Skip to content
22 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Since 2012. Still here. Ballia LIVE

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • Ballia:स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान- पूरे एक पखवाड़े चलेंगे कार्यक्रम, महिलाओं की स्वास्थ्य जांच और परामर्श भी दिया जाएगा
  • Front Page
  • बलिया शहर

Ballia:स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान- पूरे एक पखवाड़े चलेंगे कार्यक्रम, महिलाओं की स्वास्थ्य जांच और परामर्श भी दिया जाएगा

महिला स्वस्थ रहेंगी तभी परिवार सशक्त होगा। इसी उद्देश्य के साथ जिले में 17 सितंबर से 02 अक्टूबर तक स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान चलाया जाएगा।
General Desk 15 September, 2025 1 minute read
DM Meeting 15 Sep

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE

आशीष दूबे,बलिया

बलिया. महिला स्वस्थ रहेंगी तभी परिवार सशक्त होगा। इसी उद्देश्य के साथ जिले में 17 सितंबर से 02 अक्टूबर तक स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान में भव्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे जिनकी तैयारी को लेकर संबंधित अधिकारियों के साथ जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार बैठक हुई।

डीएम बलिया ने समस्त विभागों को इस अभियान के सफलतापूर्वक क्रियान्वयन के निर्देश दिए. शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य, पंचायती राज विभाग, नगर विकास विभाग तथा आई०सी०डी०एस० को इस अभियान के सफल संचालन हेतु समुचित प्रचार प्रसार करने तथा अपने समस्त कार्यालयों में अभियान से सम्बंधित बैनर लगाने के निर्देश दिए।

यह अभियान महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा आयोजित पोषण माह के साथ समन्वय करते हुए आयोजित किया जाएगा। अभियान का शुभारम्भ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन्दौर, मध्य प्रदेश से करेंगे. इस अभियान के अन्तर्गत प्रदेश में समस्त आयुष्मान आरोग्य मंदिरों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) एवं अन्य स्वास्थ्य इकाईयों पर स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन स्वास्थ्य शिविरों के माध्यम से महिलाओं को विभिन्न स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जाएंगी, जिसमें विशेषज्ञ सेवाएं भी शामिल हैं।

“स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान” पखवाड़े के दौरान आयोजित की जाने वाली प्रमुख गतिविधियां हैं- महिलाओं की सामान्य स्वास्थ्य जांच, उच्च रक्तचाप और मधुमेह की जांच, ओरल कैंसर, स्तन कैंसर और गर्भाशय ग्रीवा कैंसर की जांच, किशोरियों और महिलाओं के लिए एनीमिया की जांच, परामर्श एवं उपचार, उच्च जोखिम वाली महिलाओं के लिए टी०बी० की जांच, जनजातीय क्षेत्रों में सिकल सेल रोग (एस०सी०डी०) की जांच एवं परामर्श आदि शामिल हैं ।  जिला अस्पतालों एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर उपलब्ध विशेषज्ञों जैसे स्त्री रोग विशेषज्ञ, नेत्र विशेषज्ञ, ई०एन०टी० विशेषज्ञ, त्वचा विशेषज्ञ, मनोचिकित्सक, दंत चिकित्सक द्वारा रोस्टर के अनुसार स्वास्थ्य इकाईयों पर विशेषज्ञ सेवाएं उपलब्ध करायी जाएगी।

 

जिलाधिकारी ने कहा कि इस अभियान में जनपद के समस्त आयुष्मान आरोग्य मंदिर पर प्रतिदिन शिविर का आयोजन किया जायेगा। उक्त के अतिरिक्त अभियान में, मातृ एवं बाल स्वास्थ्य देखभाल, प्रसव पूर्व देखभाल जांच एवं परामर्श के साथ एम.सी.पी. कार्ड का वितरण, बच्चों के लिए टीकाकरण सेवाएं, जागरूकता और व्यवहार परिवर्तन, किशोरियों एवं महिलाओं को मासिक धर्म, स्वास्थ्य, स्वच्छता और पोषण के सम्बन्ध में जागरूक किया जाएगा।

इसके लिए ग्राम स्तर, ब्लाक स्तर/जनपद स्तर पर जागरूकता रैली, स्कूलों में जागरूकता सत्र एवं अन्य गतिविधियाँ आयोजित की जाएगी । स्वयं सहायता समूह, पीआरआई, वीएचएसएनसी, आदि के माध्यम से दैनिक आहार में खाना पकाने के तेल के उपयोग को 10 प्रतिशत कम करने हेतु महिलाओं/समुदाय को जागरूक किया जाएगा। महिलाओं/समुदाय को पोषण एवं स्वास्थ्य गतिविधियों के सम्बन्ध में जागरूक करने हेतु परामर्श और Wellness session आयोजित किए जायेंगे ।

पखवाड़े के दौरान निःक्षय मित्र के पूल का विस्तार किया जायेगा एवं टीबी मुक्त भारत जन आंदोलन का समर्थन करने के लिए निःक्षय मित्र की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। साथ ही 01 अक्टूबर को राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस है, जिसके अन्तर्गत एक मेगा कैंप आयोजित जिला चिकित्सालय बलिया में किया जाएगा । पखवाड़े के अंतर्गत 17 सितंबर  से 02 अक्टूबर 2025 तक रक्तदान शिविर का आयोजन जिला चिकित्सालय में किया जाएगा ।

निजी क्षेत्र के चिकित्सालयों और क्लिनिकों को भी इस अभियान के दौरान महिलाओं के लिए स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने में सम्मिलित किया जाएगा । समस्त स्वास्थ्य केंद्रों पर अभियान का उद्घाटन क्षेत्रीय जन प्रतिनिधियों के माध्यम से किया जाएगा। अभियान का संचालन स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, पंचायती राज विभाग, आई०सी०डी०एस, नगर विकास विभाग, सूचना विभाग, आदि के माध्यम से किया जाएगा।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ओजस्व राज, मुख्य चिकित्साधिकारी, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, पंचायती राज अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी, डीपीओ- आईसीडीएस, बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक एवं अधीक्षिका तथा समस्त ब्लॉकों के अधीक्षक एवं प्रभारी चिकित्साधिकारी शामिल रहे।

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

Tags: बलिया न्यूज बलिया समाचार स्वस्थ नारी सशक्त परिवार

Post navigation

Previous: Ballia-पोखरे में डूबने से 12 वर्षीय बच्चे की मौत
Next: Ballia News:शहीद को पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि, आतंकवादियों से लड़ते हुए दी थी कुर्बानी

ये भी पढ़ें

Veer Lorik Stachu AI Genrated
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • बांसडीह
  • सिकंदरपुर

तलवार के एक वार से पत्थर काटने वाले वीर लोरिक की शौर्य गाथाएं होंगी संरक्षित, 4.97 करोड़ की लागत से बन रहा सभागार

General Desk 21 September, 2026
PM Modi Birthday veer Lorik 1
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’

General Desk 17 September, 2026
Ballia Sapa Sunil
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष

General Desk 16 September, 2026

Recent Posts

  • मनचलों ने बाइक से कॉलेज जाने वाली युवती को टक्कर मार कर गंभीर रूप से घायल किया, कई दिन से कर रहे थे पीछा
  • पुरानी रंजिश में घर में घुस कर मारपीट, 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
  • तलवार के एक वार से पत्थर काटने वाले वीर लोरिक की शौर्य गाथाएं होंगी संरक्षित, 4.97 करोड़ की लागत से बन रहा सभागार
  • करंट से हुई मौत मामले में मुआवजे की रिपोर्ट को लेकर लेखपाल और कानूनगो को नोटिस
  • अघोषित बिजली कटौती को लेकर भड़का आक्रोश, 5 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी
  • Ballia-नीलगाय से टकराए बाइक सवार, एक युवक की हालत गंभीर
  • Ballia-बर्थडे पार्टी में फोटोग्राफी के नाम पर बुलाकर बदमाशों ने कैमरा और बाइक लूटी
  • Ballia-अनियंत्रित कार से बचने के प्रयास में ई-रिक्शा गड्ढे में पलटा, चालक गंभीर रूप से घायल
  • Ballia-ससुराल से लाखों के जेवर और नकदी समेटकर फरार हुई बहू? मायके वालों पर लगाया साजिश का आरोप
  • Ballia: शहीद रामप्रवेश यादव की नौवीं पुण्यतिथि पर पूर्व सांसद, पूर्व विधायक समेत बड़ी संख्या में लोगों ने दी श्रद्धांजलि
  • बलिया के गाय पालकों ने रंगीलो काशी नंदी शो में जीते दो अवार्ड, लाखों रुपए इनाम में मिले
  • Ballia-सरसों के तेल की जगह सत्यानाशी का तेल खाने से हुईं एक ही परिवार के तीन लोगों मौतें, जांच में खुलासा
  • Ballia News:डीएम बलिया और एसपी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनीं जनसमस्याएं, 9 का मौके पर निस्तारण
  • Ballia-बेल्थरारोड में धूमधाम से मनाया गया बाबा गणिनाथ जन्मोत्सव, भव्य शोभायात्रा और सामूहिक हवन में उमड़े लोग
  • महावीरी झंडा जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए एएसपी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक
  • Ballia-राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेल कर लौटीं सोनाडीह की तीन बेटियों का स्टेशन पर हुआ स्वागत
  • Ballia-विवाहिता ने पति से जताया जान का खतरा, फोन कॉल पर तुरंत एक्शन में आई पुलिस
  • Ballia-सरयू की बाढ़ में घर-खेत बहे, अब ठोस व्यवस्था की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
  • Ballia-रसड़ा कोतवाली क्षेत्र में मां-बेटी के मर्डर से सनसनी, पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर जांच शुरू की
  • Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’
  • Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन
  • Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान
  • ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एडीओ पंचायत को बनाया गया ग्राम पंचायत का प्रशासक
  • Ballia-पिता के हत्यारों से परिवार को खतरा! मुख्यमंत्री से मिलने की मांग पर अड़ी पूर्व सीआरपीएफ जवान की पुत्री
  • Ballia: सृष्टि के शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से की गई पूजा, विशाल भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

You may have missed

AI-Generated Image
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

मनचलों ने बाइक से कॉलेज जाने वाली युवती को टक्कर मार कर गंभीर रूप से घायल किया, कई दिन से कर रहे थे पीछा

General Desk 21 September, 2026
AI-Generated Image
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

पुरानी रंजिश में घर में घुस कर मारपीट, 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज

General Desk 21 September, 2026
Veer Lorik Stachu AI Genrated
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • बांसडीह
  • सिकंदरपुर

तलवार के एक वार से पत्थर काटने वाले वीर लोरिक की शौर्य गाथाएं होंगी संरक्षित, 4.97 करोड़ की लागत से बन रहा सभागार

General Desk 21 September, 2026
Pushkar Mishra SDM Bansdih
  • जिला जवार
  • बांसडीह

करंट से हुई मौत मामले में मुआवजे की रिपोर्ट को लेकर लेखपाल और कानूनगो को नोटिस

General Desk 21 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.