ट्रैक्टर का हूक टूटने से ट्रॉली घुस गई दुकान में

मनियर मार्ग स्थित खरीद गेट पर सोमवार को देर शाम ट्रैक्टर का हुक टूटने से  ट्रॉली असंतुलित होकर हार्डवेयर की दुकान में घुस गई, जिससे दुकान की दीवार व टिनशेड  के साथ हजारों रुपये मालियत के समान क्षतिग्रस्त हो गया.

डोमनपुरा में सिलेंडर विस्फोट, अग्नि का तांडव

मोहल्ला डोमनपुरा में मंगलवार को दोपहर में पाइप के लीकेज के कारण सिलेंडर फटने से मकान के अंदर आग पकड़ लिया, जिससे हजारों रुपये मालियत के घरेलु सामान जल कर नष्ट हो गए.

तैर कर घाघरा पार करने के चक्कर में गवां दी जान

डूहा गांव निवासी सुदीन राजभर (35) की मंगलवार को घाघरा नदी में डूबकर मौत हो गई. दियारा से इस पार आने के लिए नाव आने में विलंब होने पर वह तैर कर नदी पार करना चाहता था.

आठ साल की मासूम संग दुष्कर्म, आरोपी रिश्ते में भाई

रेवती थाना क्षेत्र के गांव में 8 वर्षीय बालिका के साथ रिश्ते में भाई द्वारा दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है. पुलिस ने बालिका की मां की तहरीर पर  धारा 376 आईपीसी  एवं 3/4  पास्को एक्ट के तहत  मुकदमा दर्ज कर लिया है

जीएसटी जागरूकता अभियान के तहत कार्यशाला आयोजित

जुलाई से प्रस्तावित जीएसटी के दृष्टिगत वाणिज्य कर विभाग द्वारा जीएसटी जागरूकता अभियान के क्रम में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी सुरेंद्र विक्रम की अध्यक्षता में एक कार्यशाला का आयोजन हुआ.

मीडिया सेंटर की जमीन चिन्हित करने को जिलाधिकारी ने दो स्थलों का लिया जायजा

मीडिया सेंटर/पत्रकार भवन के लिए जमीन चिन्हित करने के लिए जिलाधिकारी सुरेंद्र विक्रम ने चित्तू पाण्डेय चौराहे पर स्थित पुराने पड़े सरकारी आवास व आबकारी कार्यालय के सामने की जमीन को देखा.

प्रधानमंत्री आवासीय योजना में धांधली का लगाया आरोप

ग्राम सभा लीलकर के सैकड़ों ग्रामीणों ने नवानगर ब्लाक परिसर में लीलकर ग्राम सभा में प्रधानमंत्री आवास योजना  में बड़े पैमाने पर ग्राम प्रधान व एडीओ पंचायत के द्वारा की गई धांधली के विरोध में एक धरना प्रदर्शन किया.

सिकन्दरपुर में विद्युत कैंप लगा विभाग ने वसूले चौदह लाख रुपये

 विद्युत उपकेंद्र पर पावर कारपोरेशन की तरफ से आयोजित कैंप में उपभोक्ताओं की काफी भीड़ रही. शिविर में जहां विद्युत के बकायेदारों के लाखों रुपए की वसूली की गई, वही दर्जनों नए कनेक्शन दिए गए.

छत पर रखा ईंट सर पर गिरने से युवती गंभीर रूप से घायल

बसारीकपुर गांव में सोमवार को दोपहर में छत पर रखा ईंट सुमन यादव (20) के सिर पर गिर गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई.

नशे में धुत दूल्हे से लड़की ने माड़ो में किया शादी से इन्कार

गुरहत्थी के बाद दूल्हा जब माड़ो में पहुंचा तो नशे में धूत था. स्थानीय लोगों की माने तो दुल्हन की बहनें जब आरती उतारने उसके करीब पहुंची तो शराब की बदबू आ रही थी. उसके पैर लड़खड़ा रहे थे.

सिर्फ योग ही है निरोग रहने का मूल मंत्र

पीएन इंटर कॉलेज दुबेछपरा के प्रांगण में रविवार को बालकल्याण समिति बलिया के तत्वावधान में योग शिक्षा का एक कार्यक्रम सदस्य राजू सिंह की उपस्थिति में आयोजित किया गया.

कारगिल शहीद शैलेन्द्र सिंह क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच रद्द

अतुलानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम मझौवा में चल रहे कारगिल शहीद शैलेन्द्र सिंह क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच रविवार को आरा और बांसडीह के बीच खेला जाना था

जगदीशपुर में छात्र सहायता समिति ने किया पौधरोपण

समाज सेवी संस्था ‘छात्र सहायता समिति‘ द्वारा पौधरोपण एवं पर्यावरण संकल्प कार्यक्रम के तहत रविवार को जगदीशपुर हॉस्पिटल रोड पर पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

माधोपुर पीएचसी उपकेंद्र – तीन साल से ताले नहीं खुले, मगर यहां फाइलों में बच्चे अमूमन रोज पैदा होते हैं

प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सरायभारती द्वारा संचालित माधोपुर उपकेन्द्र शासन प्रशासन की बेरुखी से अपनी बदहाली पर आसू बहाने को विवश है.

रेलिंग तोड़ती जीप बोलेरो से जा भिड़ी, दो की मौत

रसड़ा – लठ्ठुडीह मार्ग स्थित प्रधानपुर पुलिया की रेलिंग तोड़ती तेज रफ़्तार जीप साइकिल सवार दम्पति को रौंदते  हुए बोलेरो से जा भिड़ी.

आरती रोते-रोते बेहोश हो जा रही और बच्चे एक टक मां को निहार रहे

वहां वह क्षण कितना मार्मिक और हतप्रभ करने वाला होता है, जब किसी खुशी के मौके पर मांगलिक गीत अचानक शोक गीत में बदल जाए.