Tag: बलिया न्यूज
ग्राम सभा बहुआरा में 58 कटान पीड़ित परिवारों को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा भूमि क्रय कर वर्ष 2020 में बसाया गया है वही ग्रामसभा चांद दियर में ग्राम समाज की भूमि पर इब्राहिमाबाद नौबरार के 152 पीड़ित परिवारों को बसाने हेतु पट्टा दिया गया है. जिनमें 16 पीड़ित परिवारों को अब तक कब्जा दिलाया गया है जिन्हें नियमानुसार मुख्यमंत्री आवास योजना मिलना है.
बलिया: परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के प्रयास से एक जिला एक उत्पाद (ओडीओपी) में अब मनियर की बिंदी के अलावा सत्तू का उद्योग भी शामिल होगा. इससे सत्तू के उद्योग को भी बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर मिलेंगे. शहर के आर्य समाज रोड में गुरुवार को सत्तू की एक प्रोसेसिंग यूनिट की भी शुरुआत की गई.
विगत 7 महीनों से बलिया में रुद्रा लाइब्रेरी के सानिध्य में रहकर बलिया के विद्यार्थी अपने सपनों को साकार कर रहे हैं. पिछले 7 महीनों में लगभग 27 लोग तमाम परीक्षाओं में सेलेक्ट हुए हैं जिसमें ऋषिकेश पांडे का दो जगह सिलेक्शन हुआ है. सीडीएस एवं बिहार पीसीएस आनंद यादव का एसएससी के माध्यम से इनकम टैक्स में एवं स्वतंत्र जायसवाल का सिलेक्शन साइंटिस्ट के पद पर हुआ है.
उद्योग स्थापित करने के लिए बैंक से लोन ले सकते हैं इसमें किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी. साथ ही समस्त किसानों को निर्देश दिया कि पराग डेयरी में किसानों का जो बकाया धनराशि है वह एक माह के अंदर मिल जाएगी. दूध उत्पादन क्षेत्र में अच्छा कार्य करें, ताकि उसका अच्छा लाभ मिल सके. साथ ही लाभान्वित किसानों को रेंगर मशीन का भी वितरण किया.
