साहू हितकारिणी समिति के अध्यक्ष चुने गए अरुण कुमार साहू

चुनाव अधिकारी कुंजबिहारी गुप्ता एडवोकेट प्रोफेसर अनिल कुमार गुप्ता और संतोष कुमार गुप्ता की देखरेख में सकुशल चुनाव संपन्न हुआ.

प्रधानमंत्री से मिले उत्तर प्रदेश सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री दानिश आजाद अंसारी

नई दिल्ली/बलिया. उत्तर प्रदेश सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से भेंट की.

जनपदीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में आदित्य की गोल्डन हैट्रिक

बलिया: बेसिक शिक्षा परिषद की जनपदीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में जिलाधिकारी ने मशाल दौड़ एवं 100 मीटर दौड़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. शिक्षा क्षेत्र रसड़ा, बेरुआरबरी एवं गड़वार के छात्र छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम एवं विशेष प्रदर्शन से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया.

सुशासन सप्ताह-प्रशासन गांव की ओर कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ

बलिया. प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत, विभाग भारत सरकार द्वारा ‘सुशासन सप्ताह- प्रशासन गांव की ओर’ 19 से 25 दिसंबर तक मनाया जाने का निर्णय लिया गया है.

फेफना विधायक संग्राम सिंह यादव ने जिला टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का किया समापन

गड़वार बलिया. 24 नवंबर 2022 से एपेक्स स्कूल बभनौली गड़वार बलिया के प्रांगण में चल रही 22वीं जिला टेनिस बॉल प्रतियोगिता का समापन और पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन 18 दिसंबर 2022 को किया गया.

काकोरी के शहीद’ विषय पर आधारित अभिलेखीय प्रदर्शनी शहीद पार्क चौक में रही आकर्षण का केंद्र

बलिया: जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने सोमवार को शहर के शहीद चौक में ‘काकोरी के शहीद’ विषय पर आधारित अभिलेखीय प्रदर्शनी का उद्घाटन किया. उन्होंने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण और अमर सेनानियों के स्मृति स्थल पर पुष्प अर्पित कर सभी अमर शहीदों को नमन किया.

हल्दी पुलिस ने देशी तमंचा के साथ एक को दबोचा

हल्दी,बलिया. पुलिस अधीक्षक राज करन नय्यर के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों (अवैध शस्त्र तस्करों) के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में हल्दी पुलिस ने देशी तमंचा मय कारतूस 315 बोर के साथ कल्याण सिंह उर्फ इन्द्रजीत सिंह पुत्र सूर्य बली सिंह (निवासी बादिलपुर गहलौत बस्ती थाना हल्दी) को बादिलपुर भरखोखा एनएच 31 के पास से गिरफ्तार किया है.

वाराणसी व गोरखपुर के बीच ट्रेनों का संचालन बंद होने से अफरा-तफरी का माहौल

डीआरयूसीसी के सदस्य एडवोकेट देवेंद्र कुमार गुप्ता ने सख्त ऐतराज करते हुए कहा है कि सभी को पता है कि अपने इस क्षेत्र में एक तो दिन में कुहासे का दूर दूर तक कोई असर नहीं होता. दिन की अवधि में गोरखपुर से प्रातः 9.55 तथा वाराणसी सीटी से 11.30 बजे से इंटरसिटी ट्रेन मात्र 5 घंटे के बीच संचालित होने की समय सारिणी निर्धारित है जो रेल अधिकारियों के मनमानी तथा सरकार को बदनाम करने वाला निर्णय है.

road accident Symbolic

बाइक की ज़ोरदार टक्कर से एक व्यक्ति की मौत

हल्दी,बलिया. हल्दी थाना क्षेत्र के गंगापुर निवासी गामा राम (56) पुत्र रामकृपाल राम रविवार की देर शाम बलिया-बैरिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित हुकुम छपरा ढाले के काली मंदिर के पास सड़क पार कर अपने घर जा रहे थे, तभी बलिया की तरफ से आ रही बाइक ने गामा राम को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर लगने के कारण वे गंभीर रूप से घायल हो गए.

Dayashankar singh

स्मारक के सुंदरीकरण के साथ ही स्थापित होगी इंटरनेट लाइब्रेरी

बलिया. प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा है कि पूर्व मंत्री विक्रमादित्य पांडेय ने प्रथम शहीद मंगल पांडे के पैतृक गांव नगवा के विकास के लिए जो नीव रखे हैं उनको ऊंचाई प्रदान की जाएगी. मंगल पांडे के स्मारक को दर्शनीय स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा.

भिन्न-भिन्न विधा के धुनों पर कीर्तन कर लोगों को किया आनंदित

दुबहर, बलिया. क्षेत्र के दादा के छपरा गांव स्थित आदिब्रह्म बाबा मंदिर पर ग्रामीणों द्वारा कराए गए अखंड हरिकीर्तन का समापन सोमवार को भंडारे के साथ संपन्न हो गया.

सरकार के मंशानुरूप जागरूकता में हम भी कम नहीं

बांसडीह, बलिया. महिलाओं को जागरूकता करते हुए वर्दीधारी महिलाओं को देखकर दूर से अंदाजा लगाना आसान नहीं लेकिन ये किसी कंपनी की वर्दीधारी महिलाएं नहीं बल्कि उत्तर प्रदेश पुलिस की महिला सिपाही हैं.

गायत्री परिवार बलिया के जनपद स्तरीय कार्यकर्ता गोष्ठी में 108 कुण्डिय गायत्री महायज्ञ प्राणप्रतिष्ठा वार्षिकोत्सव की तैयारियों पर चर्चा

बलिया. गायत्री शक्तिपीठ महावीर घाट बलिया पर रविवार को जनपद स्तरीय कार्यकर्ता गोष्ठी संपन्न हुई. जिसमें आगामी एक जनवरी से होने वाले गायत्री माता प्राण प्रतिष्ठा वार्षिकोत्सव व 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ की तैयारियों को लेकर व्यापक विचार विमर्श किया गया.

टाउन इंटर कॉलेज में नमामि गंगे कार्यक्रम के तहत हुआ जिला सम्मेलन

गंगा नदी को स्वच्छ रखने के लिए युवाओं को दिलाई गई शपथ
टाउन इंटर कॉलेज में नमामि गंगे कार्यक्रम के तहत हुआ जिला सम्मेलन

बलिया. नेहरू युवा केंद्र के तत्वावधान में नमामि गंगे कार्यक्रम में युवाओं की सहभागिता परियोजना अन्तर्गत जिला सम्मेलन का आयोजन टाउन इंटर कालेज के सभागार में संपन्न हुआ.

बांसडीह तहसील सभागार में हुआ एक दिवसीय ई कोर्ट प्रशिक्षण

बांसडीह, बलिया. रविवार को स्थानीय तहसील सभागार में एक दिवसीय ई-कोर्ट प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया. प्रशिक्षण में अधिवक्तागण को ई – कोर्ट के बारे में जानकारी दी गई.

से़गर वंशीय क्षत्रिय महासभा की बैठक में पदाधिकारियों का हुआ चयन

रसड़ा(बलिया). श्रीनाथ मठ के प्रांगण में सेंगर वंशीय क्षत्रिय महा सभा की बैठक रविवार को पदाधिकारियों का चयन किया गया.  नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने संगठित रहने की हुंकार भरी.

मदरसा में अल्पसंख्यक अधिकार दिवस मनाया गया

सिकन्दरपुर(बलिया). मदरसा दारुल उलूम सरकारे आसी में अल्पसंख्यक अधिकार दिवस मनाया गया. जिसमें मदरसे के प्रधानाचार्य एवं शिक्षक कर्मी एवं छात्र छात्राएं सम्मिलित रहे. गोष्ठी में शिक्षकों/ शिक्षिकाओं तथा छात्र-छात्राओं के लिए शासन द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी संचालित योजनाओं के संबंध में चर्चा हुई.

Jannayak Chandrashekhar University

जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के स्थापना दिवस पर तीन दिवसीय कार्यक्रम का होगा आयोजन

बलिया. जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय में विगत वर्षो की भाँति इस वर्ष भी स्थापना दिवस का आयोजन 20 से 22 दिसंबर तक किया जायेगा. यह सूचना देते हुए कुलपति प्रो कल्पलता पाण्डेय ने बताया कि विश्वविद्यालय के सातवें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों की शृंखला में प्रथम दिवस 20 दिसंबर को.

भाजपा कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर दिया धरना

बलिया. पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो द्वारा भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अभद्र टिप्पणी के विरोध में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट परिसर में धरना प्रदर्शन किया. इसके बाद टीडी कॉलेज चौराहे पर बिलावल भुट्टो का पुतला दहन किया.

Front Page: न्यूज अपडेट, ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग

नमस्कार! बलिया लाइव Front Page में आप सभी का स्वागत है – न्यूज अपडेट, ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग सहित जिला जवार से लेकर बलिया के आस पास और बहरवासुओं के मतलब की खास खास खबरों के लिए जब भी मौका मिले ballialive.in विजिट करें.