वाराणसी-छपरा रेलखंड पर दोहरीकरण का कार्य शुरू

दोहरीकरण एवं विद्युतीकरण से बढ़ेगी ट्रेनों की रफ्तार सिंगल लाइन से होती है अभी भी काफी देरी छपरा से लवकुश सिंह काफी लंबे समय के बाद पूर्वोतर रेलवे के वाराणसी-छपरा रेल खंड का दोहरीकरण …

सुमेर सिंह व राजू गुप्ता के हत्यारोपियों पर पांच-पांच हजार के इनाम

बलिया पुलिस ने सपा नेता सुमेर सिंह हत्याकांड में फरार चल रहे दो तथा राजू हत्याकांड में फरार बांसडीह चेयरमैन सुनील सिंह बब्लू के खिलाफ पांच-पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया है.

भूमि विवाद में जमकर चले धारदार हथियार, लाठी डंडे और ईंट पत्थर

रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के मुड़ेरा (अकटही) ग्राम में शुक्रवार की सुबह 8.30 बजे भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर खूनी संघर्ष हुआ, जिसमें चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. इनमें से एक को रसड़ा सीएचसी से सदर रेफर कर दिया गया.

बलिया जिला अस्पताल में महिला की मौत के बाद डॉक्टर से हाथापाई

जिला अस्पताल के आपरेशन थिएटर में शुक्रवार की शाम महिला की मौत के बाद परिजनों ने जमकर बवाल काटा.

आधार मेले में बताई गई आधार कार्ड की उपयोगिता

शुक्रवार को भारत सरकार द्वारा संचालित कॉमन सर्विस सेंटर, सीएससी ई गवर्नेंस सर्विसेज इंडिया लिमिटेड व जिला एनआईसी के संयुक्त प्रयास से राजकीय इंटर कॉलेज में आधार मेले का आयोजन हुआ

मनमाफिक रिपोर्ट न बनाने पर डॉक्टर को धुन दिया

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर मनमाफिक मेडिकल रिपोर्ट न बनने पर दबंगों ने चिकित्सक को धुन दिया. आक्रोशित डॉक्टरो ने तत्काल अस्पताल की सारी सेवाएं दो घंटे तक ठप कर दिया.

रसड़ा सीएचसी में अतिक्रमणकारियों पर चला डंडा, एसडीएम व सपा नेता के बीच नोंक झोक

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र परिसर में शुक्रवार को प्रशासन ने अतिक्रमणकारियो पर डण्डा चलाया. जिला परिषद की जमीन पर बने चबूतरे को तोड़ने पर सपा नेता चन्द्रमा सिंह एवं उपजिलाधिकारी बी राम से तीखी नोक झोंक भी हुई. बाद में विचार विमर्श के बाद तूल पकड़ता मामला शांत हुआ.

चिलकहर के गोपालपुर गांव में पीएम के सपनों पर पानी फेरने की तैयारी

मोदी सरकार एक तरफ जहां घर घर शौचालय बनवाने के लिये कृत संकल्पित है, वही चिलकहर ब्लाक के गोपालपुर गांव सभा स्थित प्राथमिक विद्यालय के शौचालय का धन आहरण कर लिये जाने बाद भी निर्माण न हो पाना शासन की मंशा पानी फेरता नजर आ रहा है.

रामपुर उदयभान में वकील के घर चोरी, तो बैरिया में अधिवक्ता भवन ही खंगाल दिए

बलिया सदर कोतवाली क्षेत्र के रामपुर उदयभान में गुरुवार की रात को चोरों ने अधिवक्ता संजय कुमार शुक्ल के कमरे से 32 हजार नकदी समेत गहने चुरा लिए. उधर, बैरिया तहसील में गुरुवार की रात अधिवक्ता भवन के मख्य द्वार का ताला व चैनल गेट काटकर चोरों ने तीन पंखे, दो कुर्सियां व एक घड़ी चुरा लिया.

अधूरी सड़क को पूरा कराने के लिए कांग्रेसियों ने चलाया हस्ताक्षर अभियान 

सड़क निर्माण की मांग को लेकर आज युवा कांग्रेस सलेमपुर लोकसभा इकाई अध्यक्ष प्रतुल कुमार ओझा के नेतृत्व में हस्ताक्षर अभियान शुरू किया गया. इसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया और अपने हस्ताक्षर किये.

सहतवार बिसौली मार्ग पर बाइकों की भिड़ंत में गई युवक की जान

सहतवार बिसौली मार्ग पर खोरौली गांव के मंदिर के पास शुक्रवार की सुबह नौ बजे के करीब दो बाइकों की टक्कर हो गई. इसमें एक बाइक सवार की घटना स्थल पर ही मौत हो गई तथा पीछे बैठा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया.

सीएचसी रसड़ा में डॉक्टर पर हमला, डॉक्टरों में उबाल, ओपीडी ठप

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रसड़ा में मुण्डेरा गाँव के कुछ दबंग लोगों ने किया डॉ. पीसी भरती पर हमला. बताया जाता है कि गाँव के दबंग चाहते थे मनमाफिक मेडिकल. दबंगों ने उनके चेम्बर में घुस के किया पिटाई.

चिरैया मोड़ के पास ट्रक व डम्फर में टक्कर, तीन घायल

बालू लाद कर बलिया की तरफ जा रहे डम्फर बीआर 04 क्यू 4391 व बलिया की तरफ से बैरिया की तरफ गिट्टी लाद कर आ रहे ट्रक 10 चक्का यूपी 60 टी 5583 की आमने सामने का जबरजस्त टक्कर हो गयी, जिसमे ड्राइवर व खलासी सहित तीन लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए.

कोरंटाडीह में हादसे में गई युवक की जान, जलालपुर में पलटा ट्रक

नरही थाना क्षेत्र अंतर्गत कोरन्टाडीह स्थित डाक बंगला के समीप सड़क दुर्घटना में एक अज्ञात युवक की मौक़े पर ही मौत हो गयी. उधर, सदर कोतवाली क्षेत्र में जलालपुर में प्याज लदा ब्रेक फेल हो जाने के कारण अनियंत्रित होकर पलट गया.

गए थे श्रमदान कर साफ सफाई करने, मूड बिगड़ गया मैडम का

सप्ताह में एक दिन किसी न किसी अस्पताल या महत्वपूर्ण स्थल पर स्वच्छता अभियान के तहत श्रमदान कर साफ सफाई करने वाल दुर्ग विजय सिंह झलन की टीम को जच्चा-बच्चा केन्द्र बेलहरी पर मायूस होना पडा

पूरी होती दिख रही बलिया में मीडिया सेंटर की मांग

जिले के पत्रकार बन्धु की मीडिया सेंटर की मांग अब पूरी होती दिख रही है. जिला योजना समिति की बैठक में पुल्ड आवास योजना के तहत मिली धनराशि से मीडिया सेंटर बनाये जाने की बात हुई. इस योजना में 4 करोड़ की धनराशि अनुमोदित हुई.

प्रभारी मंत्री ने कोतवाली व महिला चिकित्सालय का किया औचक निरीक्षण

प्रदेश के उर्जा मंत्री व जिले के प्रभारी मंत्री श्रीकांत शर्मा ने कोतवाली व जिला महिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया. दोनों जगह गंदगी पाने पर मंत्री ने नाराजगी जताई और सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया.

निमन्त्रण पर गये युवक की बाइक चोरी

कोटवा गांव से कर्णछपरा गाँव मे पूर्व प्रधान लल्लन सिंह के यहाँ बुधवार की निमन्त्रण पर गये शकील खान की बाइक चोरी मेजबान के दरवाजे से ही चोरी चली गयी है.

अकीदत की मिसाल बन रहे हैं ये नए नवेले रोजेदार

नगर के मोहल्ला मिल्की निवासी सर्वेश शर्मा पुत्र पारसनाथ शर्मा ने रमजान के चौथी का रोजा रख गंगा जमुनी तहजीब का मिसाल पेश किया है.

दस घण्टे तक सुरेमनपुर-बैरिया मार्ग पर ठप रहा टेम्पो परिचालन

बैरिया सुरेमनपुर के बीच बृहस्पतिवार को सुबह से ही अपराह्न तीन बजे तक टेम्पो नहीं चले. इसके चलते स्टेशन से उतर कर अपने गन्तव्य तक जाने वाले लोगों को इस भीषण गर्मी में बहुत परेशानी उठानी पड़ी.