Tag: बलिया न्यूज
जिले के वरिष्ठ नेत्र चिकित्सक डॉ अभिषेक गुप्ता ने बताया कि पूरे पूर्वांचल में अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस शांति देवी नेत्रालय में आंख की हर विधा की चिकित्सकीय सुविधा प्रदान की जाती है. इसके लिए जनपद के कोने-कोने से आने वाले आयुष्मान कार्ड धारकों को उपचार किया जाता है. आयुष्मान कार्ड धारकों को लाभ देने के मामले में भी हमारा शांति देवी नेत्रालय अव्वल है
सहतवार श्री चैन राम बाबा समाधि स्थल के महंत श्रीश्री राजेश्वर दास हृदयाघात की वजह से शनिवार की देर शाम करीब 70 वर्ष की अवस्था में ब्रह्मलीन हो गये थे. जिसकी सूचना मिलते ही श्री चैन राम बाबा समाधि स्थल प्रांगण में श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ पड़ा. श्रद्धालु अपने प्रिय महंत के अंतिम दर्शन को बेताब दिखे.
सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के महुलानपार थाना सिकंदरपुर से मुखदेव राम के पुत्र नागेंद्र राम की बारात भोजपुर दलित बस्ती में अवधेश राम के यहां आई थी. द्वार पूजा के बाद जयमाल का कार्यक्रम चल रहा था. इसी बीच कुछ बाराती नाच देखने हेतु दरवाजे से जनवासे में आ गए. शामियाने के बाहर बारातियों की एक स्कॉर्पियो यूपी 32 ईबी 1212 खड़ी थी. स्कॉर्पियो का एसी चलाकर उसी में बैठ कर कुछ बाराती शराब पी रहे थे. इसी बीच किसी से स्कॉर्पियो का गियर लग गया और गाड़ी तेजी से आगे बढ़ी और दो व्यक्तियों को कुचलते हुए एवं दो व्यक्तियों को घायल कर आगे आम के पेड़ से टकराकर रुक गई.
दुबेछाप निवासी बाबू रमन माली पुत्र महेंद्र माली के घर लगभग 11:30 बजे के करीब घर में लगा बिजली के मेन बोर्ड से अचानक चिंगारी निकलने लगी. चिंगारी से निकली आग झोपड़ी को अपने बस में कर लिया. जब तक गांव वाले व परिजन आग बुझाने के लिए पहुंचे तब तक पूरी झोपड़ी व टीनसेड में रखा घर गृहस्थी का सामान पूरी तरह जलकर राख हो गया
भाजपा नेता बेल्थरारोड नगर पंचायत चेयरमैन दिनेश कुमार गुप्ता के भतीजे अंशु गुप्ता के नाम से इंडियन आयल पेट्रोल पंम्प संचालित किया जाता है. जिस पर सोमवार की देर शाम कुछ एक दर्जन अज्ञात नकाबपोश बदमाशों ने हमला कर दिया. जिसमें एक कर्मचारी कविंद्र यादव को हमला कर नगद बस हजार रूपये छीन लिए और कर्मचारी को मारकर घायल कर दिया. वहां मौजूद लोगों सिर्फ तमाशा देखते रहे.
