कर्मचारी शिक्षक अधिकारी पेंशनर्स अधिकार मंच ने डीएम को दी आंदोलन की चेतावनी

महाविद्यालय शिक्षक एसोसिएशन जन कुआकता की मांगों को पूर्ण नहीं किया गया तो मंच 9 दिसंबर को जिलाधिकारी कार्यालय पर ध्यानाकर्षण रैली करके डीएम को मांग पत्र सौंपेगा.

निकाय चुनाव को लेकर शासन ने जारी किया आरक्षण

बलिया जनपद में दो नगर पालिका तथा 10 नगर पंचायतें हैं. बलिया नगर पालिका को महिला के लिए आरक्षित किया गया है जबकि नगरपालिका रसड़ा को शासन से अनारक्षित रखा गया है.

जिलाधिकारी ने मतदाता पुनरीक्षण कार्य की समीक्षा की

बैठक में जिलाधिकारी ने फार्म-6, फार्म-7, फार्म-8 की जानकारी ली. निर्देश दिया कि समय रहते कार्यवाही पूरी कर ली जाए. साथ ही इस बार मतदान में अधिक से अधिक महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने का प्रयास किया जाए.

news update ballia live headlines

जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट में 6 लोग घायल, 23 के खिलाफ केस दर्ज

उभांव थाना क्षेत्र के अहिरौली ननौरा गांव में बुधवार की देर रात्रि जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट में दोनों पक्षों से दो महिला समेत आधा दर्जन लोग गम्भीर रूप घायल हो गये. दोनों पक्षों से मिली तहरीर के आधार पर पुलिस ने कुल 23 लोगो के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया है.

भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने चलाया वृहद वृक्षारोपण का अभियान, पहले दिन 110 स्थानों पर किया पौधारोपण

भारतीय जनता युवा मोर्चा के दो दिवसीय वृहद पौधारोपण अभियान के तहत भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को पूरे जनपद में वृहद स्तर पर पौधारोपण किया. आम जनमानस से उनके संरक्षण हेतु अपील की. इस अभियान की औपचारिक शुरुआत शहर के गुलाब देवी महिला इंटर कॉलेज में भाजयुमो जिलाध्यक्ष अश्वनी सिंह ‘लिटिल’ तथा प्रधानाचार्य की उपस्थिति में पौधारोपण करके किया गया.

सांसद ने किया वृक्षारोपण, कहा वृक्ष से जुड़ा है जीवन

बेल्थरारोड, बलिया. आजादी के अमृत महोत्सव में चल रहे वृक्षारोपण अभियान के तहत बेल्थरारोड में मंगलवार को करीब 1.62 लाख पौधा रोपण किया गया.   इसी कड़ी में ग्राम कुशहा भाड़ के प्राथमिक विद्यालय …

स्कूली वाहन के धक्के से बच्ची की मौत, ग्रामीणों ने रास्ता किया जाम

स्थानीय थाना क्षेत्र के गड़वार-रतसर मार्ग पर बभनौली गांव के गोविंदपुर मौजे में स्कूली वाहन के धक्के से तीन वर्षीय बालिका की मौत हो गई. जिससे परिजनों में कोहराम मच गया. परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है.

गड़वार: दामोदरपुर गांव में किया वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन

पर्यावरण संतुलन को बनाए रखने के लिए विशिष्ट हो या आमजन सभी को वृक्षारोपण कहना ही चाहिए , जिले भर में वृक्षारोपण के अलग-अलग जगहों पर कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं.

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर किया गया वृहद वृक्षारोपण

प्रदेश सरकार द्वारा पर्यावरण संरक्षण हेतु चलाए जा रहे वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम के अंतर्गत बेलहरी ब्लाक के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बसुधरपाह पर सैकड़ों वृक्ष लगाए गए.

वेस्ट प्लास्टिक से बनाई कलाकृतियों की लगी प्रदर्शनी

ब्लॉक संसाधन केंद्र दुबहर परिसर में अपशिष्ट प्लास्टिक का प्रयोग कर कलाकृति प्रदर्शनी का उद्घाटन खंड शिक्षा अधिकारी अखिलेश कुमार झा के नेतृत्व में ग्राम प्रधान दुबहर प्रभात कुमार पांडे ने उद्घाटन व अवलोकन किया.

बाइक सवार बदमाशों ने तमंचे से युवक को किया घायल, सोने की चैन, मोबाइल छीनकर हुए फरार

उभांव थाना क्षेत्र के मिश्रौली मार्ग पर सोमवार की देर रात लखरानी स्कूल के पास बाइक सवार हथियार से लेस बदमाशों ने एक अस्पताल संचालक के पुत्र पर तमंचा से फायर झोंक घायल कर दिया उसके बाद छ: तोला सोने की चेन व मोबाइल छीन कर फरार हो गए.

बलिया: सभी विद्यालयों के शिक्षकों और कर्मचारियों को अब पहली तारीख को ही मिलेगा वेतन

नवागत जिला विद्यालय निरीक्षक रमेश कुमार सिंह ने सोमवार को पुनः जिला विद्यालय निरीक्षक बलिया के पद पर कार्यभार ग्रहण किया. रमेश कुमार सिंह को दूसरी बार जिला विद्यालय निरीक्षक के पद पर कार्यभार ग्रहण करने पर उत्तर प्रदेश संस्कृत शिक्षक संघ बलिया के अध्यक्ष डाक्टरअरविन्द कुमार राय के साथ पदाधिकारियों और शिक्षकों ने रमेश कुमार सिंह को माला पहनाकर एवं पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया.

बलिया में नदियों का जलस्तर बढ़ा, सरयू नदी ने लिया रौद्र रूप

सरयू ( घाघरा ) नदी का जलस्तर डीएसपी हेड गेज के माप के अनुसार सोमवार सुबह 8 बजे 61.530 शाम 4 बजे 60.840 रहा. सरयू नदी के खतरा बिंदु की चर्चा की जाय तो यहां 64.01तथा अधिकतम 66.00 है.

जिलाधिकारी ने जिला कृषि निर्यात नीति के सम्बंध में की बैठक

जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल की अध्यक्षता में जिला कृषि निर्यात नीति-2019 की द्वितीय बैठक विकास भवन सभागार में सोमवार को हुई. बैठक में उन्होंने जनपद में कलेक्टर बनाने पर बल दिया, जिसमें हरी सब्जियों को चिन्हित किया गया है.

रेल सुरक्षा बल की बुलेट यात्रा वाराणसी से बेल्थरारोड पहुंची

आजादी के 75वें अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत रेल सुरक्षा बल वाराणसी की ओर से निकाली गयी बुलेट यात्रा सोमवार की दोपहर में बेल्थरारोड रेलवे स्टेशन पहुंची. और एलईडी टीबी के माध्यम से रेल यात्रा के दौरान ट्रेन व प्लेट फार्म पर यात्रियों को भयमुक्त सुगम, सुरक्षित रेल यात्रा के संदेश से अवगत कराया गया.

मां गंगा के प्रति हमारी भूमिका विषय पर 5 जुलाई को संगोष्ठी

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अनुषांगिक संगठन गंगा समग्र द्वारा ‘माँ गंगा के प्रति हमारी भूमिका’ विषय पर एक प्रबुद्ध गोष्ठी 5 जुलाई दिन मंगलवार को अपरान्ह 3 बजे से नागाजी सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय माल्देपुर, बलिया पर आयोजित होगी.

नगर पंचायत सहतवार में लगा मुख्यमंत्री आरोग्य मेला

स्थानीय नगर पंचायत में स्थित न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य मेला का आयोजन किया गया.

आगामी त्योहारों को लेकर पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न

बकरीद व श्रावण मास को लेकर क्षेत्राधिकारी बैरिया की अध्यक्षता में हल्दी थाना परिसर में रविवार के दिन पीस कमेटी की बैठक.

news update ballia live headlines

26 नए बीएड महाविद्यालय संबद्धता मामले में विश्वविद्यालय प्रशासन के तेवर सख्त

वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय से संबद्ध बीएड महाविद्यालय की संबद्धता के संबंध में दिए गए प्रस्ताव में लगातार विसंगतियां मिलने पर विश्वविद्यालय प्रशासन ने सख्त रवैया अपनाया है. ऐसे महाविद्यालयों के खिलाफ विसंगतियां मिली तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी.