सेमरिया के डेरा पुरवा में लगी आग, 12 झोपड़िया जलकर राख

सोमवार के दोपहर के बाद दोकटी थाना क्षेत्र के शिवपुर कपूर दियर पंचायत के सेमरिया के डेरा पुरवा निवासी चुन्नू गोड पुत्र बूढ़ा गोड के घर अज्ञात कारण से आग लग गई भीषण गर्मी व बहते पछुआ हवा के कारण देखते ही देखते आग विकराल रूप धारण कर राजन गोड,बच्चा गोड,तेजन गोड,नथुनी शाह,रामायण गोड,संतोष गोड,पारस गोड,मनोज गोड,सरोज गोड,रवि गोड,पार्वती देवी,कमलेश गोड,हीरालाल गोड,जवाहर गोड,मुन्ना गोड व छट्ठू गोड के मडहे को आग ने अपने आगोस में ले लिया और मडहे सहित उसमे रखा दैनिक उपभोग की चीजों के साथ अनाज व भूषा जलकर राख हो गया.

फिट इंडिया दौड़ प्रतियोगिता के विजेता बने श्यामबली, लड़कियों में विजयलक्ष्मी ने मारी बाजी

जिला युवा कार्यक्रम अधिकारी अतुल शर्मा ने कहा कि युवा ही देश की दशा और दिशा तय करते हैं. और योग ही युवाओं के मन मस्तिष्क को स्वस्थ रखता है. योग से न केवल शरीर बल्कि मानसिक विकास भी होता है. उन्होंने इस तरह के आयोजनों के लिए सैनिक सेवा संस्थान का आभार प्रकट किया.

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के 14 वीं बार प्रदेश अध्यक्ष चुने जाने पर सौरभ कुमार का उनके पैतृक गांव गड़वार में हुआ सम्मान

रामलीला परिसर में आयोजित सम्मान समारोह का आयोजन जिला कोटेदार संघ के अध्यक्ष आनंद सिंह व युवा समाजसेवी फिरोज अंसारी ने किया. सर्व प्रथम आयोजकों ने सौरभ कुमार को स्मृति चिन्ह व अंगवस्त्रम् से अलंकृत किया तत्पश्चात दो दर्जन पत्रकारों, समाजसेवियों, प्रबुद्धजनों को अंगवस्त्रम् से सम्मानित किया गया.

बारात में डांस देखते वक्त हुई मारपीट, 12 से अधिक लोग घायल

रेवती थाना क्षेत्र के दतहां निवासी राजकुमार गोंड़ की पुत्री इंदु की शादी के लिए मझौंवा निवासी बब्बन प्रसाद गौड़ के पुत्र कंचन गोंड़ की बारात आई हुई थी. शनिवार की रात करीब 1 बजे नाच का कार्यक्रम चल रहा था. इसी बीच बारात में एवं ग्रामीणों में कुछ विवाद हो गया.

बारात में नाच-गाने के दौरान हुई छेड़खानी, चाकू बाजी से दो घायल, थाना में शिकायत दर्ज

बदमाशों ने दोनों युवकों पर छूरे से कई बार प्रहार कर घायल करके मौके फरार होने में सफल हो गये.
परिजनों ने घटना की तहरीर थाने में दे दी है. पुलिस घटना की छानबीन में जुट गई है.

मनियर: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रिगवन 1 जून से होगा चालू

रविवार को बांंसडीह विधायिका केतकी सिंह, सीएमओ बलिया नीरज कुमार पांडेय को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रिगवन मनियर पर पहुँची तथा हॉस्पिटल का निरीक्षण किया. विधायक केतकी सिंह ने कहा कि यह सी एच सी काफी दिनों से बनकर तैयार था. मैन पावर एवं संसाधन की कमी के कारण यह चालू नहीं हो रहा था लेकिन सीमित संसाधन के बावजूद हॉस्पिटल को 1 जून 2022 से चालू कराया जाएगा.

युवा महोत्सव पर दिखा युवाओं में जोश

नेहरू युवा केन्द्र बलिया के तत्वावधान में योग दिवस से पूर्व 100 दिवस रनअप कार्यक्रम का आयोजन बलिया के विभिन्न विकास खण्डों में किया गया. जिसमे युवाओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया.

विश्वविद्यालय, महाविद्यालय को नैक कराना जरूरी: डॉ. नीलेश पांडेय

मुख्य वक्ता बंगलुरु नैक के असिस्टेंट एडवाइजर डॉ. नीलेश पांडेय ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति सात राज्यों में लागू कर दिया गया है. साल 2017 से नैक एक्रिडिएशन की नई नीति लागू की गई है. महाविद्यालय और विश्वविद्यालय को नैक कराना जरूरी है, इसको कराए बिना महाविद्यालय, विश्वविद्यालय को रिसर्च ग्रांट समेत अन्य ग्रांट नहीं मिलेंगे. डाटा के साथ किसी भी प्रकार का वैरिएशन नहीं होना चाहिए.

जिला जज दिनेश मिश्रा की अध्यक्षता में राष्ट्रीय लोक अदालत का हुआ आयोजन

प्राधिकरण के प्रभारी सचिव सर्वेश मिश्रा ने बताया कि इस लोक अदालत में सबसे ज्यादा राजस्व विभाग ने 14261 मामलों को निस्तारित किया, जबकि मोटर क्लेम से जुड़े 23 मामले हल हुए. फौजदारी एवं सिविल वादों से जुड़े कुल 1035 मामले निस्तारित किए गए, जिसमें 3.46 लाख रुपये अर्थदण्ड व 2.05 लाख समझौता राशि वसूल की गई.

सांकेतिक चित्र

ट्रक का टायर फटने से युवक घायल, इलाज के दौरान मौत

सहतवार थाना क्षेत्र के ग्राम सभा बिसौली के मीराचक निवासी मुहम्मद इरशाद अंसारी 32 वर्ष पुत्र स्वर्गीय मोहम्मद अली हसन लगभग 4 महीना पहले रेवती बांसडीह मार्ग पर पेट्रोल पंप के सामने गाड़ियों का पंचर बनाने व हवा भरने का दुकान खोला था. शुक्रवार की शाम को ट्रक के टायर का पंचर बना कर उसमें हवा भर रहा था. तभी अचानक ट्यूब तेज आवाज के साथ फट गया और उसके शरीर पर आकर गिर गया. जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया.

फरसाटार ग्राम पंचायत मे आधी रात को दबंगो द्वारा जेसीबी लगा कर जमीन पर अवैध कब्जा

बेल्थरारोड, बलिया. उभांव थाना क्षेत्र के ग्राम फरसाटार से जहां पुलिस प्रशासन के मना करने के बावजूद कुछ गांव के दबंग लोग गांव में जबरदस्ती जेसीबी बुलाकर अवैध सड़क का निर्माण कर रहे हैं. …

सरकारी बस डिपो में सुलभ शौचालय ना होने से महिलाओं को हो रही परेशानी

सूत्रों के अनुसार मिली जानकारी के अनुसार सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक एवं आलाधिकारी के मिलीभगत से संचालित की जा रही है जिसको लेकर राज्य सड़क परिवहन निगम विभाग को लाखों लाख का हर महीने चूना लग रहा है. वहीं सड़क परिवहन निगम के विभाग के आलाधिकारी मूक दर्शक बन देख रहे हैं.

थाना दिवस पर एसडीएम, सीओ ने सुनी पीड़ितों की समस्या, त्वरित किया समाधान 

थाना समाधान दिवस में जमीनी मामले सामने आए. जहां एसडीएम ने अपने मातहत कर्मचारियों को त्वरित हल निकालने का निर्देश दिया. वहीं साफ शब्दों में कहा कि लापरवाही बर्दाश्त नही की जाएगी. शासन के मंशानुरूप कार्य होने चाहिये. लोगों की हर समस्याओं से अवगत होकर निस्तारण करना ही प्राथमिकता है.

सांड के हमले से युवक सड़क दुघर्टना में हुआ घायल

रमेश चौहान पुत्र बैजनाथ चौहान निवासी चनकी मठिया थाना सुखपुरा जनपद बलिया बाइक से अपने ससुराल मनियर दियारा टुकड़ा नंबर दो थाना मनियर रामप्रसाद चौहान के घर आ रहा था कि दक्षिण पठखौली के पास मनियर -बेरूवारबारी मार्ग पर एक तरफ साइकिल सवार तथा दूसरी तरफ सांड आ रहा था. जैसे ही वह बीच से निकलने की कोशिश किया कि सांड ने उसके सीने पर वार कर दिया जिससे वह गिरकर घायल हो गया.

बैरिया ब्लॉक के पशु अस्पतालों में डॉक्टर की तैनाती नहीं

क्षेत्र के सबसे बड़े पशु अस्पताल में शुमार सोनबरसा पशु अस्पताल अब वीरान हो गया है. कभी यहां पशु चिकित्सक समेत 10 से 15 कर्मचारी तैनात रहते थे और यहां गर्भाधान केंद्र भी है लेकिन वर्तमान में यह अस्पताल एक फार्मासिस्ट श्रीप्रकाश, ड्रेसर सतीश सिंह व एक चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी मोहन यादव के भरोसे संचालित हो रहा है. यही नहीं करमानपुर, बैरिया व मूनछपरा पशु अस्पताल पर भी चिकित्सक नहीं हैं.

युवती को सांप ने काटा, बलिया रेफर

कुमारी पिंकी 22 वर्ष पुत्री उदल यादव निवासी छितौनी थाना मनियर जनपद बलिया अपने घर के सामने रोड पर कुछ महिलाओं के साथ बैठी हुई थी तभी एक विषधर सर्प आया और उसे डंसने के बाद बिल में घुस गया. युवती की हालत खराब होने लगी तो परिजन उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मनियर लाए.

शिक्षक समाज का एक आईना है- बीइओ

दोनों खंड शिक्षा अधिकारियों ने शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षक समाज का एक आईना है शिक्षक विद्यार्थियों में आचरण और संस्कार भरने के साथ ही उन्हें शिक्षा से अलंकृत करते हैं. जो उन्हें जीवन पर्यंत काम आते हैं. इसीलिए शिक्षकों को गुरु की उपाधि मिली हुई है. जिन्हें शास्त्रों में भगवान से भी बड़ा बताया गया है.

बांसडीह विधायक ने 18 लाख 97 हजार की लागत से निर्मित नौ विकास कार्यों‌ का किया लोकार्पण

रेवती, बलिया. स्थानीय विकास खण्ड के हरिहांकला ग्राम सभा में शुक्रवार की शाम की 18 लाख 97 हजार की लागत से निर्मित नौ विकास कार्यों‌ का लोकार्पण किया. विकास कार्यों में 2 लाख 60 …

विधायक केतकी सिंह ने 40 छात्रों को बांटे टैबलेट

सुखपुरा, बलिया. पचखोरा में स्थित राज आईटीआई में गुरुवार को द्वितीय वर्ष के 40 छात्रों को टैबलेट का वितरण किया गया. बांसडीह की विधायक केतकी सिंह ने विद्यार्थियों को टैबलेट प्रदान करने के बाद …