Skip to content
23 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Since 2012. Still here. Ballia LIVE

cropped-cc-advert.png
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • जिला जवार
  • सरकार की विफलताओं पर सपा ने जनता का ध्यान किया आकर्षित
  • जिला जवार

सरकार की विफलताओं पर सपा ने जनता का ध्यान किया आकर्षित

सरकार की विफलताओं पर सपा ने जनता का ध्यान किया आकर्षित बलिया. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश पर जनपदीय संगठन द्वारा अगस्त क्रांति के तिथि (9 अगस्त) पर जनपद के सभी सेक्टर में सेक्टर प्रभारियों एवं बूथ प्रभारियों की चौपाल/गोष्टी अयोजित की गई.
सेंट्रल डेस्क 9 August, 2023
SP attracted public attention on the failures of the government
सरकार की विफलताओं पर सपा ने जनता का ध्यान किया आकर्षित

बलिया. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश पर जनपदीय संगठन द्वारा अगस्त क्रांति के तिथि (9 अगस्त) पर जनपद के सभी सेक्टर में सेक्टर प्रभारियों एवं बूथ प्रभारियों की चौपाल/गोष्टी अयोजित की गई.

बांसडीह विधान सभा के बेरूआरबारी ब्लाक के सेक्टर प्रभारियों का चौपाल क्षेत्र के साहोडीह ग्रामसभा में अयोजित किया गया जिसमें उपस्थित वक्ताओं ने समाजवादी पार्टी के सरकार में कराए गए विकास कार्यों पर प्रकाश डालते हुए वर्तमान सरकार की विफलताओं के तरफ जनता का ध्यान अकृष्ठ कराया. कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार समाज को बांटकर तथा आपस में लड़ा कर सिर्फ वोट लेना चाहती है उसे जनता के हित से कोई मतलब नहीं है वहीं पर जब समाजवादी पार्टी की सरकार अखिलेश यादव के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में थी तब प्रदेश में चारों तरफ सभी वर्ग के लिए योजनाएं लागू की गई थी.

विशेषकर बलिया में तो जैसे सरकार ने अपने खजाने की पूरी योजनाएं धकेल दिया था उसका नतीजा है आज जनपद में विश्वविद्यालय, गंगा नदीपर पुल, घाघरा नदी पर पुल जो वर्तमान सरकार वैमनस्यता बस आधा अधूरा रोकी हैं,स्पोर्ट्स कॉलेज, आश्रम पद्धति विद्यालय, पंचायत प्रशिक्षण केंद्र यह सब समाजवादी पार्टी कि सरकार में था किसानों के लिए किसान दुर्घटना बीमा योजना युवाओं के लिए बेरोजगारी भत्ता बहनों के लिए कन्या विद्याधन महिलाओं के लिए समाजवादी पेंशन यह सारी योजनाएं समाज के कमजोर वर्ग को बराबरी दिलाने के लिए लागू की गई थी.

चौपाल कार्यक्रम के मुख्य वक्ता एवं समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष / प्रभारी सुशील पाण्डेय”कान्हजी” ने चौपाल में उपस्थित सेक्टर प्रभारियों एवं बूथ प्रभारियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज किसान महंगाई से कराह रहा है नौजवान के अंदर रोजगार के लिए तड़प है तो मध्यम वर्ग के व्यापारी जीएसटी से परेशान है छात्र बढ़ी हुई फीस से परेशान है वहीं पर सरकार समाज में वैमनस्यता फैलाकर लोगों को आपस में लड़ा कर वोट लेने के चक्कर में पड़ी हुई है हम समाजवादी लोगों का यह कर्तव्य है की समाज के अंतिम व्यक्ति तक हम अपनी बात पहुंचाएं तथा जुमले बाजो के जुमलो से लोगों को आगाह करें आज इसी उद्देश्य से इस क्रांति दिवस के अवसर पर समाजवादी पार्टी ने पूरे प्रदेश के सभी सेक्टरों में यह चौपाल लगाया है.

हम समाजवादी जनता के बीच में जो कहते हैं उसे करते हैं लेकिन वर्तमान भाजपा सरकार के कथनी और करनी में जमीन आसमान का अंतर है चुनावों के समय में भाजपा के शीर्ष नेताओं द्वारा की गई घोषणाओं को सरकार में आने पर जुमला बताया जाता है यह देश जुमला से नहीं चलेगा यह देश गरीब को खुशहाल जीवन मिले उससे चलेगा गरीब के पेट को भरने से चलेगा नौजवान को रोजगार देने से चलेगा किसान को खुशहाल बना करके चलेगा.

कान्हजी ने कहा कि समाजवादी साथियों हम गौरान्वित हैं कि हमारे पास अखिलेश यादव जैसा विकासवादी सोच के नेता हैं जिसकी बराबरी का कोई दल या नेता नही कर सकता और उनकी नियत भी स्पष्ट हैं कथनी और करनी में कोई अन्तर नहीं हैं.
इस चौपाल में मुख्यरूप से आशीष प्रताप सिंह, अशोक यादव, मनोज वर्मा प्रधान, राहुल वर्मा, बृज नारायन यादव, शंकर वर्मा आदि ने विचार व्यक्त किया.
अध्यक्षता बड़सरी के प्रधान महंगू तिवारी एवं संचालन जिला उपाध्यक्ष श्रीभगवान वर्मा ने किया.

बलिया से केके पाठक की रिपोर्ट
Tags: बलिया समाचार सपा समाजवादी पार्टी

Post navigation

Previous: बलिया की खास – खास ख़बरें / 09 August 2023
Next: बिहार से अवैध असला लाकर बलिया में करता था सप्लाई पकड़ा गया

ये भी पढ़ें

mahaveeri jhanda julus 1
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

धूमधाम से निकला महावीरी झंडा जुलूस, दिखा आस्था, रोमांच और भाईचारे का संगम

General Desk 22 September, 2026
BAnsdih College seminar 1
  • Campus रिपोर्ट
  • जिला जवार
  • बांसडीह

स्नातकोत्तर महाविद्यालय बांसडीह में राष्ट्रीय संगोष्ठी, विषय विशेषज्ञों के साथ विधायक केतकी सिंह ने भी रखे विचार

General Desk 22 September, 2026
SDM Bansdih Pushkar Mishra
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • बांसडीह

कटान में खेत और घर गंवाने वाले किसानों को सरकार की तरफ से दिया गया मुआवजा

General Desk 22 September, 2026

Recent Posts

  • धूमधाम से निकला महावीरी झंडा जुलूस, दिखा आस्था, रोमांच और भाईचारे का संगम
  • स्नातकोत्तर महाविद्यालय बांसडीह में राष्ट्रीय संगोष्ठी, विषय विशेषज्ञों के साथ विधायक केतकी सिंह ने भी रखे विचार
  • कटान में खेत और घर गंवाने वाले किसानों को सरकार की तरफ से दिया गया मुआवजा
  • लड़की के फोटो का इस्तेमाल कर एआई से अश्लील वीडियो बनाने, वायरल करने का आरोप, युवक पर केस
  • Bansdih: मनचलों ने बाइक से कॉलेज जाने वाली युवती को टक्कर मार कर गंभीर रूप से घायल किया, कई दिन से कर रहे थे पीछा
  • Bansdih: पुरानी रंजिश में घर में घुस कर मारपीट, 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
  • तलवार के एक वार से पत्थर काटने वाले वीर लोरिक की शौर्य गाथाएं होंगी संरक्षित, 4.97 करोड़ की लागत से बन रहा सभागार
  • Bansdih: करंट से हुई मौत मामले में मुआवजे की रिपोर्ट को लेकर लेखपाल और कानूनगो को नोटिस
  • Sikanderpur: अघोषित बिजली कटौती को लेकर भड़का आक्रोश, 5 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी
  • Bansdih: नीलगाय से टकराए बाइक सवार, एक युवक की हालत गंभीर
  • Bansdih: बर्थडे पार्टी में फोटोग्राफी के नाम पर बुलाकर बदमाशों ने कैमरा और बाइक लूटी
  • Belthara Road: अनियंत्रित कार से बचने के प्रयास में ई-रिक्शा गड्ढे में पलटा, चालक गंभीर रूप से घायल
  • Ballia-ससुराल से लाखों के जेवर और नकदी समेटकर फरार हुई बहू? मायके वालों पर लगाया साजिश का आरोप
  • Ballia: शहीद रामप्रवेश यादव की नौवीं पुण्यतिथि पर पूर्व सांसद, पूर्व विधायक समेत बड़ी संख्या में लोगों ने दी श्रद्धांजलि
  • बलिया के गाय पालकों ने रंगीलो काशी नंदी शो में जीते दो अवार्ड, लाखों रुपए इनाम में मिले
  • Ballia-सरसों के तेल की जगह सत्यानाशी का तेल खाने से हुईं एक ही परिवार के तीन लोगों मौतें, जांच में खुलासा
  • Ballia News:डीएम बलिया और एसपी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनीं जनसमस्याएं, 9 का मौके पर निस्तारण
  • Ballia-बेल्थरारोड में धूमधाम से मनाया गया बाबा गणिनाथ जन्मोत्सव, भव्य शोभायात्रा और सामूहिक हवन में उमड़े लोग
  • महावीरी झंडा जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए एएसपी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक
  • Ballia-राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेल कर लौटीं सोनाडीह की तीन बेटियों का स्टेशन पर हुआ स्वागत
  • Ballia-विवाहिता ने पति से जताया जान का खतरा, फोन कॉल पर तुरंत एक्शन में आई पुलिस
  • Ballia-सरयू की बाढ़ में घर-खेत बहे, अब ठोस व्यवस्था की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
  • Ballia-रसड़ा कोतवाली क्षेत्र में मां-बेटी के मर्डर से सनसनी, पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर जांच शुरू की
  • Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’
  • Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन

You may have missed

mahaveeri jhanda julus 1
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

धूमधाम से निकला महावीरी झंडा जुलूस, दिखा आस्था, रोमांच और भाईचारे का संगम

General Desk 22 September, 2026
BAnsdih College seminar 1
  • Campus रिपोर्ट
  • जिला जवार
  • बांसडीह

स्नातकोत्तर महाविद्यालय बांसडीह में राष्ट्रीय संगोष्ठी, विषय विशेषज्ञों के साथ विधायक केतकी सिंह ने भी रखे विचार

General Desk 22 September, 2026
SDM Bansdih Pushkar Mishra
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • बांसडीह

कटान में खेत और घर गंवाने वाले किसानों को सरकार की तरफ से दिया गया मुआवजा

General Desk 22 September, 2026
Bansdih Thana Kotwali
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

लड़की के फोटो का इस्तेमाल कर एआई से अश्लील वीडियो बनाने, वायरल करने का आरोप, युवक पर केस

General Desk 22 September, 2026

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.