नाबालिग को भगाने का आरोप, विधायक की पहल पर रिपोर्ट दर्ज

कस्बा के रकबा टोला से एक हिन्दू कुम्हार जाति की करीब 14 वर्षीय लड़की को उसी टोला के एक दूसरे समुदाय के युवक द्वारा भगा कर कहीं ले जाने की चर्चा से लोगों में जबरजस्त आक्रोश है.

सांसद-विधायक ने इंदौर-गुवाहाटी नई ट्रेन को हरी झंडी दिखा रवाना किया

बलिया के लोगों को एक और ट्रेन मिल गई है. बलिया के सांसद भरत सिंह ने शनिवार को इंदौर-गुवाहाटी ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर गुवाहाटी के लिए रवाना किया .

परम ब्रह्म के दर्शन के लिए सर्वस्व न्योच्छावर करना पड़ता है

वेद वाणी को जिस परम ब्रम्ह परमात्मा का स्वरूप बताया गया है, उसे लौकिक मानव नहीं देख सकते. उस परम सत्ता का दर्शन तभी संभव है, जब हम पूर्ण रूप से गुरुदेव के शरणागत होकर अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दें.

बाबा धाम के लिए रवाना हुआ कांवरियों का जत्था

नगर तथा क्षेत्र से शनिवार को कांवरियों के जत्थे का बाबा धाम जाने का सिलसिला शुरू हो गया. पहले दिन करीब आधा दर्जन जत्थे विभिन्न साधनों द्वारा बाबा धाम के लिए रवाना हुए.

नारकीय जीवन गुजारने को लाचार हैं नहर मार्ग किनारे बसे लोग

बस स्टेशन चौराहे से थाना पर जाने वाली नहर मार्ग अपनी दुर्दशा पर आंसू बहा रहा है. हल्की सी बारिश होने पर भी उस मार्ग पर चलना दूभर हो जाता है.

सम्मानित किए गए पिटल्स कान्वेंट के मेधावी

बांसडीह क्षेत्र के सुल्तानपुर के पिटल्स कान्वेंट स्कूल द्वारा संचालित कोचिंग में शनिवार को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में कामयाब हुए बच्चों को कोचिंग प्रबंधन द्वारा सम्मानित किया गया.

ट्रांसफॉर्मर क्षमता वृद्धि व जर्जर तार बदलने की मांग को लेकर एसडीओ व जेई को बंधक बनाया

ट्रांसफॉर्मर की क्षमता वृद्धि, जर्जर तार बदलने की मांग व पांच फीट नीचे तक तार लटकने की शिकायत को लेकर मिर्जापुर, बीबी टोला के विद्युत उपभोक्ताओं ने बैरिया प्रधान प्रतिनिधि शिवकुमार मंटन वर्मा के नेतृत्व में दूसरी बार शनिवार को बीबी टोला में एसडीओ व जेई को करीब दो घण्टे तक बंधक बनाए रखा.

पुलिसिया कार्रवाई से दयाछपरा, रेवती व सहतवार के शराब कारोबारियों में हड़कम्प

पुलिस ने जहां दयाछपरा गांव में अवैध शराब के अड्डों पर छापेमारी कर भारी मात्रा में लहन व कच्ची शराब को नष्ट किया, वहीं रेवती और सहतवार में क्रमशः 30 लीटर 3840  शीशी शराब की बरामदगी की है. 

जनपक्षधरता की राजनीति के सजग प्रहरी थे चंद्रशेखर – हरेंद्र सिंह

बलिया की पौराणिक ऐतिहासिक संस्कृति और राजनीतिक परम्परा के विरासत के प्रतिनिधि चंद्रशेखर मानवीय मूल्यों एवं जनसरोकारों का समाजवादी राजनीतिक चिंतक की दसवी पुण्यतिथि बांसडीह स्थित सिनेमाहाल पर मनाई गई.

चंद्रशेखर दबे कुचले लोगों को मुख्य धारा से जोड़ने के लिए आजीवन प्रयासरत रहे

शनिवार को गोपालजी  स्नाकोत्तर महाविद्यालय में युवा तुर्क पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किया गया. साथ ही पौधरोपण भी किया गया.

पौधरोपण कर पूर्व प्रधानमंत्री को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

गुरुकुल विद्यापीठ कठहीं कृपालपुर के प्रागंण में पूर्व प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर की दसवीं पुण्यतिथि पर शनिवार को भव्य आयोजन कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई.

चंद्रशेखर विवि को ऊंचाई तक पहुंचाने का हर संभव प्रयास करेंगे – उपेंद्र तिवारी

पूर्व प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर की दसवीं पुण्यतिथि बसन्तपुर स्थित जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय पर शनिवार को मनाई गई. इस मौके पर विश्वविद्यालय परिसर मे एक विचार गोष्ठी का भी आयोजन किया गया.

राजनीतिक अस्थिरता के दौर में बरबस याद आते हैं चंद्रशेखर

किसान सेवा केन्द्र मधुबनी के अतिथि हाल में युवा तुर्क पूर्व प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर की 10वीं पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनायी गयी. काफी की संख्या में पहुचे लोगों ने पूर्व प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर के चित्र पर मल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उनके व्यक्तित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला

संदवापुर की यह गाय बनी इलाकाई लोगों के लिए कौतुहल

कुदरत भी कभी-कभी ऐसा करिश्मा पेश करता है, जो सुनने में तो अविश्वसनीय लगता है, जबकि उसे देखने के बाद लोग दांतों तले उंगली दबाने को विवश हो जाते हैं.

ग्राहक बनकर आया युवक फिल्मी स्टाइल में मोबाइल ले उड़ा

मुख्य बाजार स्थित मोबाइल दुकान से फिल्मी स्टाइल में उचक्के तीन मोबाइल उस समय लेकर भाग गए, जब दुकानदार उनकी मांग पर मोबाइल दिखा रहा था. दुकानदार ने घटना के बारे में पुलिस को तहरीर दी है.

त्रिदोष का निवारण यज्ञ के दर्शन पूजन परिक्रमा से ही संभव है – स्वामी ईश्वर दास

जिस यज्ञ में सभी धर्म यहां तक की संपूर्ण विश्व ब्रह्मांड प्रतिष्ठित रहता है, उस यज्ञ की सफलता के निमित्त सभी देवी-देवता सहयोग करते हैं.

आखिर कब तक शो पीस बने रहेंगे परिषदीय विद्यालय

नया सत्र प्रारम्भ होते ही सरस्वस्ती का मंदिर विद्यालय सज धज कर तैयार है. परिषदीय विद्यालयो में शिक्षा के गिरते स्तर से कुकुरमुत्ते की तरह कान्वेन्ट स्कूलों की भरमार सी हो गयी है.

कोटवारी के स्कूल में बच्चे को सांप ने डंसा

कोटवारी स्थित बाल शिक्षा निकेतन स्कूल में यूकेजी का छात्र प्रवीण (6 वर्ष) पुत्र प्रमोद कुमार राजभर को सर्प ने डंस लिया. बालक का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर करवाया गया.

करेंट की चपेट में आऩे से झुलसे युवक ने दम तोड़ा

कोतवाली क्षेत्र के खरुआव गांव में घर का बिजली कनेक्शन ठीक करते समय करेंट की चपेट में आने से युवक झुलस गया. आनन फानन में परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाए, जहा चिकित्सकों ने युवक को मृत्यु घोषित कर दिया.