आरएन सिंह, आईपीएस, पुलिस महानिदेशक ( उत्तर प्रदेश ) को सेवानिवृत्ति के बाद भारत सरकार ने एनएमसीजी ( नेशनल मिशन फार क्लीन गंगा ) विभाग में सलाहकार के पद पर नियुक्त किया है.
गाजीपुर। चुनाव आचार संहिता लगते ही गाजीपुर जनपद में जिलाधिकारी जगह-जगह चौपाल लगाकर पूरे जिले में मतदाताआें, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं बीएलआे को मतदान सम्बन्धी जानकारी दे रहे हैं. इसी क्रम में मंगलवार को जिलाधिकारी …
जिलाधिकारी संजय खत्री व पुलिस अधीक्षक अरबिन्द सेन मंगलवार को गहमर जा रहे थे. जैसे ही जिलाधिकारी का काफिला कामाख्या धाम पुलिस चौकी से प्राथमिक विद्यालय पथरा होते हुए टीबी रोड पर जाने वाली नवनिर्मित सडक़ पर पहुंचा उक्त सडक़ की हालत देख डीएम का पारा चढ़ गया.
आटो रिक्शे के पलटने से शाहफैज स्कूल के आधा दर्जन छात्र-छात्राएं घायल हो गईं. घायलों को स्थानीय लोगों ने उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया. इसमें एक छात्रा की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने वाराणसी के लिए रेफर कर दिया.
ताजपुर निवासी सलीम पुत्र मन्नान जो जिला बदर का लिस्टेड है, को घर मे मुर्गा खाते समय पुलिस ने दबोच लिया. इस बारे में थानाध्यक्ष करीमुद्दीनपुर बालमुकुंद मिश्रा ने बताया ऐसे लोगों की सही जगह जेल है.
करीमुदीनपुर पुलिस ने रविवार की रात आठ बजे ताजपुर रेलवे स्टेशन के पूर्वी क्रॉसिंग के पास से मुखबिर की सूचना पर एक गाजा तस्कर को पांच किलो गांजा एवं 32 बोर के तमंचे के साथ गिरफ्तार किया है.
रसड़ा कोतवाली क्षेत्र में दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में पांच लोग घायल हो गए. सभी घायलो को 108 एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया गया.
रविवार की शाम करीब तीन बजे सादात तिराहे पास डीसीएम ट्रक में लदी 750 पेटी देशी शराब बरामद हुई. पेटियों में कुल 33 हजार 750 शीशी पैक थी. उसकी कीमत करीब 15 लाख रुपये आंकी गई है. ट्रक का मालिक राजनारायन यादव निवासी दौपुर थाना नंदगंज को मौके पर गिरफ्तार किया गया.
आदर्श आचार संहिता के अनुपालन में प्रशासन द्वारा करवाए जा रहे वाहन चेकिंग अभियान के दौरान गाजीपुर पुलिस ने रविवार को मुहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के गौसपुर के पास 70 पेटी देशी शराब बरामद किया.
रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के रसड़ा कासिमाबाद मार्ग स्थित नगहर गांव के समीप शनिवार की दोपहर अपने पत्नी के साथ बाइक पर जा रहे थे. इसी दौरान बाइक सवार दंपति ब्रेकर पर अनियंत्रित होकर गिर गया और गम्भीर रूप से घायल हो गया.
लंका मैदान के लिए शनिवार की सुबह खास बन गई. सैकड़ों बच्चे, नौजवान, बुजुर्ग मौजूद थे. मौका था मकर संक्रांति पर पतंग महोत्सव का. डीएम की पहल पर नेहरू युवा केंद्र ने यह महोत्सव आयोजित किया था. मकसद था इसके जरिये मतदाताओं को जागरूक करने का.
बनारस की तरफ से आ रही एक अर्टिगा कार की जांच करने पर उसमें बैठे भदोही के कोइरौना थाना के लखनपुर भदराव निवासी चंद्रप्रकाश तिवारी के पास से 500 के नए नोटों में कुल 1 लाख 70 हजार 500 रुपये बरामद हुए.
जंगीपुर पुलिस को शनिवार की शाम करीब तीन बजे बड़ी कामयाबी मिली. आचार संहिता को लेकर वाहनों की चेकिंग के दौरान बोलेरो जीप से कुल दो लाख 65 हजार रुपये की नकदी मिली.