रसड़ा कोतवाली क्षेत्र में शनिवार को दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में तीन व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें रसड़ा सीएचसी से सदर के लिए रेफर कर दिया गया. उधर, मनियर मार्ग पर नई बस्ती चट्टी के समीप बाइक के धक्के से मजदूर घायल हो गया.
बिल्थरारोड रेलवे स्टेशन पर रेलमन्त्री व विभागीय अधिकारियों की उपेक्षा के चलते अव्यवस्थाओं का बोलबाला है और यात्री सुविधाओं से वंचित हैं. जनप्रतिनिधियों द्वारा भी कोई ध्यान नहीं दिये जाने से यात्रियों को बदहाली का दंश झेलना पड़ रहा है.
सूबे में निजाम बदलने के साथ नगर पंचायत में हुए घोटाले का मामला गरमाने लगा है. क्षेत्रीय विधायक धनन्जय कनौजिया ने पिछले पाँच वर्ष के दौरान हुए सभी विकास कार्यों का ब्यौरा उपलब्ध कराने के लिए अधिशासी अधिकारी को पत्र लिखा है.
सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर संयुक्त कर्मचारी अधिकारी संघर्ष समिति के तत्वावधान में चिकित्सकों एवं कर्मचारियों का धरना प्रदर्शन तीसरे दिन भी जारी रहा. अस्पताल कर्मियों द्वारा चलाये जा रहे धरना प्रदर्शन को भारत नौजवान क्रान्ति सभा के सदस्यों ने समर्थन कर धरना में शामिल हो गये.
सुखपुरा (बलिया)। समाजवादी चिंतक पूर्व सांसद गौरी शंकर राय आजीवन समाज के शोषित पीड़ितों के हक के लिए संघर्ष कर उन्हें न्याय दिलाने का भरपूर प्रयास करते रहे. उनके आदर्शों व नीतियों पर चलकर …
उभांव थाना क्षेत्र के पशुहारी गांव में भूमि विवाद में बृहस्पतिवार की शाम को दो पक्षों में हुई मारपीट में एक महिला समेत चार लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये.
सिकंदरपुर नगर के नगरा चौराहा निवासी 19 वर्षीय युवती ने मां की डांट से क्षुब्ध होकर सल्फास खा लिया. हालत गंभीर होने पर इलाज हेतु उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
विद्युत उपभोक्ताओं के लिए शत प्रतिशत ब्याज में छूट का लाभ लेकर बकाया जमा करने, कनेक्शन लेने या मीटर व केबल को ठीक करवाने के लिए विभाग ने 15 जून तक की मोहलत दिया है.
सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर सयुक्त कर्मचारी अधिकारी संघर्ष समिति के तत्वावधान में चिकित्सकों एवम कर्मचारियों ने धरना प्रदर्शन कर दो घंटे तक अस्पताल की सारी सेवाएं दूसरे दिन भी ठप रखा.
बेल्थरा मार्ग के बंसी बाजार चट्टी के समीप बाइक ने साइकिल में पीछे से धक्का मार दिया, जिससे उस पर सवार ढुनमुन (45) गंभीर रूप से घायल हो गया. नगरा चौराहा पर शुक्रवार की शाम को बेल्थरारोड की तरफ से आ रही बाइक अचानक पलट गई. जिससे उस पर सवार पति-पत्नी व पुत्री घायल हो गए.
चिलकहर ब्लाक के संवरा गांव की खुली बैठक कोरम के अभाव रद्द कर दी गयी. खुली बैठक द्वारा अधिकारियों की मौजूदगी में ग्राम सभा के सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान आवंटन होना था.
रसड़ा शाहगंज रेल प्रखण्ड पर अमहर गांव के समीप डाउन साबरमती ट्रेन के सामने कूद कर एक युवक ने जान दे दी. आस पास के लोगों ने युवक की पहचान नागपुर निवासी के रूप में किया.
error: Content is protected !!
बलिया लाइव पर अपना विज्ञापन देने के लिए यह FORM भर कर भेज दें. हम आपसे संपर्क कर लेंगे.