Tag: बलिया न्यूज
सिकन्दरपुर(बलिया). मदरसा दारुल उलूम सरकारे आसी में अल्पसंख्यक अधिकार दिवस मनाया गया. जिसमें मदरसे के प्रधानाचार्य एवं शिक्षक कर्मी एवं छात्र छात्राएं सम्मिलित रहे. गोष्ठी में शिक्षकों/ शिक्षिकाओं तथा छात्र-छात्राओं के लिए शासन द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी संचालित योजनाओं के संबंध में चर्चा हुई.
कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्वलित किया। सर्वप्रथम उपस्थित छात्राओं ने स्वागत गीत से मुख्य अतिथि का स्वागत किया. विद्यालय के प्राचार्य तथा ग्राम प्रधान प्रतिनिधि भुवनेश्वर पासवान ने मुख्य अतिथि का माल्यार्पण कर अंगवस्त्रम से सम्मानित किया.
बलिया. उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार एवं जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बलिया जितेन्द्र कुमार पाण्डेय के कुशल मार्गदर्शन में 17.12.2022 को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बलिया के अपर जनपद न्यायाधीश/सचिव, नरेन्द्र पाल राणा द्वारा वृद्धाश्रम गड़वार का औचक निरीक्षण किया गया.
