Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
उमेश गुप्ता, बेल्थरारोड, बलिया
बेल्थरारोड,बलिया. मां कर्मा देवी साहू समाज सेवा समिति बेल्थरा रोड की ओर से मां कर्मा देवी की पूजा व सहभोज एवं होली मिलन कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।
मंगलवार को हुए इस कार्यक्रम में साहू समाज के हजारों की संख्या में महिला पुरुष एवं बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। और होली मिलन कार्यक्रम में वहां उपस्थित सभी लोगों ने एक दूसरे को फूल वर्षा कर अबीर गुलाल लगाकर एक दूसरे से गले मिलकर होली की ढेर सारी शुभकामनाएं दी।
कमेटी के अध्यक्ष बैजनाथ प्रसाद साहू ने कहा की जिस समाज का संगठन मजबूत होता है वह आर्थिक एवं सामाजिक रूप से तरक्की करता है. उन्होंने लोगों के साथ मिलकर साहू समाज के तरक्की के लिए काम करने की अपील की।
मुख्य अतिथि रमाशंकर गुप्ता ने कहा कि रंगों का त्योहार समाज में सद्भावना और सौहार्द बनाए रखने का संदेश देता है हमें समाज के उत्थान के लिए काम करना चाहिए उन्होंने लोगों से मिलजुल कर रहने और लोगों की मदद करने की अपील की।
घोसी चैयरमैन मुन्ना प्रसाद गुप्ता ,भाजपा महिला मोर्चा की बलिया जिला उपाध्यक्ष मनोरमा गुप्ता, शमशेर साहू, बिजेंदर साहू, डॉक्टर सुरेंद्र साहू,मनोहर गांधी,अनिल कुमार साहू, सुधाकर साहू, कांता प्रसाद साहू,रमाशंकर साहू,राजाराम साहू,शिव कुमार साहू, अरुण कुमार साहू, महेश प्रसाद साहू, वकील अशोक कुमार साहू, ओम प्रकाश साहू, विंध्याचल प्रसाद साहू,धर्मनाथ साहू, जयनाथ साहू इत्यादि लोग शामिल रहे.
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.


