Tag: कोटवारी
कोटवारी स्थित सिद्दिकिया इण्टर कॉलेज के मैदान में लखनेश्वर महोत्सव आयोजित किया गया. जनपद के अलावा अन्य जनपदों व बिहार के भोजपुरी कलाकारों ने गीत के द्वारा उपस्थित श्रोताओं को रात भर झुमाया. बतौर मुख्य अतिथि विधायक उमाशंकर सिंह, विशिष्ट अतिथि ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि सतीश सिंह, जिला सदस्य प्रतिनिधि विनय राजभर, प्रबन्धक विनोद कुमार सिंह ने फीता काटकर शुभारम्भ किया.
नोट बंदी के दो हफ़्तों से अधिक समय बीत जाने के बाद भी ग्रामीण अंचलों के बैंकों द्वारा भुगतान न किये जाने से लोगों की समस्यायें कम होने का नाम नहीं ले रही है. ग्रामीण अंचलों के बैंकों पर दलालों का कब्जा है, ग्राहक प्रतिदिन बैकों का परिक्रमा कर निराश होकर बैंक कर्मियों को खरी खोटी सुनाकर लौट जा रहे है. जबकि सरकार लोगों की समस्याओं के दूर करने के लिए रोज कोई न कोई नया आदेश पारित कर रही है.
कोतवाली क्षेत्र के कोटवारी गांव में चोरों ने एक मकान का ताला तोड़ कर पन्द्रह हजार नगदी समेत एक लाख रुपये के गहनों पर हाथ साफ़ कर दिया. पीड़िता ने जब शनिवार की शाम रिश्तेदारी से आने पर ताला दूसरा लगा तथा समान बिखरा देखा तो उसके पैरों तले जमीन ही खिसक गयी . सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी.
