सिकंदरपुर पुलिस चौकी प्रांगण में शनिवार की शाम जिलाधिकारी सुरेंद्र विक्रम सिंह व पुलिस अधीक्षक सुजाता सिंह के नेतृत्व में ईद तथा महावीरी झंडा को लेकर पीस कमेटी की मीटिंग हुई.
पंचायत उप निर्वाचन को निष्पक्ष, निर्वहन एवं शान्तिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराने जाने के लिए जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत एवं नगरीय निकाय) सुरेन्द्र विक्रम ने कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त कर दिया है.
पं0 दीनदयाल उपाध्याय की जन्म शताब्दी के अवसर पर 19 जून को पूर्वान्ह 09 बजे से जिलाधिकारी सुरेन्द्र विक्रम की अध्यक्षता में आफिसर्स क्लब बलिया में किसान मेला एवं गोष्ठी का आयोजन किया जायेगा.
बैरिया के भाजपा विधायक सुरेन्द्र नाथ सिंह दोकटी थाने पर प्रभारी इचार्ज उपनिरीक्षक वीरेन्द्र यादव पर अनुशासनिक कार्रवाई की मांग को लेकर थाना परिसर में ही धरना पर बैठ गये है.
पांच दिन से शहीद चौक पार्क में आंदोलित पटरी दुकानदारों में कुछ ने अपनी मांगों को पूरी न होते देख शनिवार को जहर खा लिया. इससे चार ठेला वालों की हालत खराब हो गई.
प्रदेश के भूमि एवं जल संसाधन मंत्री उपेंद्र तिवारी ने शनिवार को करीब आधा दर्जन गांवों में भ्रमण कर चौपाल लगाई. चौपाल में जनता की समस्याओं को सुनने के बाद मौके से ही अधिकारियों को फोन कर त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए.
सुल्तानपुर गांव मे स्थापित नलकुप 27 बीडीजी का ट्रांसफॉर्मर करीब एक माह से जला पड़ा है. कई बार शिकायत के बाद भी विद्युत कर्मचारी ट्रांसफॉर्मर बदलवाने मे रुचि नहीं दिखा रहे हैं.
जिले की कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाने के लिए पुलिस अधीक्षक सुजाता सिंह ने पांच निरीक्षकों व पांच उप निरीक्षको का कार्यक्षेत्र बदल दिया है. एसपी ने एक उप निरीक्षक का कद भी बढ़ाया है.
नगर पंचायत बांसडीह के अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह पर राजेश गुप्ता राजू हत्याकांड में सम्मिलित होने के आरोप, उसमें मुकदमा पंजीकृत होने और उसमें फरार होने के कारण नगर पंचायत के कर्मचारियों का वेतन विगत 4-5 माह से भुगतान नहीं हो रहा है.
विगत 20 दिन से ट्रांसफॉर्मर जल जाने व जर्जर तार के कारण विद्युत आपूर्ति बाधित होने से नाराज मिर्जापुर के विद्युत उपभोक्ताओं ने बैरिया प्रधान प्रतिनिधि शिवकुमार मंटन वर्मा के नेतृत्व में शनिवार को बैरिया विद्युत उपकेंद्र पर धरना प्रदर्शन किया
बैरिया कस्बा स्थित शीतगृह में लगे 400 केबीए के ट्रांसफॉर्मर को ठीक करते समय अकस्मात आपूर्ति चालू हो जाने से विभाग द्वारा रखा गया प्राइवेट लाइनमैन जयप्रकाश यादव ऊर्फ सोल्डर गम्भीर रूप से झुलस गया.
अतुलानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम मझौवां में चल रहे कारगिल शहीद शैलेन्द्र सिंह क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच का शुभारम्भ मुख्य अतिथि इंटक जिला अध्यक्ष व कांग्रेस विनोद सिंह व विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत सदस्य अयोध्या प्रसाद हिन्द ने संयुक्त रूप से शुक्रवार को फीता काटकर किया.
हल्दी थाना क्षेत्र में सीताकुंड गांव के पास शुक्रवार की शाम डीएम की मीटिंग से लौट रहे बैरिया के नायब तहसीलदार शशिकांत माणी सड़क दुर्घटना में बाल बाल बच गए.
नगरपालिका परिषद व नगर पंचायतों में हुए रैपिड सर्वे को शासन ने निरस्त कर दिया है. अब यह सर्वे दोबारा कराने का निर्देश जिलाधिकारी सुरेंद्र विक्रम ने जारी किया है. उन्होंने इसके लिए सम्बन्धित उपजिलाधिकारी को प्रभारी अधिकारी भी नामित कर दिया है.
कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी सुरेंद्र विक्रम सिंह ने समस्त आहरण वितरण अधिकारियों के साथ बैठक कर वित्तीय नियमों व सुरक्षित तरीके से भुगतान के जरूरी टिप्स दिये.
जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी पंचायत एवं नगरीय निकाय सुरेन्द्र विक्रम ने निर्वाचन एवं सहायक निर्वाचन अधिकारी में आंशिक संशोधन करते हुए कहा है कि अपने सौपे गये दायित्व का निर्वहन करें.
वर्ष 2017 में विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय पुरस्कार दिए जाएंगे. इच्छुक अभ्यर्थी अपने आवेदन पत्र निर्धारित प्रारूप पर पूर्ण कर जिला दिव्यांग जन सशक्तिकरण अधिकारी कार्यालय में तत्काल जमा करना सुनिश्चित करें.