Skip to content
12 October, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia LIVE Since 2012 | Published by Mriegank SHEKHAR

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • हाल-ए-बैरिया : कर्मचारी काम पर वापस लौटेगे या जारी रखेंगे आन्दोलन
  • जिला जवार
  • ब्रेकिंग न्यूज

हाल-ए-बैरिया : कर्मचारी काम पर वापस लौटेगे या जारी रखेंगे आन्दोलन

कर्मचारी चाहेगे सुरक्षा व सम्मान की गारंटी
General Desk 16 June, 2018

रविवार से ही तहसील में आमरण अनशन पर बैठेंगे व्यापार मंडल, पूर्व सैनिक व छात्र संगठन के लोग

लेखपाल संघ अध्यक्ष ने कहा गलत करेंगे तो दण्ड का विधान है, गाली मार और अस्मिता से समझौता नहीं

कर्मचारी चाहेगे सुरक्षा व सम्मान की गारंटी

बैरिया। यद्यपि कि शनिवार और रविवार दो दिन सरकारी अवकाश का है. लेकिन सोमवार से तहसील व ब्लाक के सरकारी कर्मचारी काम पर लौटेंगे कि नहीं? इस बात को लेकर संसय बना हुआ है. विधायक सुरेन्द्र सिंह के भतीजा एडवोकेट चन्द्रभूषण सिंह व कानूनगो अनिल श्रीवास्तव विवाद प्रकरण में सरकारी दफ्तरों में ताला लगे हुए है. जनता परेशान है. न्यायालयों में ताला बन्द हो जाने से खफा अधिवक्ता संगठन भी कर्मचारियों से खफा होकर आन्दोलित है.

अधिवक्ता संगठन कर्मचारियों पर वैधानिक कार्यवाही की मांग को लेकर छ: दिनों से कार्यालय समय पर क्रमिक अनशन पर बैठे हुए है. उधर जनता की परेशानियो को देख कर रानीगंज व्यापार मंडल के तरफ से पैमाइश के लिए मौके पर जाने से पहले जतरा बनाने वाला वीडियो फेसबुक व वाट्सप पर वायरल किया गया. व्यापारी नेता, पूर्व सैनिक संगठन नेता व छात्र नेताओं ने रविवार को तहसील पर अपनी मांगों, जिसमें जितने दिन काम पर कर्मचारी नही आए उतने दिन का वेतन काटने, न्यायालयों में तालाबंदी के लिए विधि सम्मत प्रक्रिया के अनुसार दण्डात्मक कार्यवाही करने, कर्मचारियों के दबाव में चन्द्रभूषण सिंह पर दर्ज मुकदमा वापिस लेने आदि मांगो को लेकर रविवार से तहसील परिसर मे पांच अन्य लोगों के साथ आमरण अनशन पर बैठने की घोषणा की है.

उधर बैरिया एसएचओ गगन राज सिंह ने कानूनगो द्वारा दर्ज कराए गए चारों आरोपियों को थाने पर से ही जमानत दे दी है. उम्मीद जताई गई कि कर्मचारी संगठन आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहा था, अब आरोपियों के जमानत के बाद लेखपाल कर्मचारी संगठन का कार्य बहिस्कार समाप्त हो जाएगा. लेकिन शनिवार को नियमानुसार ईद के पर्व पर किसी भी मस्जिद पर लेखपाल नहीं दिखे. ऐसे मे कर्मचारी लौटेंगे ही, इस पर संसय बना हुआ है.

जमानत हो जाने के बाद अब तो आप लोगों को काम पर वापस लौट आना चाहिए? पूछे जाने पर बैरिया लेखपाल संघ अध्यक्ष राजाराम सिंह ने कहा कि इस बात का निर्णय सोमवार को बलिया में कर्मचारियों की बैठक में लिया जाएगा. वहां जो भी सभी लोगों की राय से निर्णय होगा वह हर कर्मचारी को मान्य होगा कि हमे आगे क्या करना है. एक सवाल के जवाब मे लेखपाल संघ अध्यक्ष राजाराम सिंह ने कहा कि हम कर्मचारी अगर गलत करते हैं तो उसके लिए स्थानान्तरण, निलम्बन, बर्खास्तगी व अन्य प्राविधान हैं. गलत करेंगे तो दण्ड पाएंगे. लेकिन गाली देकर, मार पीट कर हम पर दबाव बना कर काम कराया जाय यह कहां की विधि व्यवस्था है. कर्मचारी उत्पीड़न की यह चौथी वारदात है. जंगल राज है क्या ? या कर्मचारी भारत के नागरिक ही नहीं हैं. बैरिया एसएचओ थाने से जमानत दे दिए. वह अपने अधिकार के अन्तर्गत ही कार्य किए है. हमे उनसे कोई शिकायत नही है. आखिर वह भी तो कर्मचारी ही है. वन दरोगा, पूर्ति निरीक्षक, कानूनगो के बाद उनकी भी स्थिति तो वही हो सकती है. वह गोली चला देंगे क्या ? उन्हें भी हमारे ही पास आना होगा. अगर ऐसे ही हालात रहे तो हम तो अपनी अस्मिता व सुरक्षा की गारंटी चाहेंगे. जो यहां के लोग ही दे सकते हैं. गलत करेंगे तो सजा भी पाएंगे.कुल मिलाकर फिलहाल मामला सोमवार को बलिया में होने वाले कर्मचारियों के बैठक तक खिंचता नजर आ रहा है.

जतरा वाले वायरल वीडियो पर बढ़ा खतरा

इलाके में फेसबुक व वाट्सप पर वीडियो वायरल होने के मामला को एसडीएम बैरिया अनिल कुमार चतुर्वेदी ने गम्भीता से लिया है. वीडियो में एक कानूनगों को पैमाइस करने जाने से पहले जतरा बनाने के नाम पर एक व्यक्ति एक सौ रुपये का करीब 10 नोट देते हुए दिखाई दे रहा है. कानूनगों ने उस रुपयों में से सौ रुपये के करीब पांच नोट एक लेखपाल को देते दिख रहे है. मामले को क्षेत्र में वाट्सएप व फेसबुक के माध्यम से व्यापक पैमाने पर प्रचार प्रसार हुआ है. जिसे गम्भीरता से लेते हुए एसडीएम बैरिया अनिल चतुर्वेदी ने शनिवार को वायरल वीडियो का सीडी तैयार कर नियमानुसार कार्रवाई के लिए जिलाधिकारी को रिपोर्ट भेजा है. उपजिलाधिकारी अनिल कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि डीएम साहब को नियमानुसार कार्रवाई के लिए रिपोर्ट भेजी गई है.

Tags: बैरिया लेखपाल कर्मचारी संगठन व्यापार मण्डल समाजसेवी

Post navigation

Previous: डा. धनन्जय सिंह बने मथुरा महाविद्यालय के नए प्राचार्य
Next: पंच परमेश्वर ने मंदिर में कराई दहेज रहित शादी

ये भी पढ़ें

Akhilesh Yadav gosaipur
  • जिला जवार
  • सिकंदरपुर

श्रद्धांजलि देकर बोले अखिलेश यादव- स्व. रामगोविन्द चौधरी का संघर्ष खाली नहीं जाएगा, 2027 में मिलेगी बड़ी जीत

General Desk 9 October, 2026
Arvind Rajbhar Belthra
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

शिक्षा, रोजगार और विकास के मुद्दों पर जागरूक रहे युवा-सुभासपा महासचिव

General Desk 9 October, 2026
Belthra Patakha Jabt
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

अवैध पटाखा मामले में दूसरा आरोपी अब तक फरार, मकान में छिपाकर रखे थे छह लाख के पटाखे

General Desk 8 October, 2026

Recent Posts

  • Rekha Birthday: 72 साल की उम्र में भी कायम है खूबसूरती और अदाकारी का जादू, जानिए संघर्ष से शिखर तक पहुंचने की कहानी
  • श्रद्धांजलि देकर बोले अखिलेश यादव- स्व. रामगोविन्द चौधरी का संघर्ष खाली नहीं जाएगा, 2027 में मिलेगी बड़ी जीत
  • शिक्षा, रोजगार और विकास के मुद्दों पर जागरूक रहे युवा-सुभासपा महासचिव
  • अवैध पटाखा मामले में दूसरा आरोपी अब तक फरार, मकान में छिपाकर रखे थे छह लाख के पटाखे
  • तीन सड़क हादसों में एक महिला सहित सात लोग घायल, तीन की हालत गंभीर
  • बदहाल सड़क की मरम्मत के लिए ग्रामीणों का धरना जारी, ग्रामीण बोले जर्जर सड़क पर आए दिन हो रहीं दुर्घटनाएं
  • स्वर्गीय रामगोविंद चौधरी को श्रद्धांजलि देने अखिलेश यादव, संजय सिंह समेत तमाम नेता पहुंचेंगे बलिया
  • सरयू की लहरें निगल रहीं गांव, अस्तित्व बचाने के लिए ग्रामीणों की बैठक, सरकारी कार्यों से संतुष्ट नहीं
  • झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, चपेट में आने से व्यक्ति की मौत, दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल
  • तेज रफ्तार बाइक से आमने-सामने की टक्कर में युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
  • आम्रपाली दुबे की नई फिल्म बीवी हो तो ऐसी का ट्रेलर रिलीज, पारिवारिक रिश्तों के पेंच और हास्य का फुल डोज
  • बेल्थरारोड में लाखों रुपए कीमत के पटाखे जब्त, अवैध भंडारण पुलिस की छापेमारी
  • मारपीट और गाड़ी में तोड़फोड़ के मामले में केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस
  • बेल्थरारोड क्षेत्र में बदहाल बिजली व्यवस्था की शिकायतों पर विधायक हंसूराम ने अधिकारियों को दिया अल्टीमेटम
  • ग्राम पंचायत की ओर से स्कूल में बिछाई जा रहीं इंटरलाकॉकिंग ईंटें, बच्चों को मिलेगा साफ-सुथरा परिसर
  • गाली-गलौच और मारपीट के आरोप में महिला की शिकायत पर पड़ोसी व्यक्ति पर केस दर्ज
  • बेल्थरारोड क्षेत्र में 613 करोड़ की परियोजना से बदल जाएगी तस्वीर, सरयू पर नया पुल और रेल ओवर ब्रिज निर्माण तेजी से जारी
  • गरीब, शोषित और वंचितों की आवाज थे रामगोविंद चौधरी- सैदपुरा में सपा समर्थकों ने दी श्रद्धांजलि
  • नवरात्र, दुर्गापूजा, दशहरा त्योहारों पर शांति बनाए रखने की रणनीति के लिए बैठक
  • बेल्थरारोड क्षेत्र में सरयू नदी खतरे के निशान से 96 सेमी ऊपर, तटीय गांवों के लोगों की चिंता बढ़ी
  • सड़क किनारे लगे खंभे से टकराकर बाइक सवार की मौत, एक घायल
  • सर्वाइकल कैंसर के प्रति महिलाओं को किया जागरूक, स्वास्थ्य अधिकारों और कानूनी सहायता की दी गई जानकारी
  • प्रधानमंत्री को राखी भेजने वाली छ: छात्राएं सम्मानित, बच्चों को बताया गया पत्र लेखन का महत्व
  • गिरे पेड़ का तना सड़क पर छोड़ दिया, टकराकर बाइक सवार युवक घायल
  • दानवीर भामाशाह सम्मान समारोह में समाजसेवियों का सम्मान

You may have missed

5dc11435-779b-40be-9604-f5ffadd07176-1
  • Front Page
  • स्पेशल/Exclusive

Rekha Birthday: 72 साल की उम्र में भी कायम है खूबसूरती और अदाकारी का जादू, जानिए संघर्ष से शिखर तक पहुंचने की कहानी

Central Desk 10 October, 2026
Akhilesh Yadav gosaipur
  • जिला जवार
  • सिकंदरपुर

श्रद्धांजलि देकर बोले अखिलेश यादव- स्व. रामगोविन्द चौधरी का संघर्ष खाली नहीं जाएगा, 2027 में मिलेगी बड़ी जीत

General Desk 9 October, 2026
Arvind Rajbhar Belthra
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

शिक्षा, रोजगार और विकास के मुद्दों पर जागरूक रहे युवा-सुभासपा महासचिव

General Desk 9 October, 2026
Belthra Patakha Jabt
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

अवैध पटाखा मामले में दूसरा आरोपी अब तक फरार, मकान में छिपाकर रखे थे छह लाख के पटाखे

General Desk 8 October, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.