हाईटेंशन करेंट की चपेट में आए अधेड़ ने दम तोड़ा

हाईटेंशन तार की चपेट में आने से एक की मौत हो गयी तथा तीन झुलस गए. झुलसे तीन लोगों को उपचार के लिए जिला अस्‍पताल में भर्ती कराया गया. यह घटना शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के सकरताली गांव में शुक्रवार की दोपहर में हुई.

लोहिया आवास के आवंटन में भारी अनियमितता

मुहम्मदाबाद तहसील के राजापुर में पहुंचे राजीव बनकटा आयुक्त ग्राम्य विकास मंडल वाराणसी-राजापुर निवासिनी गायत्री विन्द पत्नी अक्षय विन्द ने राष्ट्रपति, राज्यपाल, मुख्य मंत्री समेत सभी अधिकारियों के यहां राजापुर गांव में लोहिया आवास के आवंटन में कि गयी भारी अनियमितता एवं गोलमाल के सन्दर्भ में प्रार्थना पत्र दिया था.

गाजीपुर में स्वचालित सीढ़ी अब तक शुरू नहीं, भड़के डीआरएम

गाजीपुर सिटी रेलवे स्टेशन पर निरीक्षण के दौरान पूर्वोत्तर रेलवे के डीआरएम सतीश के कश्यप विकास कार्यों की धीमी गति होने के कारण भड़क गए.

योगेद्र सिंह की स्मृति में गरीबों में बंटे कंबल

योगेद्र सिंह बड़गैया चौहान इंटर कॉलेज बरेजी के प्रांगण में स्कूल के संस्थापक एवं पूर्व प्रधानाचार्य योगेन्द्र प्रसाद सिंह की जयंती के अवसर पर उनके पुत्र ग्राम प्रधान रामाश्रय सिंह ने गरीब असहायों को ठंडक से निजात दिलाने के लिए 125 लोगों में समारोह पूर्वक कम्बल का वितरण करवाया.

जब भाजपा जिलाध्यक्ष की गाड़ी से एसपी ने उतरवाया झंडा

आचार संहिता लागू होनेे बाद से ही जिला प्रशासन हरकत में आ चुका है. पुलिस टीमों का लगातार संघन चेकिंग अभियान जारी है. गुरुवार को शहर के प्रकाशनगर चौराहे पर पुलिस अधीक्षक गाजीपुर अरविन्द सेन के नेतृत्‍व में वाहनाेें की चेकिंग की गई और गाड़ियों में लगे झंडे तथा अवैध रूप से लगी नीली बत्तियां उतरवाई गईं.

एसपी के तेवर देख जब हकलाने लगे ‘मंत्री जी’

आचार संहिता लागू होने के बाद जिले में अब प्रशासन का हनक दिखने लगा है. कठवामोड़ पुलिस चौकी के पास एसपी (ग्रामीण) अनिल सिंह सिसौदिया पुलिस बल के साथ वाहनों की चेकिंग कर रहे थे. इसी दौरान लालबत्ती लगी एक गाड़ी आती हुई दिखाई दी.

चुनाव कार्यक्रम में फेर बदल, अब नामांकन 16 फरवरी तक

जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री ने जिला पंचायत सभागार में गुरुवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में बताया कि निर्वाचन आयोग ने चुनाव कार्यक्रम के समय में फेर-बदल किया है. प्रत्‍याशियों की नामांकन की अंतिम तिथि अब 16 फरवरी होगी, जो पहले 18 फरवरी थी.

कोहरे में ट्रेन की चपेट में आई किशोरी की जान गई

दानापुर रेल मंडल के भदौरा और करहिया स्टेशन के बीच बकैनिया गांव के पास गुरुवार को कोहरे की वजह से ट्रेन की चपेट में आने से शौच करने गई एक लड़की की मौत हो गयी.

चुनाव – बलिया व गाजीपुर में हरकत में आया शासन-प्रशासन

चुनाव की अधिघोषणा के साथ ही लागू हुई आदर्श चुनाव आचार संहिता के मद्देनजर गाजीपुर व बलिया में शासन प्रशासन हरकत में आ गया है.

ट्रॉमा सेंटर को लेकर जनप्रतिनिधियों में मची होड़

इस समय ट्रामा सेंटर को लेकर राजनीति जोरों पर चल रही है. अपने—अपने विधानसभा क्षेत्रों में ट्रामा सेंटर निर्माण को लेकर जनप्रतिनिधियों में होड़ मची हुई है. इस पूरे रस्साकशी में फिलहाल प्रदेश के धर्मार्थ कार्य मंत्री विजय मिश्र बीस दिखाई दे रहे हैं. पूर्व में मुहम्मदाबाद में ट्रामा सेंटर के प्रस्ताव की स्वीकृति मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के कैबिनेट की ओर से दी गई थी, जो बाद में स्थानांतरित होकर जिला मुख्यालय पर आ गई है.

तहसील दिवस पर 552 में 27 का मौके पर निस्तारण

गाजीपुर। जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री की अध्यक्षता में मुख्य तहसील दिवस का आयोजन सदर तहसील में सम्पन्न हुआ. मुख्य तहसील दिवस में प्राप्त आवेदन पत्रों में अरसदपुर जंगीपुर में जमीन कब्जा करने के सम्बन्ध …

पुलिसिया हीलाहवाली पर गाजीपुर पेट्रोलियम डीलर्स ने जताई नाराजगी

आए दिन पेट्रोल पंपों पर हो रहीं आपराधिक वारदातों के विरोध में गाजीपुर पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के सदस्यों ने डीएम संजय कुमार खत्री से मुलाकात की. उन्होंने मांग की कि आपराधिक वारदातों पर पूरी तरह से अंकुश लगाया जाए. साथ ही पेट्रोल पंपों पर मुकम्मल सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए. आपराधिक वारदातों में संलिप्त बदमाशों की गिरफ्तारी जल्द से जल्द की जाए. उन्होंने चेतावनी दी कि यदि ऐसा नहीं हुआ तो वह अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने को बाध्य होंगे.

सोम को निकला था सिंगेरा चट्टी के लिए, बुध को मिली लाश

मरदह थाना क्षेत्र के फेफरा गांव में बुधवार को 20 वर्षीय युवक पप्पू राजभर की गांव के सीवान में लाश मिलने से सनसनी फैल गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया. पप्पू राजभर के चाचा राजेश राजभर ने गांव के ही चार युवकों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट लिखवाई.

सैदपुर में अक्षर फाउंडेशन ने 40 हैंडपंप वितरीत किए

सैदपुर में अक्षर फाउंडेशन की अध्यक्ष रीना पासी ने धार्मिक स्थलों मंदिर मस्जिद समेत 40 क्षेत्रवासियों को हैंडपंप वितरीत किया. इस मौके पर उन्होंने कहा कि सैदपुर विधायक सुभाष पासी का सपना था कि विधायक बनने के बाद हर व्यक्ति को मूलभूत सुविधा उपलब्ध करायेंगे.

समाजवादी जुमले में नहीं काम करने में भरोसा रखते हैं – मन्नू सिंह

बिजली के क्षेत्र में पूर्व कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश सिंह की ओर से शानदार तोहफा दिया गया है. जमानियां क्षेत्र के सब्बलपुर गांव में 33/11 केवीए विद्युत सब स्टेशन का उद्घाटन कार्यक्रम के बतौर मुख्य अतिथि सपा के प्रमुख प्रदेश महासचिव ओमप्रकाश सिंह के प्रतिनिधि मन्नू सिंह ने किया.

फत्तेउल्लाहपुर में फैक्ट्री की राख के चलते जीना मुहाल

फत्तेउल्लाहपुर स्थित सुखबीर एग्रो फैक्ट्री का गेट गुस्साए ग्रामीणों ने बंद कर दिया और प्रदर्शन करने लगे. फैक्ट्री से उड़ने वाली राख से ग्रामीणों का जीना मुहाल हो गया है. जिसके कारण सैकड़ों ग्रामीणों का गुस्सा रविवार को भड़क उठा. बाद में फैक्ट्री के इलेक्ट्रिक इंजीनियर एपी यादव की ओर से आश्वासन दिया गया कि वह इस प्रकरण को जीएम के समक्ष उठायेंगे, तब जाकर ग्रामीण शांत हुए.

साउजुद्दीनपुर में गरीब असहायों के बीच बंटे कंबल

माता कमली देवी फाउंडेशन द्वारा नव वर्ष के अवसर पर जंगीपुर क्षेत्र के चक साउजुद्दीनपुर में गरीब असहायों को ठंड से राहत दिलाने के मकसद से कम्‍बल वितरण किया गया.

गाजीपुर क्रिकेटर्स के प्रयास से रैन बसेरा की सहूलियत

बढ़ती ठंड का सबसे ज्यादा असर यात्रियों और गरीबों पर पड़ रहा है. इसी कड़कडाती ठंड से राहत देने के उद्देश्य से गाजीपुर के सामाजिक संस्‍था गाजीपुर क्रिकेटर्स के प्रयासों से लगातार 12वें साल रैन बसेरा बनाया गया है, जिसमें तमाम रेल यात्री और गरीब असहाय लोग जाकर ठंड से राहत पा रहे हैं.

पत्थरघाट, ढेलवां व कुर्था गांव के सेतुओं व संपर्क मार्गों का शिलान्यास

प्रदेश के धर्मार्थ कार्य मंत्री विजय मिश्र ने शुक्रवार को पत्थरघाट, ढेलवां व कुर्था गांव के सेतुओं व संपर्क मार्गों का शिलान्यास किया.

जलालाबाद में सपा नेता के पेट्रोल पंप पर लूट

अपराधी बेलगाम हो गए हैं. जिले में हालात ऐसे हो गए हैं कि अब सपा नेता तक सुरक्षित नहीं हैं. ऐसी स्थिति में तो आमजन की बात करना ही बेमानी है. खादी ग्रामोद्योग के प्रदेश उपाध्यक्ष जयकिशन साहू के जलालाबाद स्थित पेट्रोल पंप पर बदमाशों ने तमंचे से आतंकित करके कैशियर से पौने सात लाख रुपये लूट की घटना को अंजाम दे दिया.