पेड़ से गिरा किशोर, गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर

स्थानीय थाना क्षेत्र के चंदायर गांव निवासी मदन राम का 16 वर्षीय पुत्र चंदन मंगलवार को दोपहर में पेड़ पर चढ़कर आम तोड़ रहा था. इसी दौरान उसका पैर फिसला और वह नीचे गिर गया.

बोलेरो ने ली बुजुर्ग समेत दो की जान

गड़वार थाना क्षेत्र के ताखा गांव के सामने मंगलवार की सुबह सड़क पार करते समय बोलेरो की चपेट में आने से चंद्रिका राम (60) की मौत हो गई. इसी क्रम में बलिया भरौली मार्ग पर हुए सड़क हादसे में आठ साल की मासूम ने दम तोड़ दिया. 

पकड़ी में बुजुर्ग की विषाक्त के सेवन से मौत

पकड़ी थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी विनय सिंह (60) की सोमवार को संदिग्ध परिस्थितियों में विषाक्त पदार्थ खाने से मौत हो गई. विनय सिंह काफी दिनों से घरेलू कलह से त्रस्त थे.

जिले में विभिन्न सड़क दुर्घटनाओं में 11 लोग घायल

रसड़ा कोतलवाली क्षेत्र में अलग अलग सड़क दुर्घटनाओं में पांच लोग घायल हो गए, इसके अलावा नवरतनपुर चट्टी पर भी बाइक पलटने से तीन लोगों के घायल होेने की सूचना है.

परसिया गांव में गर्म कड़ाही में गिरा मासूम, हालत गंभीर

परसिया गांव में रविवार की दोपहर में गरम कड़ाही में गिरकर मासूम झुलस गया. परिजन आनन फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाये, जहां उसकी हालत गम्भीर होने पर चिकित्सकों ने रेफर कर दिया.

‘विषाक्त’ खाने से चार अनशनकारियों की बिगड़ी हालत, इमरजेंसी में उत्पात

पांच दिन से शहीद चौक पार्क में आंदोलित पटरी दुकानदारों में कुछ ने अपनी मांगों को पूरी न होते देख शनिवार को जहर खा लिया. इससे चार ठेला वालों की हालत खराब हो गई.

ट्रांसफॉर्मर ठीक करते समय चालू हुई आपूर्ति, लाइनमैन झुलसा

बैरिया कस्बा स्थित शीतगृह में लगे 400 केबीए के ट्रांसफॉर्मर को ठीक करते समय अकस्मात आपूर्ति चालू हो जाने से विभाग द्वारा रखा गया प्राइवेट लाइनमैन जयप्रकाश यादव ऊर्फ सोल्डर गम्भीर रूप से झुलस गया.

सड़क हादसों में दो की मौत, 11 घायल

जनुवन चट्टी पर टेंपो और रोडवेज बस की आमने-सामने की टक्कर में टेंपो चालक की घटनास्थल पर मौत हो गई, जबकि चार टेंपो सवार गंभीर रूप से घायल हो गए.

तीन साल की बच्ची गलती से गटक गई मिट्टी का तेल, हालत गंभीर

डाक बंगला निवासी अपने मामा के घर आई 3 वर्षीय नीलू पुत्री मनोज कुमार ने गुरुवार की देर शाम घर में रखे सीसी का किरासन तेल पी गई. हालत गंभीर होने पर इलाज हेतु उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया.

बस्तौरा में विवाहिता ने खाया विषाक्त पदार्थ, हालत गंभीर

रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के बस्तौरा गांव में बृहस्पतिवार की रात्रि में एक युवती ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया. हालत गंभीर होने पर परिजनों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया.

अमहर चट्टी पर घर में घुसा ट्रक, तीन घायल

रसड़ा – बलिया मार्ग स्थित अमहर चट्टी पर शुक्रवार की भोर में 3 बजे तेज रफ्तार ट्रक एक घर में जा भिड़ा. जिसमे ड्राइवर समेत तीन लोग घायल हो गये.

शटरिंग समेत दीवाल गिरी, मलबे में दबकर राजमिस्त्री घायल

चकभड़िकरा गांव में बुधवार को राजमिस्त्री दीवाल के मलबे में दब कर उस समय गंभीर रूप से घायल हो गया, जब वह दीवार के ऊपर बरजा के निर्माण हेतु शटरिंग कर रहा था. इलाज हेतु उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

रसड़ा में सड़क दुर्घटनाओं में घायल तीन बाइक सवारों की हालत गंभीर

कोतवाली क्षेत्र में दो अलग अलग सड़क दुर्घटनाओं में तीन लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए. सभी घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य पर करवाया गया.

आठ साल की मासूम संग दुष्कर्म, आरोपी रिश्ते में भाई

रेवती थाना क्षेत्र के गांव में 8 वर्षीय बालिका के साथ रिश्ते में भाई द्वारा दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है. पुलिस ने बालिका की मां की तहरीर पर  धारा 376 आईपीसी  एवं 3/4  पास्को एक्ट के तहत  मुकदमा दर्ज कर लिया है

छत पर रखा ईंट सर पर गिरने से युवती गंभीर रूप से घायल

बसारीकपुर गांव में सोमवार को दोपहर में छत पर रखा ईंट सुमन यादव (20) के सिर पर गिर गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई.

रेलिंग तोड़ती जीप बोलेरो से जा भिड़ी, दो की मौत

रसड़ा – लठ्ठुडीह मार्ग स्थित प्रधानपुर पुलिया की रेलिंग तोड़ती तेज रफ़्तार जीप साइकिल सवार दम्पति को रौंदते  हुए बोलेरो से जा भिड़ी.

सड़क हादसे में मजदूर समेत चार की हालत गंभीर

रसड़ा कोतवाली क्षेत्र में शनिवार को दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में तीन व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें रसड़ा सीएचसी से सदर के लिए रेफर कर दिया गया. उधर, मनियर मार्ग पर नई बस्ती चट्टी के समीप बाइक के धक्के से मजदूर घायल हो गया.

बेटे पर चाकू से वार, हालत गंभीर, पिता पुलिस कस्टडी में

रुद्रवार ग्राम सभा के रानीपार गांव में शुक्रवार की देर रात पिता ने पुत्र पर चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया.

खेत में बन रहे चकरोड को लेकर भिड़े दो पक्ष, चले लाठी-डंडे

उभांव थाना क्षेत्र के पशुहारी गांव में भूमि विवाद में बृहस्पतिवार की शाम को दो पक्षों में हुई मारपीट में एक महिला समेत चार लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये.