अलाव पर गिर कर झुलसी वृद्धा, मौत

सहतवार(बलिया)। ग्राम सभा मुड़ाडीह में मंगलवार के सुबह ठण्ड से बचाव के लिए आग तापते समय एक महिला गिरकर झुलस गयी. आस पास के लोग उसे उठाकर ईलाज के लिए बलिया हास्पिटल ले गये. जहाँ ईलाज दौरान उसकी मृत्यु हो गयी.
बताया गया कि उक्त गांव निवासी राम नारायण सिंह की पत्नी मीरा सिह 60 वर्ष मंगलवार के सुबह अपने घर के दरवाजे के पास ठण्ड से बचने के लिए आग जलाकर कुर्सी पर बैठकर आग ताप रही थी. तभी असंतुलित होकर आग मे गिरकर झुलस गयी. उस समय उनके घर पर कोई नही था. आस पास के लोग बृद्धा को जला देखकर एम्बुलेन्स से ईलाज के लिए बलिया हास्पिटल ले गये. जहाँ ईलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गयी.