Skip to content
28 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia LIVE Since 2012 | Published by Mriegank SHEKHAR

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • जिला जवार
  • करवा चौथ की तैयारी में जुटीं सुहागिनें, बाजारों में रौनक
  • VIRAL न्यूज़
  • जिला जवार

करवा चौथ की तैयारी में जुटीं सुहागिनें, बाजारों में रौनक

करवा चौथ के लिए सजे बाजार में महिलाओं की भीड़ उमड़ने लगी है. जिससे नगरा, मालीपुर, विशुनपुरा आदि बाजारों की रौनक बढ़ गई है.
Remote Desk 23 October, 2021 1 minute read
Nagara karwa Chauth

नगरा, बलिया. रविवार को करवा चौथ है और इसके लिए सुहागिन महिलाएं तैयारी में जुटी हुई हैं। उनके लिए करवा चौथ के त्योहार के विशेष महत्व है. इस दिन सुहागिन महिलाएं अपनी पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत करती हैं. मान्यता है कि इस व्रत को करने से वैवाहिक जीवन में सुख-शांति और खुशियां आती हैं.


कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष के चतुर्थी तिथि को करवा चौथ का व्रत रखा जाता है. इस वर्ष 24 अक्टूबर को महिलाएं निर्जला व्रत रहकर अखंड सौभाग्य और पति के साथ मधुर संबंध की कामना करेंगी. सुहाग के प्रतीक इस पर्व को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है. करवा चौथ के लिए सजे बाजार में महिलाओं की भीड़ उमड़ने लगी है. जिससे नगरा, मालीपुर, विशुनपुरा आदि बाजारों की रौनक बढ़ गई है.
सुहाग की सामग्री के साथ बाजार में पूजन सामग्री की खरीदारी की जा रही है. करवा चौथ व्रत के माध्यम से महिला पति के दीर्घायु के साथ सुख समृद्धि की कामना करती है. इस दिन महिलाएं श्रृंगार कर पति की आरती कर उन्हीं के हाथ से व्रत का पारण करती है.वहीं शाम के समय चंद्रमा की पूजा करने का भी विधान है. इस पूजा के लिए मिट्टी के करवे और चलनी का विशेष महत्व होता है. बाजार में बड़ी मात्रा में करवे बिकने के लिए आए हैं. करवे, चलनी के साथ साथ महिलाएं श्रृंगार के सामान की भी जमकर खरीदारी कर रही है. कपड़े के दुकानों पर भी महिलाएं साड़ी आदि की खरीदारी कर रही है.

करवा चौथ के व्रत और पूजा को लेकर कई कहानियां प्रचलित हैं.कहा जाता है कि जब सत्यवान की आत्मा को लेने के लिए यमराज धरती पर आए तो सत्यवान की पत्नी सावित्री ने उनसे अपने पति के प्राणों की भीख मांगी और निवेदन किया कि वह उसके सुहाग को न लेकर जाएं लेकिन यमराज ने उसकी बात नहीं मानी, जिसके बाद सावित्री ने अन्न जल त्याग दिया और अपने पति के शरीर के पास बैठकर विलाप करने लगी. पतिव्रता सावित्री के इस तरह विलाप करने से यमराज पिघल गए और उन्होंने सावित्री से कहा कि वह अपने पति सत्यवान के जीवन की बजाय कोई और वर मांग ले.सावित्री ने यमराज से कहा कि मुझे कई संतानों की मां बनने का वर दें और यमराज ने भी हां कह दिया. पतिव्रता होने के नाते सावित्री अपने पति सत्यवान के अतिरिक्त किसी और के बारे में सोच भी नहीं सकती थी.जिसके बाद यमराज ने वचन में बंधने के कारण सावित्री को सत्यवान का जीवन सौंप दिया. कहा जाता है कि तभी से सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और अपने अखंड सौभाग्य के लिए अन्न जल त्यागकर करवा चौथ के दिन व्रत करती हैं.


करवा चौथ से जुड़ी एक और किवदंती है द्रौपदी से जुड़ी हुई है. कहा जाता है कि जब अर्जुन नीलगिरी की पहाड़ियों में घोर तपस्या के लिए गए थे और बाकी चारों पांडवों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था. द्रौपदी ने यह परेशानी भगवान श्रीकृष्ण को बताई और अपने पतियों के मान-सम्मान की रक्षा का उपाय पूछा.भगवान कृष्ण ने द्रौपदी को करवा चौथ का व्रत रखने की सलाह दी, जिसके फलस्वरूप अर्जुन सकुशल वापस आए और बाकी पांडवों के सम्मान को भी कोई हानि नहीं हुई.

करवा चौथ को लेकर क्षेत्र के बाजारों में मिट्टी के बने करवा के अलावा चलनी आदि की दुकानें सज गई है. इस पूजा में करवा और चलनी का बहुत महत्व होता है.

(नगरा से संतोष द्विवेदी की रिपोर्ट)

Post navigation

Previous: गुटबाजी के कारण रुका नाली निर्माण का कार्य गुणवत्ता की जांच के बाद पुनः शुरू
Next: त्रिपुरा से बलिया स्थित पैतृक गांव पहुंचा बीएसएफ जवान का शव, 9 माह पहले ही बेटे की भी हो गई थी मौत

ये भी पढ़ें

Belthra Panchayat Bhavan
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

तीन दिन से हो रही बारिश में पंचायत भवन का छज्जा भरभराकर गिरा

General Desk 27 September, 2026
Ramgovind chaudhari Antim yatra 1
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • बांसडीह
  • शोक समाचार
  • सिकंदरपुर

स्व.रामगोविंद चौधरी को अंतिम विदाई देने उमड़ा जनसैलाब, पैतृक गांव गोसाईंपुर में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

General Desk 27 September, 2026
Sanjay Nishad at Bansdih
  • जिला जवार
  • बांसडीह

स्व.रामगोविंद चौधरी की अंतिम यात्रा में टूटे दलीय बंधन, सत्ता पक्ष के नेता भी अंतिम दर्शन को पहुंचे

General Desk 27 September, 2026

Recent Posts

  • तीन दिन से हो रही बारिश में पंचायत भवन का छज्जा भरभराकर गिरा
  • स्व.रामगोविंद चौधरी को अंतिम विदाई देने उमड़ा जनसैलाब, पैतृक गांव गोसाईंपुर में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार
  • स्व.रामगोविंद चौधरी की अंतिम यात्रा में टूटे दलीय बंधन, सत्ता पक्ष के नेता भी अंतिम दर्शन को पहुंचे
  • तीन दिन से लापता युवक का शव ताल के पास मिला, गमछे से पेड़ में बंधा था शव,जांच में जुटी पुलिस
  • बारिश और आंधी से जनजीवन अस्त-व्यस्त, जगह-जगह पेड़ व बिजली के खंभे गिरने से विद्युत सप्लाई प्रभावित
  • रामगोविंद चौधरी के निधन पर बोले विधायक ‘हमने अपना अभिभावक खो दिया, समाजवाद की अपूरणीय क्षति’
  • डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल के लिए रेफर
  • पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी को श्रद्धांजलि, जानिए दो साल जेल से 8 बार विधायक चुने जाने की कहानी
  • बलिया के बड़े समाजवादी चेहरे रामगोविंद चौधरी नहीं रहे, चुनाव से पहले सपा को बहुत बड़ा झटका
  • करीब एक दर्जन बकाएदारों के बिजली कनेक्शन काटे गए, सघन चेकिंग अभियान में  50 हजार रुपये वसूले
  • Ballia-सात दिन के पूजन-अर्चन के बाद गणपति प्रतिमा का विसर्जन
  • ‘नमामि भारतम्-वंदे भारत’ कार्यक्रम में वंदे मातरम् का सामूहिक गायन
  • डैंपनर भी नहीं रोक पाया सरयू की धार, अब घरों पर मंडरा रहा कटान का खतरा
  • बांसडीह में सपा का शक्ति प्रदर्शन, नए जिलाध्यक्ष सुनील मौर्य के स्वागत में रैली जैसा माहौल
  • नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने बताईं प्रशासन की प्राथमिकताएं, गरीबों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर विशेष जोर
  • बांसडीह कस्बे में हाईटेक इंतजाम, एडवांस वर्टिकल बुलेट कैमरे और हाईमास्ट लाइट से सुरक्षा होगी पुख्ता
  • नहर में मिला पांच दिन से लापता ई-रिक्शा चालक का शव
  • रात में घर से निकले निकले 70 वर्षीय वृद्ध अंधेरे में पोखरे में गिरे, सुबह मिला शव
  • बलिया के नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने संभाली कमान, विदाई समारोह में मंगला प्रसाद सिंह को दी गईं शुभकामनाएं
  • सरयू का घटता पानी कर रहा तेज कटान… सुल्तानपुर पोखरा में आबादी से चंद कदम दूर नदी
  • बलिया के पहले विधायक पं. राम अनन्त पाण्डेय की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि, नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत
  • पुलिस ने महंगे कैमरा लूटने वाले गिरोह को दबोचा, फोटोग्राफी बुकिंग के बहाने बुलाते थे और लूट लेते थे
  • धूमधाम से निकला महावीरी झंडा जुलूस, दिखा आस्था, रोमांच और भाईचारे का संगम
  • स्नातकोत्तर महाविद्यालय बांसडीह में राष्ट्रीय संगोष्ठी, विषय विशेषज्ञों के साथ विधायक केतकी सिंह ने भी रखे विचार
  • कटान में खेत और घर गंवाने वाले किसानों को सरकार की तरफ से दिया गया मुआवजा

You may have missed

Belthra Panchayat Bhavan
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

तीन दिन से हो रही बारिश में पंचायत भवन का छज्जा भरभराकर गिरा

General Desk 27 September, 2026
Ramgovind chaudhari Antim yatra 1
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • बांसडीह
  • शोक समाचार
  • सिकंदरपुर

स्व.रामगोविंद चौधरी को अंतिम विदाई देने उमड़ा जनसैलाब, पैतृक गांव गोसाईंपुर में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

General Desk 27 September, 2026
Sanjay Nishad at Bansdih
  • जिला जवार
  • बांसडीह

स्व.रामगोविंद चौधरी की अंतिम यात्रा में टूटे दलीय बंधन, सत्ता पक्ष के नेता भी अंतिम दर्शन को पहुंचे

General Desk 27 September, 2026
Belthra Body Found
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

तीन दिन से लापता युवक का शव ताल के पास मिला, गमछे से पेड़ में बंधा था शव,जांच में जुटी पुलिस

General Desk 27 September, 2026

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.