छत पर चढ़ते समय असंतुलित होकर गिरने से युवक की मौत

sikandarpur

सिकंदरपुर, बलिया. सिकंदरपुर नहर मार्ग पर स्थित अपने घर में छत पर जाते समय असंतुलित होकर सीढ़ी से गिरकर 21 वर्षीय युवक की मौत हो गई.

प्राप्त जानकारी के अनुसार गोलू रविवार की देर शाम चौराहे पर स्थित फल की दुकान बंद करके घर जाकर सीढ़ी चढ़कर छत पर जा रहा था कि असंतुलित होकर नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए.

परिवार के लोग गोलू को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ केंद्र सिकंदरपुर लेकर गए, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने उसे सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया.

परिवार के लोग गोलू को मऊ लेकर जा रहे थे लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया. मौत से घर परिवार के साथ साथ पास पड़ोस में कोहराम मच गया.

  • सिकंदरपुर से संतोष शर्मा की रिपोर्ट