Tag: बलिया
हीटवेव को गंभीरता से ले: जिलाधिकारी
बलिया. इस बार गर्मी को देखते हुए जिलाधिकारी रवीन्द्र कुमार की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया.बैठक में लू एवं गर्म हवा से लोगों के बचाव के विषय पर विचार विमर्श किया गया और गर्मी से बचाव और उसकी जानकारी से संबंधित पम्पलेट का विमोचन किया गया.
रैली निकाल संचारी रोग के प्रति किया गया जागरूक
सिकन्दरपुर (बलिया). शिक्षा क्षेत्र नवानगर की ग्राम पंचायत नवानगर कंपोजिट विद्यालय के बच्चों ने गुरुवार को संचारी रोग से बचने के लिये एवं साफ सफाई पर विशेष ध्यान रखने के साथ साथ जो बच्चे विद्यालय जाने से वंचित हैं उन्हें नामांकन कराने के हेतु प्रेरित करने के लिए स्कूल चलो अभियान रैली निकाली गई.
राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए बैंक प्रबंधकों की बैठक
बलिया. उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार एवं हुसैन अहमद अंसारी अपर जनपद न्यायाधीश/नोडल अधिकारी की अध्यक्षता में बुधवार को समय 03ः30 बजे ए0डी0आर0 भवन दीवानी न्यायालय, बलिया में जनपद के समस्त बैंक प्रबन्धकगण की बैठक, राष्ट्रीय लोक अदालत 13.05.2023 को व्यापक रूप से सफल बनाने के उद्देश्य से की गयी, जिसका संचालन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बलिया के अपर जनपद न्यायाधीश/सचिव, नरेन्द्र पाल राणा द्वारा किया गया.
