हम अपने गांव आए हैं. धान की खेती के लिए खेत पहले से ही जोतकर तैयार कर लिए गए हैं. धान की रोपाई के लिए बीज यानी बेहन डाली जा चुकी है, जो तैयार है. लेकिन अभी तक जोरदार बारिश नहीं हुई है. छीटपुट बारिश या झींसी पड़ने से भला धान की रोपाई होती है !! मानसून आ गया है.