिर गई.

स्वच्छता अभियान को और गति देने के लिए जिलाधिकारी ने दिये निर्देश

बलिया। जिलाधिकारी ने स्वच्छता अभियान को और गति देने के लिए पंचायत विभाग के अधिकारियों के अलावा अन्य विभागों को अधिकारियों को बड़ी जिम्मेदारी दी.

चोरी की बाइक सहित रसड़ा पुलिस ने एक को पकडा, बाइक चोर गिरोह के पर्दाफास की उम्मीद

रसड़ा (बलिया)। रसड़ा कोटवारी मार्ग स्थित डेहरी तिराहा पर शुक्रवार की दोपहर पुलिस ने चोरी की मोटर साइकिल के साथ युवक को धर दबोचा. पकड़ा गया युवक मोटर साइकिल चोर रैकेट का सक्रीय सदस्य …

सांसद आदर्श गाँव के विकास पर चर्चा बैठक अब 30 मई की जगह होगी 2 जून को

बलिया। मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार ने बताया है कि माननीय सांसद सलेमपुर द्वारा चयनित सांसद आदर्श ग्राम पंचायत सरयां गुलाब राय (हजियारामपुर) में विकास कार्यो हेतु बैठक जो 30 मई को आयोजित होनी थी.

खादी से हासिल करें रोजगार, प्रशिक्षण के लिये आवेदन आमन्त्रित

बलिया। राज्य सरकार उत्तर प्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र के बेरोजगार नवयुवक व नवयुवतियों/परम्परागत कारीगरों को स्वरोजगार हेतु मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना संचालित है.

नकली उर्वरक,खाद,बीज व कीटनाशक से पटा बाजार, विभाग मौन

सहतवार (बलिया)। नकली खाद बीज व कीटनाशकों की क्षेत्र के बाजारों में धडल्ले से हो रही बिक्री से किसान परेशान है. नकली बीज बोकर किसान अपने को ठगा महसूस कर रहे हैं.

प्रमोद वाटिका में राम बालकेश्वर महादेव मन्दिर का वार्षिकोत्सव 29 मई को

बैरिया(बलिया)। क्षेत्र के आस्था केन्द्र बालक बाबा आश्रम प्रमोद वाटिका सुरेमनपुर पुराने रेलवे स्टेशन पर निर्मित राम बालकेश्वर महादेव मन्दिर का वार्षिक यज्ञ समारोह 29 मई को होगा. उक्त जानकारी देते हुये सन्त बालक …

जिलाधिकारी ने बजरंग पीजी कॉलेज दादर के समस्त अभिलेखों की जांच कराने का दिया आदेश

बलिया। सिकंदरपुर के बजरंग स्नातकोत्तर महाविद्यालय दादर आश्रम के लेखा अभिलेखों, वित्तीय अभिलेखों व प्रशासनिक अभिलेखों आदि की बकायदा जांच कराने का आदेश जिलाधिकारी सुरेंद्र विक्रम ने दिया है.

डा. राममनोहर लोहिया नलकूप योजना मे लूट, पुराने नलकूपो की रंगाई कर लग गये शिलापट

बैरिया(बलिया)। सरकारी योजनाओ के धन मे कैसे लूट मची है इसका ताजा उदाहरण डा राम मनोहर लोहिया 6000 योजना के तहत नये राजकीय नलकूप लगाने के नाम पर विभाग द्वारा करोड़ो रुपया घपला

रेलवे ट्रैक पर मिला शव, सनसनी

रेवती(बलिया)। स्थानीय थाना क्षेत्र के रेवती – दलछपरा हाल्ट स्टेशन के बीच कोलनाला रेलवे क्रासिंग के करीब डेढ सौ मीटर पूरब शुक्रवार को अपराह्न के समय एक अधेड़ का शव मिलने से सनसनी फैल गई.