वीर हामिद सेतु के स्लैब में दरार, होगी मरम्मत

वर्षों से वीर अब्दुल हामिद सेतु भी सीना ताने खड़ा है, मगर आपको बता दें की इस सेतु के पिलर नम्बर एक और दो के मध्य ज्वाइंटर नम्बर एक व स्लैब में दरार पड़ने की वजह से रविवार व सोमवार को दो दिनों के लिए सभी तरह के वाहनों के लिए आवागमन प्रतिबन्धित रहेगा.

सिर्फ गाजीपुर में एनएच 29 के गड्ढों से रोडवेज को रोजाना डेढ़ लाख का नुकसान

सामाजिक संस्था समग्र विकास इण्डिया के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को एनएच 29 पर शेखपुर (गाजीपुर) पेट्रोल पम्प के सामने गड्ढे में जिम्मेवार प्रतिनिधियों व अधिकारियों की सद्बुद्धि की कामना किया. अब तक जानलेवा गड्ढों की वजह से दर्जनों जाने जा चुकी हैं. इससे पहले सामाजिक कार्यकर्ताओं ने गड्ढों में कुश्ती करके, प्रतीकात्मक मुर्दा बनकर सो करके, प्रतीकात्मक सोये हुए मंत्री को जगा कर के, गड्ढों के पानी में नहा करके विरोध जताया.

आजमगढ़ के असलहा सप्लायर गाजीपुर में पुलिस के हत्थे चढ़े

अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक अरविंद सेन के निर्देश पर गुरुवार की रात क्राइम ब्रांच व रेवतीपुर पुलिस की संयुक्‍त टीम ने तीन असलहा तस्‍करों को धर दबोचा.

लगन के सीजन में हादसे हमारे लिए सबक हैं, बशर्ते…

समग्र विकास इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष ब्रजभूषण दूबे आज काफी मर्माहत दिखे. उन्होंने अपनी पीड़ा को शब्दों में बयां करते हुए कहा कि मैंने अब तक दर्जनों दूल्हा-दुल्हन की गाड़ियों को दुर्घटना ग्रस्त होते एवं उन्हें असमय काल के गाल में समाते हुए देखा है. सभी दान में महादान कन्या दान कहा गया है. एक बाप अपने बेटे को सेहरे में देखने के लिए जितना खुश होता है, उससे कम खुशी एक पिता को भी कन्यादान के समय नहीं होती है.

प्रधानमंत्री का पुतला फूंक नोटबंदी के खिलाफ सपाइयों ने जताया आक्रोश

नोटबंदी के खिलाफ सपा कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को गाजीपुर जिला मुख्यालय पर जमकर प्रदर्शन किया. प्रदर्शन के दौरान सपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमन्त्री मोदी का पुतला भी फूंका. इस मौके पर मौजूद सपा जिलाध्यक्ष राजेश कुशवाहा ने कहा कि नोटबंदी के चलते आज मजदूर को रोटी के लिए इधर उधर भटकना पड रहा है.

हादसे में दूल्हे के भाई समेत तीन बारातियों की मौत, 8 जख्मी

कोटवारी गांव से गयी बारात की एक गाड़ी बस से जा टकराई. इस हादसे में दूल्हे के भाई समेत तीन लोगों की मौत हो गई. इस खबर के मिलते ही दुल्हन के आने की ख़ुशी में घर में गाए जा रहे मंगल गीत की जगह मातम तथा कोहराम मच गया. इस घटना से गांव सहित आस पास के गावों में भी सन्नाटा छा गया.

नोटबंदी के चलते परोजन वाले घरों में नींद हराम

भले ही केंद्र सरकार ने शादी वाले घरों में ढाई लाख रुपये अपने खाते से निकालने के आदेश जारी कर दिए हों, लेकिन बैंकों में स्थिति लाख कोशिशों के बाद भी बदल नहीं पा रही है. जिनके घर 30 नवम्बर को ही शादी थी, उनको भी चार हज़ार रुपये देकर टरकाने का प्रयास किया जाता रहा. कहा जा रहा था कि बैंकों के पास करेंसी नहीं है.

सैनिकों के समर्पण की मार्मिक झांकी देख आंखें नम

सेंटजान्स स्कूल में बुधवार को वार्षिकोत्सव बहुत ही भव्य समारोह के साथ संपन्न हुआ. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वाराणसी धर्म प्रान्त के धर्माध्यक्ष डॉ. यूजीन जोसेफ (बिशप वाराणसी मंडल), जिलाधिकारी गाजीपुर संजय कुमार खत्री, प्रबंधक जॉन अब्राहम, सी थॉमस (शिक्षा सचिव, वाराणसी मंडल) एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर गुरुसंथराज ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया.

विज्ञान की दुनिया में गाजीपुर के होनहार ने लिखी कामयाबी की नई इबारत

गाजीपुर के एक छोटे से गांव के लाल ने अपनी मेहनत के दम पर सफलता की नई परिभाषा लिखी है. बरेसर थानान्तर्गत हाजीपुर गांव के निवासी डॉ. सुरेश कुमार दूबे को भारत सरकार की सर्वाधिक प्रतिष्ठित विज्ञान अकादमी भारतीय राष्ट्रीय विज्ञान परिषद (इनसा), नई दिल्ली ने स्कॉटलैंड (यूके) की प्रतिष्ठित संस्था ‘यूनिवर्सिटी आफ ग्लासकोब’ में वर्ष 2017 का विजिटिंग प्रोफेसर चयनित किया है.

कर्मनाशा पुल के नीचे मिली अज्ञात किशोरी की लाश

गहमर थाना क्षेत्र के बिहार सीमा पर कर्मनाशा पुल के नीचे एक अज्ञात 17 वर्षीया किशोरी की लाश मिलने से सनसनी फैल गई. सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे गहमर थानाध्यक्ष यदुवेँद्र कुमार व बारा पुलिस चौकी इंचार्ज राजीव कुमार ने शव को अपने कब्जे में लेकर शिनाख्त के लिए बारा क्षेत्र के सभी गांवों के प्रधानों को बुलाया. हालांकि, काफी प्रयास के बाद भी शव की शिनाख्त नहीं हो सका.

हर हाल में जीतना है मुहम्दाबाद- मनोज सिन्हा

भाजपा विधायक कृष्णानंद राय का 11वां शहादत दिवस मंगलवार को मुहम्दाबाद के शहीद पार्क में संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया. इस श्रद्धांजलि सभा में रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा, बलिया सांसद भरत सिंह, सकलडीहा विधायक सुशील सिंह, फेफना विधायक उपेंद्र तिवारी और गाजीपुर एमएलसी विशाल सिंह चंचल के साथ तमाम बीजेपी के वरिष्ठ नेता मंच पर मौजूद रहे.

कोहरे में ट्रक ने ली बाइक सवार की जान, दूसरा गंभीर

बिरनो थानान्तर्गत राजापुर पेट्रोल पंप के पास मंगलवार की सुबह करीब नौ बजे ट्रक से बाइक की टक्कर में बाइक सवार रमेश राजभर (50) की मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहा सनोज राजभर (30) घायल हो गया. उसे जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है.

ग्यारहवीं पुण्यतिथि पर कृष्णानंद राय को भावभीनी श्रद्धांजलि

भांवरकोल ब्लाक के बसनिया स्थित शहीद स्तम्भ पर मंगलवार को भाजपा विधायक स्व. कृष्णानंद राय एवं उनके छह साथियों की ग्यारहवीं पुण्यतिथि पर भाव-भीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गयी. बसनिया स्थित शहीद स्तम्भ पर स्व. कृष्णा नन्द राय पूर्व विधायक की पत्नी अलका राय (पूर्व विधायक) मुहम्मदाबाद ने सर्व प्रथम शहीद स्तम्भ पर दीप प्रज्जवलित एवं पुष्पांजलि अर्पित कर अश्रु पुरित नयनों से उन्हें एवं उनके साथ सभी साथियों को श्रद्धा सुमन भेंट किया.

दलीय सीमाएं टूट जाती हैं कृष्णानंद राय के शहादत दिवस पर

भाजपा विधायक स्व. कृष्णानंद राय की शहादत दिवस पर हर वर्ष दलीय सीमाएं टूट जाती हैं. पिछले वर्ष सपा नेता एवं पठान महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैदर अली खान टाईगर, सपा नेता पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि मुहम्मदाबाद अवधेश राय, बसपा प्रत्याशी विनोद राय सहित कई अन्य दलों के नेताओं ने भी स्व. कृष्णानंद राय में अपनी आस्था जताई थी.

हृदय स्पर्शी अभिनय, अलौलिक, अदभुत नृत्य संगीत

आधुनिकता के दौर में छात्रों को गुणवत्तापूर्ण एवं लाभपरक शिक्षा प्रदान करने में अग्रणी, हमेशा नवीन शैक्षिक पद्धति प्रस्तुत करने के लिए प्रयासरत, ज्ञान की नवीन ज्योति के साथ, बच्चों के चहुंमुखी विकास के लिए लगातार प्रयत्नशील गाजीपुर शहर के बंधवा पीरनगर स्थित माउंट लिट्रा जी स्कूल में चतुर्थ वार्षिकोत्सव अनुरोध 2016 का आयोजन किया गया.

अच्छे लोगों को सियासत में आना होगा – संतोष यादव

शहर की प्रतिष्ठित संस्था हजरत सैय्यद मसऊद गाजी वेलफेयर सोसायटी की ओर से सैय्यदवाड़ा स्थित शाहलग्न पैलेस में ‘‘हिन्दी साहित्य’’ में गाजीपुर का योगदान नामक एवं कार्यक्रम का आयोजन किया गया. हजरत सैय्यद मसऊद गाजी रह0 अवार्ड से सम्मानित साहित्यकार रामावतार की प्रसिद्ध लेखनी पर डॉ. रिचा राय ने उद्गार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी रचनाएं जमीन से जोड़ती है, आम आदमी की पीड़ा को वह बखूबी व्यक्त कर लेते हैं, वह खूब लिखते हैं और दिलों में हलचल पैदा करते हैं.

विकास के पथ पर निरंतर अग्रसर है गाजीपुर – विजय मिश्र

वर्ष 2012 में प्रदेश में अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने के बाद से ही गाजीपुर निरन्तर विकास के पथ पर आगे बढ रहा है. आज गाजीपुर इस स्थिति में पंहुच चुका है, जहां से हम जिले में हर वर्ग हर धर्म और हर जाति के लोगों को उनके सुनहरे भविष्य के लिए आश्वस्त कर सकते हैं. उपरोक्त बातें प्रदेश सरकार के धर्मार्थ कार्य मंत्री विजय मिश्र ने नगर के नवाबगंज मुहल्ले में आयोजित वीर अब्दुल हमीद सेतु पर बनी सीढी एवं नवाबगंज में नाले पर पर बनी पुलिया के लोर्कापण एवं रामलीला परिसर नवाबगंज में विधायक निधि योजनान्र्तगत बनने वाले सामूहिक विवाह घर के शिलान्यास के अवसर पर कहीं.

संकल्प दिवस के रूप में मनाएंगे कृष्णानंद का शहादत दिवस

पूर्व विधायक कृष्णानंद राय के 29 नवंबर को शहादत दिवस की सारी तैयारियों को सोमवार की शाम अंतिम रूप दिया गया. कार्यक्रम शहीद पार्क में सुबह 11 बजे होगा. उसमें रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा मुख्य वक्ता होंगे. उनके आने की अधिकृत सूचना भी मिल गई है.

जब एसपी खुद सड़क पर उतर आए जाम से निजात दिलाने

नगर सहित एनएच 24 पर आए दिन जाम के झाम से जूझ रहे लोगों की दिक्कतों को दूर करने के लिए पुलिस अधीक्षक अरविंद सेन सोमवार को खुद सड़क पर उतर आए. उन्होंने मोर्चा संभालते हुए नगर के विभिन्न हिस्सों के अलावा मेदनीपुर तिराहे के पास एनएच 24 पर लगे जाम को हटवाया.