सिकंदरपुर में मंत्री उपेंद्र तिवारी का गाजे बाजे के साथ स्वागत

बलिया से सडक़ मार्ग से देवरिया जा रहे यूपी के जल संसाधन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) उपेंद्र तिवारी का बस स्टेशन चौराहे पर कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से लाद कर गाजे बाजे के साथ स्वागत किया.

जिले में विभिन्न सड़क दुर्घटनाओं में 11 लोग घायल

रसड़ा कोतलवाली क्षेत्र में अलग अलग सड़क दुर्घटनाओं में पांच लोग घायल हो गए, इसके अलावा नवरतनपुर चट्टी पर भी बाइक पलटने से तीन लोगों के घायल होेने की सूचना है.

नागा जी सरस्वती विद्या मन्दिर अखनपुरा में संस्कृत शिक्षक प्रशिक्षण

कार्यकर्ता उसे कहेंगे जो निःस्वार्थ भाव से संस्था की व्यवस्था अन्तर्गत संकल्पित लक्ष्य की ओर विपरीत स्थिति होने पर भी कार्य से विमुख हुए बिना आगे बढ़ते रहते हैं.

नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी कल बांसडीह में

बांसडीह के क्षेत्रीय विधायक व यूपी विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी का आगमन बांसडीह में मंगलवार को होगा. वह स्टाफ कार द्वारा लखनऊ से चलकर सीधे बांसडीह इण्टर कॉलेज़ बांसडीह में रोजा इफ्तार कार्यक्रम में शिरकत करेंगे.

राहुल गांधी के जन्मदिन पर बांसडीह में बंटा फल-मिठाई

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के 48वें जन्मदिन पर सोमवार को युवा कांग्रेस सलेमपुर लोकसभा इकाई अध्यक्ष प्रतुल कुमार ओझा के नेतृत्व में आज युवा कांग्रेस कार्यकताओं ने बांसडीह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर मरीजों को फल वितरित किया.

पचरुखिया गंगा घाट पर डूबे युवक का शव उतराया मिला

हल्दी थाना क्षेत्र के पचरुखिया गंगा घाट पर रविवार को डूबे युवक का शव सोमवार को उतराया मिला. गंगा घाट पर शव को देख अमरजीत के पिता जोर जोर से दहाड़े मार रोने लगे.

दुबहड़ से सहरसपाली तक बदले जा रहे हैं तार, सुबह 8 से दोपहर बाद 3 बजे तक बुध तक पॉवर कट

दुबहर (बलिया)। शहरी क्षेत्र के दरामपुर काली मंदिर पर रविवार को अधिशासी अभियंता द्वितीय हरिशंकर के नेतृत्व में विद्युत कैम्प का आयोजन किया गया. विद्युत कैम्प में 144 लोगों को मौके पर ही नए …

कौशल सिंह बांसडीह में सांसद रवींद्र कुशवाहा के प्रतिनिधि

रविवार को प्रशासनिक कार्यों एवं पार्टी के कार्यों में गतिशीलता लाने के लिए सलेमपुर लोकसभा सांसद रवीन्द्र कुशवाहा ने भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं रेवती मण्डल इकाई के अध्यक्ष कौशल कुमार सिंह को बांसडीह विधान सभा क्षेत्र का अपना प्रतिनिधि नियुक्त करते हुए जिलाधिकारी बलिया को पत्र प्रेषित कर दिया है.

युवक से पूछा नाम-पता और मार दिया गोली

उभांव थाना क्षेत्र के शाहपुर-करनी मार्ग स्थित तेलमा जमालुद्दीनपुर ग्राम में शनिवार की रात बदमाशों ने एक युवक को गोली मार दी. गोली से घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर पहुंचाया गया.

कुशहर में योगाभ्यासः जब हम स्वयं से जुड़ेंगे, तभी समाधि तक पहुंचेंगे

रेवती ब्लाक अंतर्गत सांसद आदर्श ग्राम कुशहर में नेहरू युवा केंद्र, बलिया के तत्वावधान में अंतराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारी के मद्देनजर योगाभ्यास, योग प्रशिक्षण व पड़ोस युवा संसद कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

सीएचसी सिकंदरपुर के कैम्पस में आकर लेटा, अगले दिन मृत मिला

सीएचसी सिकंदरपुर के परिसर में स्थित शहीद बाबा के मजार के पास शनिवार की शाम आकर रुके एक व्यक्ति की मौत हो गई. उसकी पहचान नगरा थाना क्षेत्र के जुड़नपुर निवासी गुड्डू खरवार (40) के रूप में हुई है.

सुबह 7 से 10 पूरे जिले में नहीं रहेगी बिजली

सोमवार को सुबह 7:00 बजे से 10:00 बजे तक पूरे जनपद में विद्युत सप्लाई बंद रहेगी. विद्युत विभाग के एसडीओ ने बताया कि कसारा से ही विद्युत सप्लाई बंद होने के कारण सुबह 7:00 बजे से 10:00 बजे तक जनपद में विद्युत की आपूर्ति नहीं होगी

बढ़ चढ़कर पौधरोपण अभियान में किया प्रतिभाग

पर्यावरण संरक्षण संकल्प अभियान के तहत जनपद की समाजसेवी संस्था छात्र सहायता समिति के तत्वावधान में नगर के एलआईसी मालगोदाम रोड पर रविवार की पूर्वांहन पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

परसिया गांव में गर्म कड़ाही में गिरा मासूम, हालत गंभीर

परसिया गांव में रविवार की दोपहर में गरम कड़ाही में गिरकर मासूम झुलस गया. परिजन आनन फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाये, जहां उसकी हालत गम्भीर होने पर चिकित्सकों ने रेफर कर दिया.

प्यारेलाल चौराहे पर गाड़ियों पर लदे 61 मवेशियों को पकड़ा

 नगर के प्यारेलाल चौराहा स्थित रेलवे क्रॉसिंग के समीप बेचने जा रहे छह गाड़ियों में लदे भैंसों को हिन्दू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने पकड़ लिया.

योग दिवस पर बैरिया से सुरेमनपुर तक सपा की साइकिल यात्रा

भारतीय जनता पार्टी के आह्वान पर एक ओर जहां 21 जून को योग दिवस मनाने की तैयारियां चल रहीं हैं. वहीं समाजवादी पार्टी शीर्ष नेतृत्व उसी दिन पूर्व विधायक सुभाष यादव के नेतृत्व में जनमानस को स्वास्थ्य व पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाने के लिये बैरिया तिराहे से सुरेमनपुर तक समाजवादी साइकिल यात्रा निकाली जायेगी.

48 घंटे में लेंगे एक्शन…… तब दोकटी थाने से हटे बैरिया विधायक

दोकटी थाना परिसर में उपनिरीक्षक वीरेन्द्र यादव के निलम्बन की मांग को लेकर अड़े विधायक सुरेन्द्र नाथ सिंह आखिरकार उच्चाधिकारियों मना लिया. देर रात तक मान मनौव्वल व 48 घण्टे के अन्दर जांच व कार्रवाई के आश्वासन दिया गया. इसके बाद आधी रात गए थाना परिसर से अपने कार्यकर्ताओं के साथ बाहर निकले बैरिया विधायक.

बसरिकापुर चट्टी पर 35 लाख की 800 पेटी शराब बरामद

थाना क्षेत्र के बसरिकापुर चट्टी के पास मुखबिर की सूचना पर रविवार की सुबह दुबहड़ पुलिस एवं एसओजी की टीम ने बिहार जा रहे 32 लाख रुपये के अवैध शराब को ट्रक सहित बरामद कर लिया.

नहाने गया पचरूखिया का युवक गंगा में डूबा

हल्दी थाना क्षेत्र के पचरुखिया गंगा तट पर नहाने गया एक युवक डूबा. रविवार सुबह अपने मामा और छोटे भाई के साथ वह गंगा नहाने गया था. गहरे पानी में जाने से डूब गया. इस हादसे के चलते उसके घर पर कोहराम मचा है.