स्टेशन पर सो रहा था गरीब बच्चा और अपने बूट से अंग्रेजों जैसा व्यवहार करने लगा RPF हवलदार

RPF jawan hits poor boy with boots sleeping at belthara road railway station

स्टेशन पर सो रहा था गरीब बच्चा और अपने बूट से अंग्रेजों जैसा व्यवहार करने लगा RPF हवलदार 

बिल्थरारोड (बलिया). RPF के हवलदार की हरकत ने अंग्रेजों के जमाने की याद दिला दी है. बेल्थरा रोड रेलवे स्टेशन पर सो रहे एक बच्चे को बूट से ठोकर मारने का वाकया मालूम होने के बाद इलाके के लोगों में काफी गुस्सा है.

लोगों को इस घटना के बारे में एक वायरल वीडियो से मालूम हुआ है. बलिया लाइव वीडियो के सही होने की पुष्टि तो नहीं करता, लेकिन स्क्रीन शॉट देख कर शक गहरा जरूर हो जाता है. इस खबर के साथ दी जा रही तस्वीर तो वही कहानी कह रही है जिसकी चर्चा बेल्थरा रोड में हर तरह सुनने को मिल रही है.

RPF jawan hits poor boy with boots sleeping at belthara road railway station
ऐसी हरकतें तो अंग्रेजों के जमाने की पुलिस किया करती थी.

जानकारी के अनुसार बेल्थरारोड रेलवे स्टेशन के मेन गेट के पास जमीन पर ही एक बच्चा सोया हुआ था. तभी आरपीएफ का एक हवलदार आता है, और बच्चे पर बूट रख कर दबाने लगता है. तभी पास में मौजूद किसी व्यक्ति ने मोबाइल से हवलदार की सारी हरकत कैमरे में कैद कर ली – और उसके शेयर करते ही लोगों तक ये वाकया पहुंच गया.

बलिया लाइव संवाददाता ने विभागीय सूत्रों के हवाले से खबर दी है कि आरपीएफ के हवलदार के किसी मामले में सस्पेंड भी किया जा चुका है.

बिल्थरारोड से उमेश कुमार गुप्ता की रिपोर्ट