Tag: दोकटी
दोकटी पुलिस ने शराब माफिया पर शिकंजा कसते हुए को एक बड़ी कामयाबी हासिल की है. बुधवार को देर रात दोकटी पुलिस ने एक बोलेरो को रोकने का प्रयास किया तो वे भारी मात्रा में शराब की पेटी बीएसटी बंधा हृदयपुर के पास फेंक कर कोहरे का लाभ उठाकर भाग गए. उन अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है. पुलिस का दावा है कि वह शीघ्र ही पूरे प्रकरण का खुलासा करेंगी.
अमरनाथ मिश्र पीजी कॉलेज दुबेछपरा में रविवार को छात्रसंघ चुनाव भारी गहमा-गहमी के बीच संपन्न हुआ. इसमें अध्यक्ष पद पर सोनू कुमार वर्मा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी आनन्द कुमार सिंह के मुकाबले 232 मतों से तथा उपाध्यक्ष पद पर दीपेन्द्र कुमार तिवारी ने धनजी यादव के मुकाबले 111 मतों के अन्तर से पराजित कर जीत दर्ज किया.
प्रा.वि.वाजिदपुर नं.2 के प्रधानाध्यापक हरेराम राय के पुत्र अंकित राय (30) की मृत्यु सड़क दुर्घटना मे हो गई. अंकित चित्रकुट जा रहे थे. इस सूचना से इलाके में शोक की लहर है. स्थानीय गणमान्य लोगों ने दिवंगत की आत्मिक शांति और शोकाकुल परिवार को दुख की इस घड़ी में धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है.
महात्मा गांधी इण्टर कॉलेज दलनछपरा के प्रबंधक बब्बन सिंह रघुबंशी व प्रधान लिपिक श्रवण कुमार सिंह के खिलाफ दोकटी पुलिस ने आईपीसी की धारा 419, 420, 467 व 468 के तहत मुकदमा पंजीकृत किया है. इन पर कॉलेज का कार्यवाही रजिस्टर अपने पास रखना तथा कूटरचित तरीके से हेरा-फेरी कर सरकारी सम्पत्ति का उपयोग निजी कार्य में प्रयोग करने का आरोप है
