खाद्य पदार्थों की दुकानों पर छापेमारी जारी

डीएम भवानी सिंह खंगारौत के निर्देश पर गठित खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम की खाद्य पदार्थों की दुकानों पर छापेमारी जारी

शिक्षामित्रों को मूल विद्यालय पर भेजने का आदेश जारी करें बीएसए

अन्य जनपदों की भांति बलिया में भी समायोजित शिक्षकों को स्कूल खुलने से पूर्व उनके मूल विद्यालय पर तैनाती का आदेश जारी करने की मांग की है

ड्राइवर की कनपटी पर सटाया तमंचा, ले उड़े 46000 रुपये

उभांव थाना क्षेत्र तिरनइ चट्टी के समीप बृहस्पतिवार के अपराहन लगभग 4 बजे गैस एजेंसी के डिलेवरी वाहन से बदमाशों ने तमंचे के बल पर 46 हजार रुपये लूटकर भाग निकले.

रोजा इफ्तार पार्टी में दिखी गंगा-जमुनी तहजीब

स्थानीय नगर के श्यामसुन्दरी स्कूल प्रांगण में बुधवार की शाम समाज सेवी इमरोज रसीद के द्वारा रोज इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया.

आयोग से आए प्रधानाचार्य ने पीएन इंटर कॉलेज में किया पदभार ग्रहण

पीएन इंटर कालेज दूबेछपरा में गुरुवार को आयोग से आये प्रधानाचार्य गिरीजेश दत्त शुक्ल ने पदभार ग्रहण किया. इस दौरान शुक्ल ने कहा कि चंद ही दिनों में स्कूल की शैक्षणिक कार्य पटरी पर आने सहित अन्य कार्यो में प्रगति देखने को मिलने लगेगी.

रामगढ़ में भाजपाइयों ने भ्रष्टाचार के खिलाफ भरी हुंकार, पुतला फूंका

बैरिया थाना क्षेत्र के रामगढ़ चट्टी पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को सुबह 10 बजे बैरिया तहसील के भ्रष्ट कर्मचारियों का पुतला दहन किया. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने भाजपा के द्वाबा विधायक के भतीजे पर लगे फर्जी मुकदमे को हटाने की मांग की.

बैरिया की आंच पहुंची बांसडीह, अधिवक्ताओं ने किया जोरदार प्रदर्शन

बांसडीह तहसील मुख्यालय के मेन गेट पर अधिवक्ताओं के नेतृत्व मे आज चार घंटे तक पांच सूत्री मांग को लेकर धरना प्रदर्शन किया गया. धरना सभा को संबोधित करते हुए अधिवक्ताओं ने कहा कि तहसील के न्यायालय की तालाबंदी कर कर्मचारियों ने न्यायालय की अवमानना किया है.

अस्सी लीटर कच्ची अपमिश्रित शराब से साथ दो गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक श्रीपर्णा गांगुली के निर्देशन में बांसडीह कोतवाली पुलिस ने राजपुर में छापेमारी कर दो लोगों को अस्सी लीटर अपमिश्रित कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.