बसारीखपुर गांव में आधी रात गए लगी आग, गृहस्थी राख

बसारीखपुर गांव में शनिवार की रात में झोपड़ी में आग लग गई. जिससे झोपड़ी सहित उसमें रखा हजारों रुपए मालियत के सामान जल कर राख हो गए, आग लगने का कारण अज्ञात है.

लालगंज, बैरिया व रानीगंज बाजार में रहा बन्दी का असर

बैरिया (बलिया)। प्रधान संघ, लालगंज व्यापार मण्डल, छात्र संगठनों व युवा समाजसेवियों के आह्वान पर सुमेर सिंह के हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर बैरिया व रानीगंज बाजार की दुकानें दोपहर तक बन्द …

फाइल चित्र

अब 13 जून को होगा निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन

नगर निकाय निर्वाचक नामावली के पुनरीक्षण कार्य की समय सारणी बदल गई है. अब अंतिम रूप से तैयार निर्वाचन नामावली का जनसामान्य के लिए प्रकाशन 13 जून को होगा.

दो दिन पहले ही हुई थी शादी, हादसे में चली गई जान

कुदरत की लीला भी बड़ी अजीब होती है. धूमधाम से दो दिन पहले युगल की शादी हुई. दुल्‍हन घर आई और शादी के दो दिनों के बाद ही दुल्‍हन का सुहाग छीन गया. यह घटना सुनते ही, एक बार कोई भी सहम सा जा रहा है.

बिहार बॉर्डर से तीन लाख रुपये मूल्य के 34 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद

पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बिहार की सीमा पर के गांव रिसाल राय के टोला से अरुणाचल प्रदेश से निर्मित रॉयल स्टाइल शराब की 34 पेटियां पकड़ी है. जिसमें 750 एमएल वाली 408 बोतलें हैं. यह शराब गाड़ी नंबर यूपी 60 यस 6002 में रख कर बिहार ले जाने की तैयारी थी.

सुमेर सिंह हत्याकांड में गिरफ्तारी की मांग को लेेकर रानीगंज बाजार बंद

सुमेर सिंह हत्याकांड में गिरफ्तारी न होने के विरोध में बैरिया लालगंज और रानीगंज बंद कराए जाने के क्रम में बंद कराने वाले लोग रानीगंज बाजार में कुछ दुकानदारों के साथ धक्का-मुक्की किए.

कौशल सुधार प्रशिक्षण के लिए आवेदन आमंत्रित

वर्ष 2017-18 में 15 दिवसीय कौशल सुधार (सामान्य, एससीपी, व्यवहारिक सात दिवसीय) प्रशिक्षण कार्यक्रम मण्डलीय ग्रामोद्योग प्रशिक्षण केन्द्र उत्तर प्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड धर्मागतपुर रतनपुरा, मऊ द्वारा संचालित किया जायेगा.

पन्दह, मनियर व नवानगर के तालाबों/पोखरों का मत्स्य पालन के लिए पट्टा

तहसील सिकन्दरपुर अन्तर्गत विकास खण्ड़ पन्दह, मनियर व नवानगर में स्थित तालाबों/पोखरों एवं मीनाशयों का मत्स्य पालन हेतु दस वर्षीय पट्टे की कार्यवाही तहसीलदार/नायब तहसीलदार की अध्यक्षता में शिविर के माध्यम से किया जायेगा.

दवा व्यापारियों ने 30 को किया बंद का ऐलान

दि केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन बिल्थरारोड की बैठक शनिवार को प्रकाश मेडिकल स्टोर्स के प्रांगण में आयोजित की गई. बैठक में संगठन मजबूत बनाने के साथ ही 30 मई को देशव्यापी बंद के तहत नगर क्षेत्र के दवा प्रतिष्ठानों में तालाबंदी की रणनीति तय की गई.

बिल्थरारोड में डीएम ने तहसील, थाना, ब्लॉक, अस्पताल का जायजा लिया

जिलाधिकारी सुरेंद्र विक्रम सिंह ने शनिवार को नगर के विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण किया. डीएम ने तहसील, थाना, ब्लॉक, अस्पताल का निरीक्षण कर साफ -सफाई और प्रशासन कार्य दुरुस्त करने का निर्देश दिया.

तीन सड़क हादसों में दंपति समेत छह लोग घायल

रसड़ा के महतवार चट्टी के समीप अनियंत्रित बाइक के पलटने से तीन लोग घायल हो गए. उधर, नगरा-बिल्थरारोड मार्ग पर विद्युत उपकेंद्र के समीप ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया. इसी क्रम में बांसडीह-मनियर मार्ग पर कार व बाइक की टक्कर में बाइक सवार दो युवक चुटहिल हो गए.

सिसवार गांव में दीवार के मलवे में दबकर विवाहिता घायल

सिसवार गांव में शनिवार की सुबह दीवाल की मलवे में दबने से एक महिला गम्भीर रूप से घायल हो गयी. परिजन घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाये, जहां इलाज किया गया.

विधायक ने कार्रवाई का आश्वासन देकर समाप्त कराया भोपालपुर के ग्रामीणों का अनशन 

बैरिया तहसील परिसर में शुक्रवार से कोटेदार द्वारा 11 माह से राशन किरासन नहीं वितरित करने वाले कोटेदार की जांच व कार्रवाई की मांग को लेकर क्षेत्र के ग्राम पचांयत भोपालपुर के कार्डधारक व ग्रामीण बेमियादी अनशन पर बैठ गये.

बारिश से उमस से मिली राहत, किसान गदगद, बिजली नदारद

यहां हुई 2 दिन बारिश से जहां पड़ रही उमस भरी गर्मी से नागरिकों को राहत मिली है. वहीं मौसम खुशगवार हो गया है. किसानो के चेहरे भी खिल गए हैं.

रानीपार गांव में रास्ते के विवाद में भिड़े दो पक्ष

रानीपार गांव में रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों उस समय आपस में भिड़ गए, जब हलका कानूनगो व लेखपाल रास्ता को देखने के लिए मौके पर पहुंचे थे.

जीएसटी जागरूकता कार्यक्रम में सिकंदरपुर के व्यापारियों को दी जानकारी

जीएसटी जागरूकता कार्यक्रम के तहत वाणिज्य कर विभाग के तत्वावधान में ताज आयरन के प्रांगण में व्यापारियों की एक बैठक का आयोजन किया गया.

बलिया के प्रभारी मंत्री श्रीकांत शर्मा का आगमन 31 को

प्रदेश के ऊर्जा मंत्री व जनपद के प्रभारी मंत्री श्रीकांत शर्मा 31 मई को बलिया आ रहे हैं. प्रभारी अधिकारी वीआईपी ने बताया कि 31 मई को रात्रि विश्राम के बाद अगले दिन 1 जून को दस बजे से कलेक्ट्रेट सभागार में जिला योजना समिति की बैठक लेंगे.