अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सदस्यों ने एसी कालेज में हुए बवाल के मामले में छात्रों पर हुई लाठी चार्ज की घटना को निंदनीय करार दिया. परिषद के सदस्यों ने पुलिस के इस कृत्य का जमकर विरोध किया.
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की उन्नाव में गिरफ्तारी की सूचना मिलते ही जनपद में सपाइयों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया.
भगत सिंह तिराहे पर मंगलवार को आक्रोशित कांग्रेस युवा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री पुतला फूंककर विरोध जताया. चेताया की स्वास्थ्य मंत्री का इस्तीफा न देने तक युवा कांग्रेस कार्यकर्ता आन्दोलन जारी रखेंगे.
रसड़ा क्षेत्र के गोपालपुर स्थित मां चंडी कान्वेंट पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय केदार सिंह की पत्नी पार्वती देवी (90) ने झंडा रोहण कर देश भक्ति का जज्बा पेश किया
प्रसूता की भी हालत बिगड़ गई, परिजन अभी उसे वाराणसी ले जाने की तैयारी कर ही रहे थे कि प्रसूता ने दम तोड़ दिया. इस बात से आक्रोशित लोगों ने जगदीशपुर तिराहा जाम कर दिया.
रसड़ा कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत सोमवार को हुई दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि गड़वार में दो जीपों की भि़ड़ंत में दर्जन भर लोग घायल हो गए.
सुखपुरा थाना क्षेत्र के ब्रह्माइन डेरा स्थित बालू की दुकान पर मंगलवार की देर शाम को बैठे कुछ युवकों पर पुरानी रंजिश में बाइक सवार बदमाशों ने जानलेवा हमला कर दिया.
भोजपुर मठिया निवासी प्रेमशंकर सिंह बेरुवारबारी ब्लाक के बड़े बाबू के पद से जून 2016 मे अवकाश प्राप्त किए. लेकिन आज तक न तो उनको पेन्शन मिलना शुरू हुआ और न ही उनको पीएफ का पैसा मिल सका.
स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर बैरिया विधानसभा समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता पूर्व विधायक सुभाष यादव के नेतृत्व में बैरिया शहीद स्मारक पर इकट्ठा हुए.
बहुचर्चित रागिनी हत्याकांड व गोरखपुर में मासूम की मौत को लेकर जनता का गुस्सा थमने का नाम नहीं ले रहा है. पूरे जनपद में जगह जगह हर तबके के लोग अपने अपने ढंग से इन मसलों पर आक्रोश जता रहे हैं.
तहसील क्षेत्र के सिकिया एकईल मार्ग पर निकासी के अभाव में कई गांव के समीप काफी मात्रा में बरसाती पानी भर गया है, जिससे इस मार्ग पर आवागमन ठप पड़ जाने से दर्जनों गांव के नागरिक आवागमन की कठिनाई झेलने को विवश हैं
थाना प्रांगण में एक विदाई समारोह का आयोजन किया गया. इसमें यहां के स्थानांतरित थानाध्यक्ष अतुल कुमार राय को थाना स्टाफ द्वारा माला पहनाकर भावभीनी विदाई दी गई.