समाजवादी पार्टी के बांसडीह विधानसभा इकाई के अध्यक्ष हरेंद्र सिंह ने सुल्तानपुर निवासी संजय राय उर्फ पप्पू को बांसडीह विधान सभा इकाई का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है.
दुगाई गांव के समीप मंगलवार की रात बाइक असन्तुलित होकर पलट गयी. बाइक पर सवार दो युवक गम्भीर रूप से घायल हो गए. दोनों घायलों सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया गया, जहां एक युवक की हालत गम्भीर होने पर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिये रेफर कर दिया.
कोतवाली क्षेत्र के चिन्तामणिपुर गांव स्थित रविदास मंदिर के समीप अम्बेडकर प्रतिमा को असमाजिक तत्वों ने तोड़ दिया. इसके चलते गांव में तनाव का माहौल कायम हो गया.
स्थानीय तहसील क्षेत्र में आए दिन आंधी पानी आने पर पूरे तहसील क्षेत्र की बिजली व्यवस्था ध्वस्त हो जा रही है. इसका मुख्य कारण बिल्थरारोड में 132 केवीए का सबस्टेशन का न होना माना जा रहा है.
बैरिया-रानीगंज मार्ग पर कोल्ड स्टोरेज के सामने सड़क के बीचो बीच हुए जल जमाव से इस मार्ग पर चलना कठिन हो गया हैं. दरअसल ग्राम पंचायत से नगर पंचायत बनाये गये बैरिया कि सबसे बड़ी समस्या जल निकासी की है.
खजूर न केवल एक फल, बल्कि एक प्रकार की आयुर्वेदिक दवा भी है. अन्य समुदायों के लोग जहां इसे फल या दवा के रूप में लेते हैं, वही मुस्लिम समुदाय में इस का धार्मिक महत्व है.
प्रदेश के उर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा का आगमन 31 मई को होगा. रात्रि विश्राम के बाद शर्मा 01 जून को 10 बजे से कलेक्ट्रेट सभागार में जिला योजना समिति की बैठक लेंगे. फिर 01 बजे लखनऊ के लिए प्रस्थान कर जाएंगे.
जगदीशपुर बेरुवारबारी में एक विवाहिता ने खुदकुशी कर ली. उसके भाई की तहरीर पर पति समेत अन्य परिजनों के विरुद्ध पुलिस ने संम्बन्धित धारा में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है.
अवाया विद्युत् उपकेन्द्र पर संविदा पर कार्यरत चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों का पिछले 6 माह से वेतन न मिलने से मंगलवार को काम बन्द कर अवाया उपकेन्द्र पर धरना प्रदर्शन किया गया. इस दौरान उन्होंने पाँच सूत्री माँगों से सम्बंधित ज्ञापन अधिशासी अभियंता विद्युत् वितरण बलिया को पत्रक सौंपा.
प्यारेलाल चौराहे पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर योगेन्द्र सिंह का पुतला फूंककर विरोध प्रकट किया.
कोतवाली क्षेत्र के दो अलग अलग सड़क दुर्घटनाओं में मंगलवार को दो लोगों की मृत्यु हो गयी. एक घर में मंगल गीत की जगह मातमी शोर गूंजने लगा तो दूसरे का आशियाना ही उजड़ गया.
सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सुविधाओं के अभाव में मरीजों का इलाज करने में असमर्थ है. मालूम हो कि जनपद का यह दूसरा सबसे अधिक मरीजो का इलाज कराने वाला अस्पताल है.
आजादी के पहले भी पत्रकारिता थी. लेकिन उस समय स्वतंत्रता पाने के लिए पत्रकारिता थी. अब जन सामान्य तक विचारों को पहुंचाने के लिए पत्रकारिता की जाती है. पत्रकारिता में व्यवसाय भी जुड़ गया है, जिसे बढ़ाने के लिए ज्ञानवर्धक व रोचक तथ्यों का होना बहुत जरूरी है.